Showing posts with label ए आई ऐप. Show all posts
Showing posts with label ए आई ऐप. Show all posts

September 01, 2024

The A I App

Question प्रश्न 107.

What Is A.I.App?

"ए. आई. ऐप."  क्या है?

Answer  /  उत्तर :

The Full Form Is  :

Alternate Internal Application

इसका पूर्ण रूप है :

अकृत्रिम इन्द्रिय प्रयुक्ति

हमारी पाँचों ज्ञानेन्द्रियाँ कृत्रिम इन्द्रिय प्रयुक्तियाँ होती हैं, जबकि उन सभी में :

मानसिक संवेदन / mental perception, चेतना /  consciousness अन्तर्निहित प्रच्छन्न आधारभूत तत्त्व  (internal hidden fundamental element) होता है।

इसे ही ए आई ऐप / A I App  का नाम दिया गया है, जो व्यक्तिगत "मन" से भिन्न है और प्रत्येक जैव प्रणाली (organism) में पाया जाता है।

***



Social Ethics.

Question प्रश्न 106

What Is Social Ethics?

Dharma or Religion / Sect? 

सामाजिक नैतिकता क्या है?

धर्म या रिलीजन/ पंथ/मजहब/संप्रदाय/समुदाय

Answer  उत्तर :

जैसा कि सरलता से समझा जा सकता है -

सामाजिक नैतिकता 

प्रत्येक ही प्राणी की वह सामूहिक चेतना;  (Collective consciousness)

होती है जिससे प्रेरित होकर वह अपने सामूहिक हितों के लिए अपना सहज नैसर्गिक व्यवहार करता है और अपने समूह के हितों को सर्वोपरि महत्व देता है। उदाहरण के लिए चींटी जैसे क्षुद्र प्राणी से लेकर हाथी जैसे बड़े और  विशालकाय प्राणी तक इसी प्रेरणा के अनुसार व्यवहार करते हैं, जो उनमें जन्मजात ही विद्यमान होती है और यही उनका :

स्वाभाविक धर्म  / प्रकृति / प्रवृत्ति  - (Natural Instinct 

होता है, और इससे भी अधिक शक्तिशाली एक प्रवृत्ति और होती है जो है आत्मरक्षा की प्रवृत्ति, जो उसमें भूख, प्यास और भय के रूप में अभिव्यक्त होती है। इसलिए भोजन न मिलने पर भूख से व्याकुल कोई प्राणी कभी कभी अपनी ही संतान को भी मारकर खा जाता है।

इसी अर्थ को व्यक्त करने के लिए कहा जाता है :

अहिंसा परमो धर्मः धर्म हिंसा तथैव च।।

यह तो हुआ पशु-धर्म।

पशुओं में ही एक विशिष्ट कोटि मनुष्यों की है, जो समूह में रहते हैं और अपने अपने समूह विशेष की सामाजिक नैतिकता से बँधे होते हैं। इनके द्वारा विभिन्न वस्तुओं को ध्वन्यात्मक अर्थ दिए जाने से प्राकृत भाषाओं का उद्भव हुआ। मनुष्यों की पुनः तीन कोटियाँ हैं। पहली जो वैसे तो शारीरिक संरचना की दृष्टि से मनुष्यों जैसे जान पड़ते हैं किन्तु सामाजिक और सामूहिक दृष्टि से वे मनुष्यों से बहुत भिन्न हैं। एक रोचक अनुमान यह भी है कि सांख्य दर्शन के संस्थापक आचार्य कपिल का संबंध इसी वर्ग से रहा होगा। "कबीला" शब्द इसी कपिल का  cognate / अपभ्रंश / सजात / सज्ञात हो सकता है।

अब पुनः हम मनुष्यों और मनुष्य धर्म की बात पर आएँ। कबीलों की उत्पत्ति के बाद धर्म के वैदिक और अवैदिक परम्परागत प्रकार अस्तित्व में आए। दोनों ऋषि-प्रणीत ही थे। जैसे भृगु, अगस्त्य, गर्ग और जाबाल / जाबालि ऋषियों द्वारा प्रणीत शैव परम्परा और वेदव्यास प्रणीत शुद्धतः वैदिक आर्य परम्परा। भृगु, अगस्त्य, गर्ग (गार्ग्य), अङ्गिरा और जाबाल के सजात / सज्ञात  / cognate / अपभ्रंश ही क्रमशः :

Briggit,  Augustus, George,  Angel  Gabriel  हैं, यह अनुमान लगाना कठिन नहीं है।

तात्पर्य यह कि इन्हीं ऋषियों ने :

सामाजिक नैतिकता 

के इन आधारभूत तत्वों को परिभाषित किया जिसे कि  धर्म  कहा गया। इसी धर्म को मनुष्य मात्र के लिए :

महर्षि पतञ्जलि  ने पाँच सार्वभौम महाव्रतों के रूप में "यम" की संज्ञा प्रदान की। 

मनुष्य :- मनुप्रणीत वैदिक धर्म को पुनः मनुष्यमात्र ने अपनी अपनी पात्रता के अनुसार "यति-धर्म" का रूप दिया, जिसमें पाँच महाव्रत :

अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, और अपरिग्रह 

पाँच आधारभूत और अपरिहार्य स्तम्भ हैं। जिनका उल्लंघन ही अधर्म या विधर्म है।

इनका पालन करना सभी आश्रमों और वर्णों के मनुष्यों के लिए आवश्यक है।

अहिंसा का अर्थ है प्राणिमात्र से अवैर।

हिंसा का अर्थ है : द्वेष या भय के कारण किसी प्राणी को कष्ट देना। क्योंकि हिंसा को पहचानना सरल है, इसलिए हिंसा के निषेध को इंगित करने के लिए "अहिंसा" शब्द का प्रयोग किया गया।  

सत्य का अर्थ इसी प्रकार असत्य के निषेध का सूचक है क्योंकि "सत्य" को सीधे जानना सिद्ध करना अपेक्षाकृत अत्यन्त ही कठिन कार्य है जबकि असत्य की पहचान करना सरल है। हर मनुष्य अपनी अंतःप्रज्ञा से स्वयं ही जानता है कि वह जो कह या सुन रहा है वह सत्य है या नहीं, और स्वयं ही मन, वाणी और कर्म से असत्य-युक्त आचरण करने से बच सकता है।

अस्तेय का तात्पर्य है अ-स्तेय - अर्थात् जिस पर अपना अधिकार नहीं है उस पर आधिपत्य कर लेना, जो चोरी छिपे या धृष्टता और छल-कपट से बलप्रयोग द्वारा किया जाता है। अंग्रेजी भाषा का : "steal"  इसी से व्युत्पन्न है। इस पर यहाँ और विस्तार से नहीं।

ब्रह्मचर्य का अर्थ है ब्रह्म जैसी चर्या, आचार विचार और व्यवहार। "ब्रह्म" और "सर्व" समानार्थी शब्द हैं -

अयमात्मा ब्रह्म।।

तथा, 

सर्वं खल्विदं ब्रह्म।।

से स्पष्ट है कि "ब्रह्म" संज्ञा कम और सर्वनाम अधिक है। वैसे भी 

"तत्त्वमसि"

महावाक्य में "तत्" का प्रयोग "ब्रह्म" के ही अर्थ में है और व्याकरण की दृष्टि से भी "तत्" सर्वनाम पद है।

इन पाँच महाव्रतों में अंतिम है - अपरिग्रह 

जिसका अर्थ हुआ अनावश्यक संग्रह का परित्याग और जिसे आवश्यकता हो उसे उस वस्तु का दान कर देना।

ये सभी पाँच महाव्रत यम कहे जाते हैं। और इन्हीं पाँच को धर्मस्तम्भ / धर्मस्कन्ध भी कहा जाता है।

इस विवेचना से यह समझना सरल होगा कि धर्म शब्द मनुष्यमात्र की 

सामूहिक सामाजिक नैतिकता

Human collective social and ethical consciousness.

का ही पर्याय है न कि मजहब, संप्रदाय, पन्थ या रिलीजन। और जो भी धर्म से भिन्न या विपरीत है वह और कुछ भी क्यों न हो,  धर्म / virtue, कदापि नहीं हो सकता।

एक रोचक सन्दर्भ यह भी हो सकता है कि अंग्रेजी भाषा का human शब्द संस्कृत भाषा के 

मनुः / manuH  का ही अपभ्रंश है! 

***










August 28, 2024

चित्तभेदात्तयोर्विभक्तः

Question / प्रश्न 105

चित्तभूमि और चित्त की विभिन्न भूमिकाओं के मध्य क्या संबंध है?

अनुभव और अनुभवकर्ता के बीच क्या संबंध और भेद है?

Answer /  उत्तर :

चित्  (चैतन्य) / Awareness, 

चित्त (mind, consciousness),

और चेतना ( Consciousness)

इन शब्दों का तात्पर्य जानने के बाद ही पातञ्जल योगसूत्र के अध्याय ४, कैवल्यपाद के निम्न सूत्रों को ठीक से समझा जा सकता है :

--

जन्मौषधिमन्त्रतपः समाधिजा सिद्धयः।।१।।

जात्यन्तरपरिणामः प्रकृत्यापूरात्।।२।।

निमित्तमप्रयोजकं प्रकृतीनां वरणभेदस्तु ततः क्षेत्रिकवत्।।३।।

निर्माणचित्तान्यस्मितामात्रात्।।४।।

प्रवृत्तिभेदे प्रयोजकं चित्तमेकमनेकेषाम्।।५।।

तत्र  ध्यानजमनाशयम्।।६।।

कर्माशुक्लाकृष्णं योगिनस्त्रिविधमितरेषाम्।।७।।

(भाष्य -

चतुष्पदी खल्वियं कर्मजातिः।

कृष्णा शुक्लकृष्णा शुक्लाऽशुक्लाकृष्णा चेति।

तत्र कृष्णा दुरात्मनाम्।

शुक्लकृष्णा बहिःसाधनसाध्या।

तत्र परपीडानुग्रहद्वारेणैव कर्माशय प्रचयः।

शुक्ला स्वाध्यायध्यानवताम्।

सा हि केवल मनस्यायत्तत्वादबहिः साधनाधीना न परान्पीडयित्वा भवति।

अशुक्लाकृष्णा संन्यासिनाम् क्षीणक्लेशानां चरमदेहानामिति। 

तत्राशुक्लं योगिन एव फलसंयन्सादकृष्णं चानुपादानात्।

इतरेषां तु भूतानां पूर्वमेव त्रिविधमिति।)

ततस्तद्विपाकानुगुणानामेवाभिव्यक्तिर्वासनानाम्।।८।।

जातिदेशकालव्यवहितानामप्यानन्तर्यं स्मृतिसंस्कारयोरकरूपत्वात्।।९।।

तासामनादित्वं चाऽऽशिषो नित्यत्वात्।।१०।।

हेतुफलाश्रयलम्बनैः सङ्ग्रहीतत्वादेषामभावे तदभावः।।११।।

अतीतानागतं स्वरूपतोऽस्त्यध्वभेदाद्धर्माणाम्।।१२।।

ते व्यक्तसूक्ष्मा गुणात्मानः।।१३।।

परिणामैकत्वाद्वस्तुतत्वम्।।१४।।

वस्तुसाम्ये चित्तभेदात्तयोर्विभक्तः पन्थाः।।१५।। 

(पातञ्जल योगसूत्र अध्याय ४ कैवल्यपाद)

उपरोक्त सूत्रों में क्रमांक ५ और ६ को रेखांकित किया जा रहा है ताकि यह स्मरण रहे कि चेतना यद्यपि एक है फिर भी वह अनेक रूपों में चित्त के रूप में अभिव्यक्त होती है। सूत्र १५ तक इसे ही स्पष्ट किया गया है।

चित्त की भूमि तो एक ही है, और जैसे भिन्न भिन्न स्थानों की मिट्टी अलग अलग प्रकार की होती है, उसी तरह से चित्त में उठनेवाली वृत्तियाँ भिन्न भिन्न प्रकार की होती हैं। 

विभिन्न वृत्तियाँ ही चित्त की भूमिकाएँ हैं। जिनमें से पाँच प्रमुख हैं -

प्रमाणविपर्ययविकल्पनिद्रास्मृतयः।।

जैसा कि योग की परिभाषा (योगानुशासनम्) में प्रारम्भ में ही समाधिपाद में कहा जा चुका है :

योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः।।२।।

और अगले ही सूत्र में परिणाम अर्थात् निरोध-परिणाम  के बारे में भी :

तदा द्रष्टुः स्वरूपेऽवस्थानम्।।३।।

तब द्रष्टा स्वरूप में अवस्थित (किन्तु आवश्यक नहीं कि अधिष्ठित) होता है। और इसके बाद ही -

वृत्तिसारूप्यमितरत्र।।४।।

का उल्लेख है, जिससे यह स्पष्ट है कि चित्तवृत्ति पर से निरोध-परिणाम के समाप्त होते ही चित्त पुनः शेष चार प्रकार मूढ, क्षिप्त, एकाग्र या सुषुप्ति में से किसी भी एक से तादात्म्ययुक्त (identified) हो जाती है। वृत्तिमात्र से यह विचलन ही तादात्म्य (identification) है, जिसमें विषय और विषयी के रूप में वृत्ति की पहचान स्थापित हो जाती है। पहचान, स्मृति और तादात्म्य एक ही वस्तु के भिन्न भिन्न नाम हैं। यही अनुभव और अनुभव की स्मृति काल्पनिक और एक स्वतंत्र अनुभवकर्ता के आभासी विभाजन को जन्म देती है। कल्पना वृत्ति है।  वैचारिक चिन्तन, वृत्ति है। और जैसा कहा जा चुका है,  वृत्ति का उद्भव और लय, प्रमाण, विपर्यय, विकल्प, निद्रा और स्मृति इन पाँच रूपों में होता है। इसलिए अनुभव और अनुभवकर्ता दोनों स्वरूपतः वृत्ति ही है। विचार और विचारकर्ता भी वृत्ति ही है। चूँकि वृत्ति को निरुद्ध करने पर भी "मैं" रूपी विचार पृष्ठभूमि में बना ही रहता है, अतः वह द्रष्टा / स्वरूपतः आत्मा नहीं होता। इसीलिए महर्षि पतञ्जलि बाद में सविचार / सवितर्क, सविकल्प और निर्विकल्प, निर्विचार, सबीज तथा निर्बीज समाधि का उल्लेख भी करते हैं।

जब तक कोई -

"Control" / निरोध किसका और कैसे?,

और आत्मज्ञान / आत्म-साक्षात्कार को "beyond experience" कहता है तब तक उसे " आरुरुक्षु" कहते हैं। और जब उसे यह स्पष्ट हो जाता है कि अनुभव और अनुभवकर्ता एक ही वस्तु (वृत्तिमात्र) हैं, तो उसे "योगारूढ" कहते हैं।

साँख्य दर्शन यहाँ से प्रारम्भ होता है।

योगाभ्यास करते समय चित्तवृत्ति पर जो तीन प्रकार के प्रभाव होते हैं उन्हें क्रमशः एकाग्रता- परिणाम, निरोध-परिणाम और समाधि-परिणाम कहा जाता है। जब तीनों प्रभाव संयुक्त होते हैं तो उसे संयम  कहा जाता है। 

त्रयमेकत्रः संयमः

सूत्र में संयम को परिभाषित किया गया है।

प्रायः भूल या प्रमादवश संयम और निरोध दोनों को ही "Control"  कह दिया जाता है, और उन्हें एक दूसरे के समान समझ लिया जाता है।

किन्तु जब तक "नियंत्रण / संयम  / control  किसका और कैसे?" यह प्रश्न है, और जिसे भी यह प्रश्न है वह "संशयकर्ता" ही अहं-प्रत्यय / अहं-संकल्प / अहं-वृत्ति है। उसका निवारण होना ही निर्बीज समाधि है। उसके बने रहने तक जो समाधि होती है उसे सबीज समाधि  कहते हैं। सबीज समाधि भी सविकल्प और निर्विकल्प प्रकार की हो सकती है। निर्विकल्प भी योगाभ्यास का परिणाम हो सकती है। तब उसे केवल निर्विकल्प कहा जाता है। और योगारूढ के लिए अब भी संस्कार-रूपी बाधाएँ विद्यमान होती हैं, और उनका शमन किया जाना होता है -

आरुरुक्षोर्मुनेर्योगं कर्म कारणमुच्यते।।

योगारूढस्य तस्यैव शमः कारणमुच्यते।।

इसलिए आत्मज्ञान /आत्मसाक्षत्कार हो जाने के बाद भी (जो योगाभ्यास की चौथी भूमिका / तुरीय में हो जाता है), उपासना / साधना समाप्त नहीं होती, और अनायास होती है। इसे ही "तप" कहते हैं स्वयमेव होती है इसलिए इस स्थिति में आलस्य का कोई स्थान नहीं होता।

इसीलिए सात लोकों -

भूः - material existence, 

भुवः - consciousness / mind, Life, 

स्वः - sense of individuality,

जनः - Life-forms,

महः - greatness and spiritual, occult powers,

तपः

और,

सत्यं Ultimate Reality

में

तप - austerities

का स्थान सत्य से पूर्व है।

यह तप प्रतिरोध (resistance), प्रयास (effort)  नहीं बल्कि आत्मा ही है।

और महर्षि पतञ्जलि ने पाँच सार्वभौम व्रतों / यमों में सत्य से भी प्रथम स्थान अहिंसा रूपी  तप  को दिया है:

अहिंसासत्यास्तेयब्रह्मचर्यापरिग्रहाः यमाः।।

यमलोक में कोई यमराज के अनुशासन का उल्लंघन नहीं कर सकता।

***






August 23, 2024

Question / प्रश्न 102

Question  /  प्रश्न 102

What Is Desire?

Why / How The Desire Takes Place?

इच्छा क्या है?

इच्छा का उद्भव क्यों और कैसे होता है? 

--

अवधान, ध्यान, ज्ञान, प्रमाद, और उन सबकी पारस्परिक अन्तर्क्रियाएँ

Awareness, Attention, Knowledge,  Delusion, 

And

Their Mutual Interactions.

--

ध्यान ही चित्त है।

चित्तं चिद्विजानीयात् 

'त-कार'-रहितं यदा।।

'त-कार' विषयाध्यासो

विषयविषयिनौ उभौ।।

इसे उपदेश-सारः के श्लोक :

ज्ञानवर्जिताऽज्ञानहीन चित्।।

ज्ञानमस्ति किं ज्ञातुमन्तरम्।।२७।।

के साथ देखने पर स्पष्ट हो जाता है कि चित् द्वैत-ज्ञान से रहित निष्ठा रूपी अद्वैत वास्तविकता है, जबकि चित्त है - ध्यान, -अहंकार।  

चित् / चैतन्य अन्तर्मुख या बहिर्मुख नहीं हो सकता, जबकि चित्त / चेतना का कार्य  अपरिहार्यतः द्वैत-युक्त होता है। और तब ध्यान विषय और विषयी में विभाजित हो जाता है। अनवधानयुक्त / अवधानरहित चित्त ही प्रमादपूर्ण होने से अपने आपको विषय और विषयी, अर्थात् स्व (अहंकार) और संसार इन परस्पर भिन्न दो सत्ताओं में बँटा अनुभव करता है। यह अनुभव, और अनुभवकर्ता होने की यह प्रतीति ही दृग्-दृश्य अविवेक है। यही प्रतीति विषयी और विषय के बीच प्रतीत होनेवाला आभासी विभाजन / विरोधाभास है। 

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय के निम्न श्लोक :

ध्यायतो विषयान्पुंसः

सङ्गस्तेषूपजायते।।

सङ्गात्सञ्जायते कामः

कामात्क्रोधोऽभिजायते।।६२।।

(अध्याय २)

से स्पष्ट है कि काम, कामना या इच्छा का उद्भव चित्त में तब होता है जब प्रमाद-वश, मोहित-बुद्धि अर्थात् अवधानरहित चित्त, विषय और विषयी को परस्पर भिन्न भिन्न  मान लेता है और फिर आत्मा से किसी अन्य वस्तु की तरह उसे ग्रहण करते ही उस विषय की इच्छा का उद्भव चित्त में हो जाता है।

विषय-विषयी रूपी द्वैत अस्तित्व में आते ही वह "ज्ञान"/ "अविद्या" भी अस्तित्व में पाई जाती है जिसमें विषयी अपने आपको बद्ध अनुभव करता है।

इस बारे में सद्दर्शनम् के निम्नलिखित तीन पद द्रष्टव्य हैं -

भवन्तु सद्दर्शनसाधनानि

परस्य नामाकृतिभिः सपर्या।।

सद्वस्तुनि प्राप्त तदात्मभावा

निष्ठैव सद्दर्शनमित्यवेहि।।१०।।

द्वन्द्वानि सर्वाण्यखिलस्त्रिपुट्यः

किञ्चित्समाश्रित्य विभान्ति वस्तु।।

तन्मार्गणे स्याद्गलितं समस्तम्

न पश्यतां सच्चलनं कदापि।।११।।

विद्या कथं भाति न चेदविद्या

विद्यां विना किं प्रविभात्यविद्या।।

द्वयं च कस्येति विचार्य मूलम्

स्वरूपनिष्ठैव परमार्थविद्या।।१२।।

Knowing the Self and abiding as and in that Self alone is the only True, Real, Ultimate and the Supreme Wisdom.

***



August 22, 2024

अथ धर्मानुशासनम्

 Question प्रश्न 101.

What is the Discipline of Dharma?

किं धर्मानुशासनम्? 

विवेक-सम्मत धर्म क्या है और धर्म-सम्मत विवेक क्या है?

--

This Question of Dharma!

For whatever reasons;

With the interaction between different cultures and societies, so many  Sanskrit / PrAkrit words entered the collective social consciousness, that has resulted in much confusion about what might be the essential and the salient features of :

 Dharma.

Those who came here in India from the far different and diverse cultures tried to study and because of political interests and influences of those, who sponsored them, interpreted and manipulated this and so many other words of  Sanskrit and PrAkrit - not to speak of all other vernacular languages too.

So let us have a fresh look into how the Sanskrit texts from the very beginning looked at and had a view of :

The Sense and meaning of  Dharma.   

To address this issue we need to see how this word has been used in the Sanskrit  texts throughout the history since the very beginning, when these texts were first written down.

Those who wrote down these texts were the disciples of the RSHi who first of all narrated these texts to them.

These texts especially the Veda were recited and learnt through listening to them which is called श्रुति / श्रवणम् .

Historically though there were many a ways to record this through in the local dialects, and accordingly the influences crept into the written texts.

The only two forms that originated were The देवनागरी / नागरी and the  ग्रन्थ लिपि  and both these forms strictly adhered to the vocal pronunciation of the language in which the Veda-texts  had to be recited, taught and learnt.

Except the தமிழ், the oldest, prevailing and still current till date, all languages maintained this status and structure of those Sanskrit texts, however  தமிழ்  created and adopted a kind of script to preserve this style in the form of  - 

ग्रन्थ लिपि.

The traditional learning of Veda  also ran in a parallel way by applying the diacritical marks so as to preserve and maintain the accuracy of pronouncing the word(s).

This was so precisely accurate that even the  साम / sAma too strictly complied with this. From sAma साम, further evolved the sAmaveda and the  सङ्गीत / samgita - the "muse" /  छन्द . Even the "Muse" was  thus an offshoot of Veda.

Let us now come upon the Dharma.

Essentially, Dharma is synonymous with Sanatana. So fundamentally and basically, there is nothing like : 

सनातन धर्म / sanAtana Dharma.

For Dharma itself is what sanAtana is, and sanAtana is, what Dharma is.

Obviously, neither Dharma and nor the  sanAtana could be restricted to religion. Because religion though be according to and supported by Dharma, it's still kind of a practice which may be according to OR opposite and may be against  विवेक / Conscience.

However, the word conscience could be derived from Sanskrit in the two ways :

शंस्  - शंसयति, to commend, recommend, 

संश् - संशयति, to doubt, to suspect.

The word Science is an example to see how it too could be derived from these above two verb-roots. And still the sense and meaning persists!

So there is :

विवेक-सम्मत धर्म,

And 

धर्म-सम्मत विवेक .

Therefore the word "Dharma" could be what is Just according to Justice; that to according to the :

प्राकृतिक न्याय  / Natural Justice.

Maybe, just for the reference we can see how the word  "Just" itself too could be derived from the Sanskrit verb-root : युक्तं . I'm not going to go in details!! 

Accordingly there is : 

वर्ण-धर्म  / varNa-dharma,

and the : 

The  आश्रम-धर्म / Ashrama-dharma,

and again the  वर्णाश्रम धर्म .

So there is:

ब्रह्मचर्य धर्म, ब्रह्मचर्य आश्रम, गृहस्थ धर्म, गृहस्थ आश्रम, वानप्रस्थ धर्म, वानप्रस्थ आश्रम, संन्यास धर्म and the संन्यास आश्रम.

This whole structure and pattern of the sanAtana has the support /  foundation of the Natural Justice. Nature is Dharma as well as the sanAtana too.

This may help us in understanding what is :

विवेक-सम्मत धर्म  and the धर्म-सम्मत विवेक.

***









August 16, 2024

सर्वसंकल्पसंन्यासी

Question / प्रश्न 100.

What Is Choiceless Awareness?

निर्विकल्प-चेतना  / चुनावशून्य अवधान क्या है?

Answer / उत्तर :

In a book written by :

"K" - (Bharadwaja Kapali Shastri), a disciple of Ganapati Muni, and a devotee of Bhagawan Shri Ramana Maharshi wrote a commentary on the "Sat-Darshanam" -- forty stanzas on Reality, of Sri Ramana Maharshi.

In the introductory chapter :

Doubts Cleared

The devotee asks Sri Ramana :

"How one can be free of thoughts (संकल्प)?"

In the answer Sri Ramana says :

"No one can make any effort to free oneself from the thoughts (संकल्प). There is a time (when you are driven by thoughts -संकल्प), and for you, and presently, it is just not possible for you to stop the effort, to be free from the thought, but there will be a time, when it will be impossible for you to make any effort, and to become free of thought (संकल्प)".

(The following is my own view -) 

This happens when you discover that all thought is ignorance only.

Patanjali calls it vRtti / वृत्ति .

Sri Ramana says in the  उपदेश सारः /  UpadeshaSaraH   :

मानसं तु किं मार्गणे कृते।।

नैव मानसं मार्ग आर्जवात्।।

and, 

वृत्तयस्त्वहंवृत्तिमाश्रिताः।।

वृत्तयो मनः विद्ध्यहं मनः।।

मन वृत्ति है, और समस्त वृत्तियाँ मन का ही पर्याय हैं और सभी अहं-वृत्ति (Since of I) पर ही आश्रित होती हैं। अहं-वृत्ति ही अहं-संकल्प (I-thought) है। इसलिए इस संकल्प के स्वरूप को समझ लिया जाना ही इसका निरसन है। किसी भी दूसरे संकल्प से इस संकल्प का निरसन (elimination) नहीं किया जा सकता है।

तात्पर्य यह हुआ कि संकल्पमात्र का निरसन अहं-संकल्प की निवृत्ति हो जाने पर ही संभव होता है। 

क्योंकि संकल्पमात्र ही चुनाव और विकल्प भी है। और इसीलिए चुनावशून्य अवधान (Choiceless Awareness)  में ही समस्त वृत्तियों और संकल्प का निवारण हो जाता है।

सर्वसंकल्पों से रहित हो जाना, चुनावशून्य अवधान -Choiceless Awareness  या "मन क्या है" इस प्रकार के अनुसंधान (questioning about what is mind -enquiry of the nature and the structure of mind;  how it comes into existence, how the mind assumes Reality and becomes all in all)  ही इसलिए एकमात्र उपाय है जैसा कि ऊपर कहा गया - 

मानसं तु किं मार्गणे कृते।। 

नैव मानसं मार्ग आर्जवात्।।

जिसका दूसरा नाम है चुनावशून्य जागरूकता / Choiceless Awareness.

Choiceless Awareness happens in the ending of thought, and the ending of thought happens when the mind is attentive only, when in there is the Choiceless Awareness.

The same truth is underlined in the Gita in the following verses 3 and 4 of chapter 6

आरुरुक्षोर्मुनेर्योगं कर्म कारणमुच्यते।।

योगारूढस्य तस्यैव शमः कारणमुच्यते।।३।।

यदा हि नेन्द्रियार्थेषु न कर्मस्वनुषज्जते।।

सर्वसंकल्पसंन्यासी योगारूढस्तदोच्यते।।४।।

(अध्याय ६)

संक्षेप में, जिज्ञासु और मुमुक्षु प्रथमतः आरुरुक्षु होता है, और बाद में परिपक्व हो जाने पर योगारूढ हो जाता है जब उसके समस्त संकल्पों का शमन हो जाता है, उसके समस्त शान्त हो जाते हैं।

योगारूढ दशा ही सर्वसंकल्पसंन्यास है,

अर्थात् यही चुनावशून्य अवधान,

Choiceless Awareness भी है। 

***








August 15, 2024

97 योगभूमि

Question  / प्रश्न 97

What are the 5 grounds (kinds) of Mind (चित्त) prior to beginning the practice of Yoga?

योगाभ्यास प्रारम्भ करने से पहले की चित्त की पाँच भूमिकाएँ क्या हैं? 

Answer / उत्तर :

चित्त की भिन्न भिन्न प्रकार की वे पाँच भूमिकाएँ जिन्हें जानने के बाद ही योगाभ्यास प्रारम्भ किया जा सकता है, क्रमशः इस प्रकार से हैं :

1.मूढ Indolent

2.क्षिप्त Distracted

3.एकाग्र Centred  / Focused

4.समाहित / Absorbed  /  Identified

5.निरुद्ध / Arrested / Completely Under Control

इनमें से सर्वप्रथम प्रकार मूढ है जिसका लक्षण है प्रमाद और प्रकृति से प्रेरित गतिशीलता। प्रमाद तमोगुण और गतिशीलता रजोगुण है और दोनों ही अपने अस्तित्व के सहज स्वाभाविक भान अर्थात् सतोगुण के जागृत होने पर ही उससे मिलकर चित्त का निर्माण करते हैं। सामान्य द्रव्य-पिण्ड में चित्त के उद्भव के बाद अर्थात् जीवन के व्यक्त होने पर ही चित्त व्यक्त और विद्यमान होता है। यही चित्त मूढवत पूर्णतः प्रकृति के वश में तथा उससे ही संचालित होता है। किसी पशु या पक्षी, जलचर या वृक्ष वनस्पति आदि में यही विभिन्न अनुभवों से गुजरता हुआ स्वयं को स्वतंत्र अनुभवकर्ता के रूप चिन्हित कर स्मृति में अंकित कर लेता है। अनुभवकर्ता होने की कल्पना ही स्मृति को जन्म देती है और स्मृति ही अनुभवकर्ता होने की कल्पना को बल प्रदान करती है। यह एक दुष्चक्र ही है और यही मूल अविद्या है।

चित्त का दूसरा प्रकार है क्षिप्त अर्थात् बिखरा हुआ और द्वन्द्वबुद्धियुक्त जैसा कि गीता, अध्याय ७ के निम्नलिखित श्लोक में वर्णन है :

इच्छाद्वेषसमुत्थेन द्वन्द्वमोहेन भारत।। 

सर्वभूतानि सम्मोहं सर्गे यान्ति परन्तप।।२७।।

चित्त का तीसरा प्रकार है एकाग्र, जिसमें कि चित्त किसी विशेष विषय से संलग्न होकर यद्यपि उस विषय से बँध जाता है, किन्तु किसी भी समय उस विषय से विचलित भी हो सकता है। साधारणतः जिसे "मन लग जाना" भी कहा जाता है किन्तु चूँकि तब किसी भी क्षण किसी भी कारण से या बाध्यतावश मन ध्यान उस विषय से उचक भी सकता है।

चित्त का चौथा प्रकार है समाहित अर्थात् पूर्णतः निमग्न होकर किसी विशेष विषय से एकात्म हो जाना, उसमें निमज्जित हो जाना। चित्त उस विषय में इतना रम जाता है कि उसे वहाँ से बाहर खींचकर लाना बहुत कठिन हो जाता है। जैसे गहरी नींद में सो रहा कोई व्यक्ति जिसे कि उस नींद से जगाया जाना बिलकुल अच्छा नहीं लगता। वैसे जागृत अवस्था में भी कभी कभी कोई कलाकार या चित्रकार, संगीतकार, नर्तक या गायक भी इतना तल्लीन हो सकता है कि उसे संसार विस्मृतप्राय सा हो जाता है। 

उपरोक्त चार प्रकारों से बहुत भिन्न प्रकार है निरुद्ध चित्त जिसमें वृत्तिमात्र को अवरुद्ध कर दिया जाता है। 

अभ्यासवैराग्याभ्यां तन्निरोधः।।१२।।

(समाधिपाद)

गीता अध्याय ६ के निम्नलिखित श्लोक में भी यह कहा गया है :

श्रीभगवानुवाच --

असंशयं महाबाहो मनो दुर्निग्रहं चलम्।।

अभ्यासेन तु कौन्तेय वैराग्येण च गृह्यते।।३५।।

इस प्रकार मन अर्थात् चित्त को पूर्णतः नियंत्रित करना ही उसका निरोध करना है। इसी चित्त को निरुद्ध कहा जाता है। क्या इसका अनुमान या इसकी कल्पना की जा सकती है कि चित्त की इस प्रकार की स्थिति में वह किस दशा में होता होगा? नहीं - क्योंकि प्रत्यक्षानुमानागमाः प्रमाणानि के अनुसार प्रमाण भी वृत्ति अर्थात् चित्तलक्षण ही होता है। इसे अनुभव भी नहीं किया जा सकता है।  अनुभव / आगम भी पुनः प्रमाण अर्थात् एक वृत्ति ही है।

अनुभव तथा अनुभवकर्ता वृत्ति के ही दो रूप होते हैं।

***

August 12, 2024

दंभ और पाखंड

Question  / प्रश्न 99

Is Awareness Consciousness? 

Is Consciousness Knowledge? 

Is Knowledge Intellect?

Is Intellect Wisdom? 

Is Wisdom Intelligence?

Is Intelligence Ultimate Freedom?

क्या चैतन्य चेतना है? 

क्या चेतना जानकारी है? 

क्या जानकारी बुद्धि है?

क्या बुद्धि विवेक है?

क्या विवेक प्रज्ञा है?

क्या प्रज्ञा परम स्वतंत्रता है?

--

Answer / उत्तर :

इन प्रश्नों का यह क्रम किसी विशिष्ट प्रयोजन से प्रेरित है। इसकी पूर्व भूमिका के लिए हमें एक बार पुनः मेरे द्वारा लिखे गए पहले के :

ज्ञान का भ्रम और भ्रम का ज्ञान

और इससे संबंधित दूसरे कुछ पोस्ट्स का अवलोकन करना सहायक हो सकता है।

उपरोक्त शीर्षक से लिखे गए पोस्ट में इसका उल्लेख किया गया है किस प्रकार नैतिकता / Ethics और  शालीनता / Morality  की शिक्षा सभ्य समाज के निर्माण हेतु अपरिहार्यतः आवश्यक हैं और यह तब तक व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है जब तक स्वयं शिक्षक में ही आचरण की यह प्रवृत्ति स्वतःस्फूर्त ही न हो। यदि शिक्षक ने अपने भीतर ही सतत जागरूक अवधान से यह न जान लिया हो कि जागरूकता अर्थात् चैतन्य / Awareness स्वरूपतः क्या है, तो उसके लिए यह संभव नहीं कि वह सहजस्फूर्त और स्वाभाविक रूप से नैतिकता / Ethics और शालीनता / Morality  से का आचरण दूसरों से संबंधित अपने व्यवहार में कर सके। क्योंकि बहुत संभव तो यही है कि  मन  नामक     वस्तु कैसे कार्य करती है इसकी समझ उसे न हो, किन्तु  उसने केवल यंत्रवत्  (Machine Learning)  की  रीति से केवल सामाजिक और औपचारिक आचरण  / protocol  से सभ्यता और शिष्टाचार के नियमों को सीख लिया हो। यह सब कुछ केवल स्मृति और अभ्यास से ही उसे अवगत हुआ हो। और संक्षेप में, इस प्रकार से  विनम्रता / being humble, क्या है, इसे जाने बिना ही वह  ज्ञान के भ्रम से ग्रस्त होकर और इस भ्रम के ज्ञान से अनभिज्ञ रहते हुए पाखंड का अभ्यस्त हो गया हो। स्वयं के ज्ञानी होने के भ्रम के दंभ ने ही उसे पाखंडी prudish बना दिया हो और उसे कल्पना या अनुमान तक न हो कि दुर्भाग्य से किस संकट में वह फँस गया है।

उपरोक्त प्रश्न श्रृंखला का प्रयोजन केवल इस ओर संकेत करने के लिए है कि तथाकथित शिक्षा, नैतिकता और सभ्यता के क्या अर्थ और मापदंड हो सकते हैं इस बारे में शायद ही कोई जागृति / Awareness  हममें हो।

***



August 02, 2024

94. Is Attention "Activity"??

Question / प्रश्न 94

Is Attention "Activity / Process" ?

क्या ध्यान कृत्य है?

Attention and / or Meditation  --

प्रारंभ यहाँ से -

"क्या आप ध्यान करते हैं??

"आप किस प्रकार का ध्यान करते हैं?"

"क्या आप ध्यान-साधना करते हैं?"

"आप किस प्रकार की ध्यान-साधना करते हैं?

"ध्यायतो विषयान्पुंसः सङ्गस्तेषूपजायते।।

सङ्गात्सञ्जायते कामः कामात्क्रोधोऽभिजायते।।"

उपरोक्त वाक्यों में "ध्यान" शब्द का प्रयोग क्रियापद के अर्थ में होता है। जबकि :

"तब मेरा ध्यान इस प्रश्न / समस्या पर गया।"

"ध्यान एकाग्र करो!"

"तुम्हारा ध्यान कहाँ है?"

"इस ओर अधिक / बिल्कुल ध्यान मत दो!"

उपरोक्त वाक्यों में "ध्यान" शब्द का प्रयोग संज्ञापद के अर्थ में होता है।

यह जानना महत्वपूर्ण है कि ध्यान के दोनों प्रकार के प्रयोग को ध्यान में कैसे रखा जाए! 

इसके लिए एक सूत्रवत् निष्कर्ष अगली पंक्तियों में इस तरह से प्राप्त किया जा सकता है -

ध्यान हमारा प्रत्यक्ष स्वरूप अर्थात् अव्यक्त और व्यक्त आत्मा ही है। हम कभी ध्यान-रहित नहीं होते यह जानना प्रकृति होने से पुरुष होने और पुरुष होने से उत्तम पुरुष (पुरुषोत्तम / परमात्मा) होने तक की यात्रा का प्रारम्भ है, -आध्यात्मिक विकास का प्रथम चरण है। 

ध्यान के वश में होना,

ध्यान का वश में होना।

समष्टि प्रकृति  

पुरुषोत्तम के वश में है जबकि पुरुषोत्तम परमात्मा उससे स्वतंत्र है।

परमात्मा के तेजरूपी ध्यान का प्रकृति पर अवतरण होते ही प्रकृति में ध्यान का स्फुरित हो उठता है और व्यष्टि ध्यान प्रकृति से संयुक्त होकर उसके वश में हो जाता है। यह हुआ प्रकृति का ध्यान के वश में होना। जब पुनः यह ध्यान और भी विकसित होता है तो प्रकृति की प्रथम अभिव्यक्ति, -जड शरीर के वश में होता है जो कि सचेतन ध्यान से रहित अचेतन ध्यान के प्रभाव से नियंत्रित और उससे परिचालित पृथ्वी तत्व हुआ।

1 :

ध्यान का पृथ्वी तत्व के वश में होना,

पृथ्वी तत्व का ध्यान के वश में होना। 

2 :

ध्यान का शरीर के वश में होना, 

शरीर का ध्यान के वश में होना।

3 :

ध्यान का इंद्रियों के वश में होना, 

इंद्रियों का ध्यान के वश में होना।

4 :

ध्यान का मन के वश में होना, 

मन का ध्यान के वश में होना।

5 :

ध्यान का बुद्धि के वश में होना, 

बुद्धि का ध्यान के वश में होना।

--

इंद्रियाणि पराण्याहुः इंद्रियेभ्यः परं मनः।। 

मनसः परया बुद्धिः यः बुद्धेः परतस्तु सः।।

(श्रीमद्भगवद्गीता के उक्त श्लोक को केवल संदर्भ के लिए यहाँ स्मृति के आधार पर उद्धृत किया जा रहा है, इसमें कोई त्रुटि हो सकती है, अतः कृपया इसकी शुद्धता की पुष्टि कर लें।)

न तत् स्वाभासं दृश्यत्वात्।।१९।।

(योगसूत्र - कैवल्यपाद)

यहाँ तत् पद पर अधिक विस्तार दिया जाना चाहिए किन्तु अभी वह संभव नहीं प्रतीत हो रहा अतः इसे छोड़ दिया जा रहा है।  

--

ध्यान और चेतना एक ही वस्तु -परमात्मा के तेज के ही दो नाम हैं।

इस प्रकार ध्यान / चेतना का क्रमशः उत्परिवर्तन ही वास्तविक आध्यात्मिक उन्नति है।

इन उपरोक्त पाँच के रूप में जब ध्यान / चेतना का आरोहण होते हुए जब ध्यान / चेतना का बुद्धि से परे के सत्य को स्पर्श कर उसमें भली प्रकार से प्रतिष्ठित हो जाना ही आध्यात्मिक विकास का चरम उत्कर्ष होता है।

ध्यान इस प्रकार से एक प्रक्रिया और उसका चरम भी है।

यही जीवन है।

--

उत्परिवर्तन / Mutation मन और बुद्धि दोनों ही स्तरों पर विचारणीय है ।

***





July 14, 2024

88. Out-reach and Over-reach.

Question  /  प्रश्न 88

What kind of relationship, harmony one could maintain with the living beings, and with the lifeless things, in the world?

क्या संसार के सजीव, चेतन प्राणियों और निर्जीव जड वस्तुओं के साथ सामञ्जस्यपूर्ण और प्रेमपूर्ण व्यवहार कर पाना संभव है?

--

Answer  /  उत्तर  :

संसार की समस्त जड वस्तुओं और चेतन प्राणियों से व्यवहार करते समय जिस किसी से हमारा संपर्क होता है, चाहे वह कोई इन्द्रियगम्य विशेष आकार-प्रकार की द्रव्य-वस्तु हो या भौतिक, अनुभवगम्य आकार-प्रकार से रहित मनोगम्य हो, उस नामरूप से युक्त या नाम-रूप से रहित भावगम्य वस्तु  abstract object  से परिचय / acquaintance  (संस्कृत - अकुतं च - का अपभ्रंश) - cognate) कर लिया जाना स्वाभाविक है। परिचय का अर्थ यह है कि उससे संपर्क होने पर उसका हम पर जो प्रथम प्रभाव First Impression हम पर पड़ता है वह वैसे तो उसका यथार्थ होता है, किन्तु जैसे ही बाद में पुनः उससे होनेवाली क्रिया-प्रतिक्रिया (Interaction) की स्मृति उस यथार्थ को प्रतीति (Perception) में परिवर्तित कर देती है। सजीव और इसलिए ऐसे चेतन प्राणियों के प्रति हमारी संवेदनशीलता का प्रकार हमारी उस संवेदनशीलता से भिन्न होता है जो निर्जीव और जड / प्राण और चेतना से रहित वस्तुओं के प्रति हममें होती है। उदाहरण के लिए एक चट्टान, कंकड़ या पत्थर और एक छोटे या बड़े पौधे या वृक्ष के प्रति जो संवेदनशीलता हममें होती है वह अलग अलग तरह की होती है, और जिस पर शायद ही कभी हमारा ध्यान गया होगा। वैसे ही एक पौधे या वृक्ष के प्रति हमारी जो संवेदनशीलता होती है, उसका प्रकार किसी चींटी, बकरी, मछली या चिड़िया के प्रति हमारी संवेदनशीलता के प्रकार से भिन्न होता है, जबकि यह संवेदनशीलता मूलतः वैसे तो सदा ही सर्वत्र और एकमेव, अद्वितीय Single, Unitary और एक जैसी Uniform and Unique ही होती है। साथ ही, यह संवेदनशीलता - Quality and attribute of sensitivity  ही वह चेतना / consciousness  है जिसे ईश्वरीय चेतना Divine Consciousness  कहा जा सकता है क्योंकि सभी जड वस्तुएँ और समस्त चेतन प्राणी उससे ही अधिशासित होते हैं। इसलिए इस रूप में इसके दर्शन हो जाने या कर लिए जाने का अर्थ है ईश्वर के या अपनी निज वास्तविक आत्मा के दर्शन कर लेना या हो जाना। 

श्री महर्षि रमण कृत उपदेश-सारः में एक श्लोक यह है :

ईशजीवयोर्वेषधीभिदा।

सत्स्वरूपतः वस्तु केवलम्।।

तात्विक दृष्टि से यह सत् (अस्तित्वमात्र / होना) ही चित् (भान / बोध / शुद्ध जानना) है और यह चित् ही सत् है। क्योंकि जिसे भी जाना जाता है वह जानने पर आश्रित होता है और होना ही सत् है। इस प्रकार सत् और चित् अन्योन्याश्रित होने से स्वरूपतः एक हैं किन्तु उन दोनों का रूप और कार्य भिन्न भिन्न प्रतीत होता है। 

Though Existence and Knowing are one and the same Reality, their expression and functioning appears to be different.

Existence is : सत्

Knowing is : चित्

Perception / knowing through memory of the experience is : प्रतीति

Coming into contact with anything with no earlier memory or experience of the object of knowing / acquaintance : परिचय 

So There is this subtle difference between the two.

यह प्रेम है, जो कि निर्वैयक्तिक चेतना, सत् भी और चित् भी है।

This is all permeating all pervading Love and it knows itself just because there is nothing else that exists apart from itself. 

This Love is verily and Indeed The Only and Unique God.

इसलिए इसे ईश, ईशिता या ईश्वर भी कहा जाता है। जब इसे द्वैत की दृष्टि से देखा जाता है तो यह स्वामी के अर्थ में होता है। जैसे जगदीश, गिरीश, हरीश। और जब इसे अद्वैत की दृष्टि से देखा जाता है, यह विशुद्ध प्रेम अर्थात् विशुद्ध आनन्दमात्र होता है जिसमें प्रिय और प्रेमी दोनों रूप विलीन होकर केवल बोधमात्र होते हैं जो पुनः चित् अर्थात् सत् मात्र है।

और यह प्रेम ही है :

एकमात्र नित्य संबंध

The Ever-abiding Love.

एक बार यह स्पष्ट हो जाता है तो फिर सजीव और चेतन प्राणियों और निर्जीव जड वस्तुओं से किस प्रकार से प्रेम हो सकता है यह भी अनायास समझ में आ सकता है।

किंतु इन दोनों के बीच में फँसा हुआ मन सभी संबंधों में सदा ही दुविधा में पड़ा रहता है। 

***



July 12, 2024

87. Initiation / दीक्षा

Question / प्रश्न 87

What is Spiritual Initiation and how is it performed?

आध्यात्मिक दीक्षा क्या है और यह किस प्रकार से संपन्न होता है? 

Answer / उत्तर ः

संस्कृत में वप् > वपति, का प्रयोग बीज बोने के अर्थ में किया जाता है।

बीजं वपति -- बीज बोता है।

जैसे कोई किसान अपने खेत में अनाज (अन्न-जं) का बीज बोता है।

यदि इसे भूतकाल के संदर्भ में कहा जाए तो --

"वह बीज बोता था।"

इसे

"बीजं वपति स्म"

कहा जाएगा। "वपति" क्रियापद वर्तमान काल, अन्य पुरुष एकवचन पद (Third person, present tense singular term) है और संस्कृत व्याकरण के अनुसार किसी भी क्रियापद का प्रयोग लिंग-निरपेक्ष (gender-indifferent) जैसा अंग्रेजी में देखा जा सकता है - उदाहरण के लिए :

हिन्दी में - "जा रहा है, जा रही है"

कहने के लिए अंग्रेजी / English में 

"is going" 

क्रियापद का प्रयोग किया जाता है।

इस प्रकार हिन्दी में व्यक्त 

"(बीज) बोता था।"

या,

"(बीज) बोती थी।"

के लिए संस्कृत भाषा में 

"बीजं वपति स्म"

कहा जाएगा जहाँ कर्तृवाच्य में वह / सः (पुंल्लिंग) या वह / सा (स्त्रीलिंग) दोनों ही व्याकरणसम्मत होंगे। 

आध्यात्मिक दीक्षा दिदिक्षु को प्रदान की जाती है।

वैसे तो यह ईश्वर-प्रदत्त या आत्मप्रदत्त ही होती है किन्तु इसके लिए माध्यम तो निमित्त अर्थात् लौकिक मनुष्य के रूप में कोई व्यक्ति विशेष हो सकता है। और फिर ईश्वर तो बिना किसी माध्यम के भी जिज्ञासु की उत्कंठा होने पर प्रदान कर सकता है।

किन्तु जब इसके लिए किसी को माध्यम या निमित्त-रूप में ईश्वर के द्वारा चुना जाता है तो वह माध्यम भी केवल साक्षी ही होता है, न कि दीक्षा प्रदान करनेवाला गुरु । इसीलिए -

ईश्वरो गुरु आत्मेति मूर्तिभेदाविभागिने।। 

व्योमवद् व्याप्त देहाय दक्षिणामूर्तये नमः।। 

में ईश्वर, गुरु और आत्मा (या परमात्मा) को एकमेव अद्वितीय वास्तविकता कहा जाता है जो साक्षी की तरह तीनों ही में विद्यमान, तीनों से निरपेक्ष भी है। ईश्वर, गुरु और आत्मा उपाधियाँ हैं, जबकि यह साक्षी, कूटस्थ चेतना है।

एक रोचक तथ्य यह है कि बपतिस्मा / Baptism संस्कृत भाषा के "वपति स्म" से ही उद्भूत अपभ्रंश  / cognate  है, और कार्य तथा तात्पर्य की दृष्टि से भी  दीक्षा (Spiritual Initiation) का द्योतक है।

हिन्दी भाषा में "बाप" अर्थात् "पिता" भी इससे मिलता जुलता है। 

पुनः प्रारब्ध या प्रयोजन के अनुसार दीक्षा  अज्ञात या ज्ञात रूप से भी घटित हो सकती है अर्थात् किसी व्यक्ति को उसके जानते अथवा न जानते हुए भी प्रदान की जा सकती है और इसलिए यह सौभाग्य या दुर्भाग्य भी हो सकती है, महान आध्यात्मिक उपलब्धि या विपत्ति भी हो सकती है। प्रारब्ध, व्यक्ति का अपना भाग्य, व्यामोह, आकर्षण, दुर्बुद्धि, भ्रम या अज्ञान होता है, और प्रयोजन भी इसी तरह से वैयक्तिक या ईश्वरीय / Divine भी हो सकता है। वस्तुतः तो कार्य कारण नियम के अंतर्गत इसे परिभाषित नहीं किया जा सकता है।

फिर भी इसके घटित होने की प्रक्रिया को तीन प्रकारों में समझा जा सकता है, और उन्हें क्रमशः स्पर्श, दृष्टि और  स्मृति के माध्यम से संपन्न किया जाता है।

इसे और स्पष्ट करने के लिए तीन उदाहरण दिए जाते हैं : जैसे मुर्गी अपने अण्डों पर बैठकर उन्हें सेती है। यह है स्पर्श दीक्षा का उदाहरण। इसी प्रकार से लौकिक गुरु सिर पर ब्रह्मरंध्र पर अंगुलियों या हथेली के स्पर्श से यह दीक्षा प्रदान करता है। यही स्पर्श दीक्षा माता-पिता और गुरुजनों के द्वारा भी उनके द्वारा इस प्रक्रिया को जानते या न जानते हुए भी दी जा सकती है।

दूसरा उदाहरण दृष्टि दीक्षा का है जिसके लिए मछली का उदाहरण दिया जाता है। मछली उसके अण्डों पर दृष्टि रखकर उन्हें सेती (निषेचन करती) है। इस प्रकार से भी कोई लौकिक गुरु केवल कृपा-कटाक्ष से ही अधिकारी सुपात्र को दीक्षा प्रदान कर सकता है और वह भी ज्ञात या अज्ञात रीति से संपन्न हो सकता है। 

तीसरा और अंतिम प्रकार है स्मृति-दीक्षा। इसे भृंग-कीट के उदाहरण से समझा जा सकता है। 

भृंगकीट (wasp) अपने अण्डों को बाहर से लाता है और उन पर मिट्टी का लेप कर बन्द कर देता है। कुछ समय बाद वे भृंग के रूप में विकसित होकर मिट्टी की खोल को तोड़कर बाहर निकल जाते हैं। इस बीच भृंग केवल उनकी स्मृति से ही उनका पोषण करता है।  

जब कोई मनुष्य भी इसी प्रकार जाने या बिना जाने ही उसके दीक्षा-गुरु  के संपर्क में आता है तो केवल स्मृति के ही माध्यम से दोनों परस्पर संबंधित होते हैं और उन्हें कल्पना भी नहीं होती कि वे क्यों एक दूसरे के संपर्क में आए। और वस्तुतः यह भी एक स्वाभाविक ईश्वरीय कार्य (Automatic Divine Action) ही होता है। जब कोई व्यक्ति किसी औचित्य या आवश्यकता के बिना ही संपर्क में आता है और प्रायः स्मृति में आता रहता है तो यही इस प्रकार से होनेवाली दीक्षा का प्रत्यक्ष प्रमाण है। कुछ मनुष्यों को स्वप्न में या वैसे ही किन्हीं दिव्य और अलौकिक सिद्धों, संतों या महात्माओं आदि का दर्शन होना, उनसे संवाद होना या मार्गदर्शन प्राप्त होना इसी तरह से होता है।

***





यह तीन  





July 07, 2024

84 विचार, विश्वास और विवेक

Question  /  प्रश्न 84 :

What is Destiny, Thought (noun and verb), Belief (idea / concept) and the Discrimination?

And, What is the Fate / whatever that happens / the Event?

प्रश्न : नियति, विचार (संज्ञापद और कर्मपद तथा क्रियापद), विश्वास और विवेक क्या है?

और प्रारब्ध क्या है? 

Answer   /  उत्तर :

Scaler / अदिश and और Vector /  सदिश :

मात्रा Quantum, quantity, 

बल Force, और 

वेग Velocity.

--

A Scaler quantity (अदिश राशि) is the value of quantum (मात्रा)  and is independent of  direction, while vector / (सदिश राशि) has a direction. An example of this is :

Speed and velocity.

We can say that a car is moving with the speed of 60 km per hour, when there is no direction has been mentioned.

We can likewise say the speed of light or sound is a particular fixed quantity. 

But when we talk about its direction, the speed is considered in terms of velocity : northwards or eastwards, towards or from a direction.

It's implied that there is energy involved in this movement of an object.

The Force (बल) is the action exerted and applied onto the object.

This is the Physics of Matter, Mass and Energy.

This is verily the Physical Science.

The same principle could be helpful in  understanding the Physics of Mind too because Matter and Mind both of the two are the aspects of the Known while the knowing is the consciousness where-in this phenomenon takes place.

Basically the perception that is an event is a non-verbal aspect of phenomenon.

The verbal aspect of an event is only the description in the form of Thought as a noun and also as a verb.

A noun is independent of Time, a verb is essentially with reference to Time.

Thought is a perceptible event either as a noun or as a verb in assumed Time.

The Knowing though is independent of Thought and Time, it's with or without Thought.

Is there something / someone, a Knower that could said to exist and be apart and different from Thought and at the same  time other than and from Knowing?

Isn't this assumed Knower again only an unquestioned, Unexamined idea or a  concept only that too is Known in and because of consciousness where there is no division of object and subject exists.

Only from and out of the consciousness arises the experience / perception of an object and according to the multiplicity of perceived objects, a subject appears to have existence and is accepted as the self.

The phenomenon of emergence of many verbal thoughts depends on so many words, and a language how-so-ever primitive or a developed one. 

This phenomenal Thought, the memory, the information is knowledge.

The memory of the self and the multiple objects constitutes an imaginary, and so an assumed world of the self or oneself. 

Every individual has one's own such an objective world independent of all such so many worlds of all the so many other  individuals.

Once came into existence, the superficial idea of this self at once assumes as the core truth and the only Reality.

This self, the individual strung upon the memory assumes continuity of the world and oneself, though changing, it remaines fixed as well.

After the arrival of the verbal thoughts, this becomes a firm and strong ground for the belief - a set of so many thoughts and ideas all the time giving rise to what is called concepts.

Concepts then carve out a religion where it needs repeated affirmations always.

Accordingly a Faith gets divided into so many factions though looks as if it is one and whole a Single Reality.

The Single Reality though One, survives with the help of the middlemen who try to explain and interpret the Book that is again a compilation of words only.

This is how Thought, Belief and Faith rule over the minds of men.

Thought is the Energy, Belief is the Force and Faith is the Speed with or without a direction. With Direction, it is called a Religion.

An altogether different movement in the consciousness  / at the individual level of the man and at the collective level of the human Mind, however goes on in the abeyance where nothing happens.

No event, no happening, no conflict, nor thought, idea, no belief nor Faith, beyond Time. This may be called the Awareness or the Attention.

Attention and consciousness together are two aspects of Reality. Either of them isn't found in the absence of the other.

With the emergence of Discrimination / (विवेक) an altogether new understanding emerges out and in the light of this new revelation is the ending of all conflict. 

Summarily, in a nutshell this may be the Answer to the Question 84.

***








July 02, 2024

83 धर्म और रिलीजन

Question / प्रश्न 83

What is the relation / the difference between  Dharma and the Religion?

धर्म और रिलीजन के बीच क्या संबंध / भिन्नता है?

Answer / उत्तर :

The difference between the Dharma and the Religion could be best explained and understood by the following stanza of Chapter 4 in the Shrimadbhagvad-gita :

धर्म और रिलीजन के बीच जो भिन्नता है उसकी  व्याख्या करने के लिए और उसे समझने के लिए श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय ४ का निम्नलिखित श्लोक पर्याप्त और पूर्ण है :

कर्मणो ह्यपि बोद्धव्यं बोद्धव्यं च विकर्मणः।।

अकर्मणश्च बोद्धव्यं गहना कर्मणो गतिः।।१७।।

जिसे अंग्रेजी भाषा में रिलीजन कहा जाता है वह वस्तुतः और तत्वतः "कर्म" का ही नाम है। कर्ममात्र शुभ, अशुभ और मिश्रित हो सकता है जबकि धर्म प्रकृति का नित्य शुद्ध स्वभाव या गतिविधि होता है। उपरोक्त श्लोक के संदर्भ में मनुष्य का कर्म आचरण है। यद्यपि उपनिषद् में कहा जाता है :

सत्यं वद। धर्मं चर।

आचरण स्वभाव / धर्म के अनुरूप, उससे विपरीत या भिन्न हो सकता है। ऐसा आचरण ही कर्म, विकर्म और अकर्म का रूप ग्रहण कर सकता है। इसीलिए भिन्न भिन्न रिलीजन्स का पालन करनेवाले धर्म के वास्तविक स्वरूप से अनभिज्ञ, श्रद्धा से रहित और उस विषय में संशयग्रस्त होते हैं, और किसी प्रकार के बौद्धिक या वैचारिक सिद्धांत को स्मरण रख उस पर आचरण करने का अभ्यास करते हैं।

अध्याय १२ के निम्न श्लोक के अनुसार :

अज्ञश्चाश्रद्दधानश्च संशयात्मा विनश्यति।।

नायं लोकोऽस्ति न परो न सुखं संशयात्मनः।।

किन्तु उपनिषद् की शिक्षाओं पर आचरण करने के लिए धर्म को तत्वतः जान लिया जाना आवश्यक है। यह जानना अनुसन्धान का विषय है न कि शाब्दिक विचार या सिद्धान्त।

धर्म के तत्व को तीन स्तरों पर जाना जाता है :

आधिभौतिक अर्थात् स्थूल विज्ञान पर आधारित पदार्थ और विषयपरक ज्ञान जिसे Science कहा जाता है, और जो हमेशा विषय-परक  Objective  होता है। 

आधिदैविक अर्थात् मन और भिन्न भिन्न चेतन तत्वों, बुद्धि, संवेदनशीलता, भावनाओं, स्मृति, चित्त और अहंकार नामक देवताओं से संबंधित ज्ञान जो सदा आत्म-परक Subjective होता है। 

किन्तु उपरोक्त दोनों ही प्रकार के धर्मों के ज्ञान का अधिष्ठान चेतनता / चेतना  consciousness  ही  है जो न तो केवल विषय-परक हो सकती है, और न ही केवल आत्म-परक । चेतना सदैव विषय-विषयी के रूप में होती है। जब तक ज्ञाता, और ज्ञेय होता है तब तक उस प्रकार का ज्ञान द्वैतपरक ज्ञान होता है। विषय-परक और आत्म-परक समस्त ज्ञान ऐसा ही होता है क्योंकि इसमें ध्यान, ध्याता और ध्येय-रूपी त्रिपुटी आवश्यक रूप से होती ही है। ध्यान अर्थात् attention  जिसमें ध्यान विषय और विषयी की तरह इन दोनों दिशाओं में कार्यरत होता है। इस तरह के ध्यान में चित्त अनेक बाह्य विषयों में से किसी न किसी विषय पर संलग्न होता है, जब अपने आपका विस्मरण भी नहीं होता, इसलिए चित्त "मैं" या स्वयं अर्थात् विषयी पर पुनः पुनः लौटता ही रहता है। विषयों से चित्त का संलग्न होना ही चित्तवृत्ति अथवा केवल "वृत्ति" भी कहा जाता है।

अध्याय २ -

ध्यायतो विषयान्पुंसः सङ्गस्तेषूपजायते।।

सङ्गात्सञ्जायते कामः कामात्क्रोधोपजायते।।६२।।

क्रोधात्भवति सम्मोहः सम्मोहात् स्मृतिविभ्रमः।।

स्मृतिभ्रंशाद्बुद्धिनाशः बुद्धिनाशात्प्रणश्यति।।६३।।

किसी भी कर्म का आचरण वृत्ति में परिणत होता है और विलोम-क्रम से यह भी कहा जा सकता है कि वृत्ति विशेष के उत्पन्न होते ही किसी कर्म-विशेष को करने की प्रवृत्ति का जन्म होता है। और इस पूरी गतिविधि में "मैं" अर्थात् अहंकार / अपने स्वयं के अस्तित्वमान होने की भावना, अप्रकटतः व्यक्त या अव्यक्त रूप से उपस्थित होती ही है। "मैं"  विषयी होता है, और ध्यान / चित्त जिस पर संलग्न होता है, उसे विषय कहते हैं।

महर्षि पतञ्जलिकृत योगदर्शन में प्रारंभ में ही वृत्ति के निरोध को ही "योग" कहा गया है। और वृत्तिमात्र के पाँच प्रकारों को --

प्रमाणविपर्ययविकल्पनिद्रास्मृतयः।। 

के रूप में स्पष्ट किया जाता है।

जहाँ 

प्रत्यक्षानुमानागमाः 

-प्रमाणरूपी वृत्ति है, 

विपर्ययो मिथ्याज्ञानमतद्रूपप्रतिष्ठम्।।

शब्दज्ञानानुपाती वस्तुशून्यो विकल्पः।।

अभाव-प्रत्यययालम्बना वृत्तिः निद्रा।।

अनुभूतविषयासम्प्रमोषः स्मृतिः।। 

क्रमशः विपर्यय, विकल्प, निद्रा और स्मृति रूपी वृत्तियाँ हैं।

इन पाँचों ही प्रकारों में विषय-विषयी रूपी द्वैतपरक दशा होती ही है। किन्तु वृत्तिमात्र के निरोध का अर्थ हुआ विषयमात्र से रहित केवल विषयी का होना।  जिसे द्रष्टा कहा जाता है --

तदा द्रष्टुः स्वरूपेऽवस्थानम्।। 

वृत्तिसारूप्यमितरत्र।।

द्रष्टा का ज्ञान ही आध्यात्मिक धर्म है।

द्रष्टा नित्य अक्रिय और अविकारी है, जबकि वृत्ति सतत परिवर्तित, विकारशील है। विषय अनित्य है। वृत्ति विषय और विषयी के बीच की स्थिति है। इस प्रकार विषय, वृत्ति और आत्मा तीनों के स्वाभाविक धर्मों को क्रमशः आधिभौतिक, आधिदैविक और आध्यात्मिक कहा जाता है। इन सबको समष्टि धर्म भी कह सकते हैं। 

कर्म या Religion केवल कर्ता, कारण और कार्य की मान्यता पर आधारित कल्पना है।

अध्याय ५ के अनुसार :

न कर्तृत्वं न कर्माणि लोकस्य सृजति प्रभुः।।

न तु कर्मफलसंयोगं स्वभावस्तु प्रवर्तते।।१४।।

नादत्ते कस्यचित्पापं सुकृतं चैव न विभुः।।

अज्ञानेनावृतं ज्ञानं तेन मुह्यन्ति जन्तवः।।१५।।

ज्ञानेन तु तदज्ञानं येषां नाशितं आत्मनः।। 

तेषां आदित्यवज्ज्ञानं प्रकाशयति तत् परम्।।१६।।

प्रभु अर्थात् स्वामी या ईश्वर, 

विभु अर्थात् व्यक्त जीव,

एक ही चेतना उपाधि के अनुसार प्रभु और विभु है। 

इसलिए कर्म, कर्तृत्व, तथा कर्ता ईश्वरसृजित वस्तु नहीं बल्कि अज्ञान से उत्पन्न हुई एक भ्रान्ति मात्र है, जिसका अधिष्ठान चेतना ही है 

अध्याय १८ के अनुसार :

अनिष्टमिष्टं मिश्रं च त्रिविधं कर्मणः फलम्।।

भवत्यत्यागिनां प्रेत्य न तु संन्यासिनां क्वचित्।।१२।।

पञ्चैतानि महाबाहो कारणानि निबोध मे।।

साङ्ख्ये कृतान्ते प्रोक्तानि सिद्धये सर्वकर्माणाम्।।१३।। 

अधिष्ठानं तथा कर्ता करणं च पृथग्विधम्।।

 विविधाश्च पृथक्चेष्टा दैवं चैवात्र पञ्चमम्।।

कर्म और कर्मफल का स्वतंत्र अस्तित्व नहीं हो सकता। और इसी प्रकार न कर्ता, करण और पृथक् चेष्टाओं का, वे सब किसी वास्तविक अधिष्ठान द्रष्टा के ही आश्रित हैं जो कल्पित नहीं है, किन्तु जिसमें और जिससे कल्पना आकृति ग्रहण करती है और पुनः उसमें ही विलीन हो जाती है।

Accordingly :

Dharma is Nature, while Religion is the action or Karma. Religions are therefore a plenty while Dharma is always the Only One Unique and is to be discovered and followed but never to be "practised". Because whatever is practiced and by who-so-ever is in appearance only. So really there is no clash or conflict between the two. However there is inevitably, always such a difference and conflict, clash and disputes between various and so many Religions of many kinds in the world. 

***  


   

 



June 30, 2024

82 Peaceful Co-existence

Question / प्रश्न 82

What is Peaceful Co-existence? 

- A Myth, Ideal or an Illusion? 

शान्तिपूर्ण सह-अस्तित्व क्या है?

- कल्पना, आदर्श या भ्रान्ति?

Answer  / उत्तर : 

शान्तिपूर्ण सह अस्तित्व  - न तो कल्पना, आदर्श या कोई भ्रान्ति बल्कि केवल एक कुत्सित राजनीतिक छल है, जिसके माध्यम से शक्तिशाली समुदाय के द्वारा निर्बल समुदाय का शोषण और उत्पीड़न किया जाता है। और इसके माध्यम से अंततः वे दोनों ही विनष्ट हो जाते हैं। 

शान्तिपूर्ण या किसी भी प्रकार का सह-अस्तित्व दो या दो से अधिक प्रकार की भिन्न भिन्न सत्ताओं के परस्पर साथ होने की स्थिति का नाम है। स्पष्ट है कि ऐसी किसी भी स्थिति में उन दोनों या दो से अधिक सत्ताओं के बीच पारस्परिक क्रिया और प्रतिक्रिया होना अवश्यम्भावी है। परिस्थितियों के अनुसार उनमें सामञ्जस्य और तालमेल हो पाना हमेशा संभव नहीं है।

ऐसी स्थिति में उनके बीच पारस्परिक संबंधों के तीन क्षेत्र स्थापित हो जाते हैं :

पहला है युद्ध क्षेत्र - War-Zone, 

दूसरा है शान्ति क्षेत्र - Peaceful-Zone, 

तीसरा संतुलित सुविधायुक्त क्षेत्र - Comfort-Zone.

सत्ताओं का शक्ति-संतुलन ही इन तीनों को परिभाषित करता है। सत्ताएँ तात्कालिक या दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखकर धार्मिक, तथाकथित नैतिक या आदर्श मूल्यों और सिद्धान्तों के आकलन के आधार पर अपनी क्षमताओं के अनुसार कार्य करने के लिए प्रेरित या बाध्य होती हैं। "धर्म और अधर्म क्या है?" इस पर ध्यान तक न देते हुए केवल भिन्न भिन्न प्रकार की परस्पर विवादपूर्ण  मान्यताओं और विश्वासों को उनकी परीक्षा किए बिना ही तात्कालिक लोभ और भय के दबाव में स्वीकार कर लेना ही अधर्म है। लोभ और भय, अज्ञान, त्रुटिपूर्ण और विसंगत मान्यताएँ प्रमाद (In-attention) से ही पैदा होते हैं। इसलिए अनेक प्रकार की मान्यताएँ रखनेवाले परस्पर शान्तिपूर्ण सह अस्तित्व के साथ रह सकेंगे, ऐसी कामना, कल्पना तक कर लेना भी अंतहीन क्लेश और कष्टों को निमंत्रित करने जैसा है।

जब इस वास्तविकता को देख और समझ लिया जाता है तब किसी दूसरे (मनुष्य या चेतन या जड प्रकृति आदि) के प्रति न तो कोई विशेष लगाव और न ही कोई विद्वेष ही रह जाता है। केवल इस शान्तिपूर्ण स्थिति में ही यह सह-अस्तित्व संभव होता है। विडम्बना यही है कि शायद ही कोई भी मनुष्य अपने आप तक के साथ शान्तिपूर्वक रह पाता हो। वह अपने नितान्त अकेलेपन के सत्य को न तो स्वीकार कर पाता है, न उसे देखना ही चाहता है। वह अपने आप के साथ भी शान्तिपूर्ण सह अस्तित्व में नहीं रह पाता है। किसी दूसरे से जुड़ने के लिए भी उसे किसी माध्यम की जरूरत महसूस होती है, और उसकी तलाश होती है। फिर वह माध्यम कोई तथाकथित धर्म, विचार, सिद्धान्त, आदर्श या साहित्य, संगीत, कला, सामाजिक या राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और प्रेम जैसा ही कोई संकल्प या भावना या फिर आध्यात्मिकता ही क्यों न हो। अपने इस नितान्त अकेलेपन के डर से ही भयभीत होकर वह किसी निकृष्टतम वस्तु के आश्रय में भी सुरक्षित अनुभव करने लगता है। किन्तु यदि केवल एक बार भी वह अपने अकेलेपन / एकान्त के इस यथार्थ सत्य पर दृष्टिपात कर लेता है तो अकेलेपन / एकान्त के अगाध सौन्दर्य से सदा सदा के लिए अभिभूत हो सकता है। किन्तु अपने अकेले होने का काल्पनिक भय ही उसे ऐसा करने से रोक देता है। और वह युद्ध क्षेत्र, शान्ति क्षेत्र और सुविधा क्षेत्र में निरन्तर यहाँ से वहाँ भटकता रहता है।

***


June 29, 2024

81. Merits-Demerits

Question प्रश्न 81.

पुण्य और पाप

--

किसी भी मनुष्य के द्वारा जाने या अनजाने किया जानेवाला पुण्य अथवा पाप अर्थात् वह कार्य, कर्म या कृत्य, जिससे अंततः उसे वह गति प्राप्त होती है जिसके परिणाम से उसकी आत्मा को चिर शान्ति, या अशान्ति मिल सकती हो? और जिस स्थिति को किसी अप्रत्यक्ष और अप्रकट भविष्य में नहीं, अभी ही साक्षात् जाना जा सकता हो?

Answer उत्तर :

यह तो स्पष्ट ही है कि कोई भी सांसारिक उपलब्धि न तो स्थायी हो सकती है, न सतत सुख या प्रसन्नता का कारण हो सकती है। और केवल प्रमाद (In-attention) के ही कारण मनुष्य इस सरल से सत्य को देखने से वंचित रह जाता है। जाने अनजाने में किया जानेवाला या घटित होनेवाला यह प्रमाद ही एकमात्र पाप है । क्योंकि प्रमाद से ग्रस्त व्यक्ति ही इच्छा और लोभ तथा द्वेष और भय से क्रमशः आकर्षित और विकर्षित होता है और अपने लिए दुःख उत्पन्न करता है। यह प्रमाद मूलतः मोहित बुद्धि का परिणाम होता है और मनुष्य-मात्र ही जन्म लेते ही इससे अभिभूत हो जाता है :

इच्छाद्वेषसमुत्थेन द्वन्द्वमोहेन भारत।। 

सर्वभूतानि सम्मोहं सर्गे यान्ति परन्तप।।२७।।

श्रीमद्भगवद्गीता, अध्याय ७

दूसरी ओर मनुष्य की इस सम्मोह से युक्त बुद्धि में ही सांसारिक विषय-ज्ञान या आध्यात्मिक आत्म-ज्ञान का या दोनों ही का अभाव हो सकता है। ऐसे पुरुष को ही अज्ञ कहा जाता है। इससे भिन्न ऐसा भी कोई मनुष्य हो सकता है जिसे इस प्रकार का लौकिक या आध्यात्मिक ज्ञान दिए जाने पर वह या तो इसे सुन और समझ तक नहीं पाता या उसे इस पर अविश्वास अथवा संशय होता है। जैसे ईश्वर विषयक ज्ञान के सबंध में नास्तिक के साथ प्रायः होता है। क्योंकि प्रथमतः तो वह ईश्वर को मन की एक कल्पना ही मानता है। इसी प्रकार ईश्वर के अस्तित्व को स्वीकार करनेवाला भी ईश्वर के स्वरूप से अनभिज्ञ होते हुए केवल उसकी एक मानसिक प्रतिमा बना लिया करता है और इस प्रकार ईश्वर के संबंध में उसकी कोई कल्पना एक बहुत दृढ धारणा और आग्रह ही होती है न कि ईश्वर का अनुभूतिपरक ज्ञान। उसकी श्रद्धा ईश्वर पर नहीं बस ईश्वर के बारे में उसकी अपनी धारणा पर होती है। तीसरे प्रकार के मनुष्य में ईश्वर के बारे में कौतूहल या संशय होता है। यद्यपि इन तीनों ही प्रकार के मनुष्यों में अपने स्वयं के अस्तित्व के विषय में न तो अनभिज्ञता, न अश्रद्धा और न ही संशय होता और हो सकता है। 

आशय यह कि अपने स्वयं (जिसे संस्कृत में आत्मा कहा जाता है) के विषय में न तो कोई अज्ञ होता है, न ही वह  अश्रद्धायुक्त अथवा संशयग्रस्त होता है।

कोई भी अपनी आत्मा से अज्ञ, अनभिज्ञ, अश्रद्धायुक्त और संशयग्रस्त नहीं होता किन्तु उसका अपनी आत्मा से यह परिचय मिश्रित ज्ञान का रूप ले लिया करता है।

सांसारिक और लौकिक उपलब्धियों के प्रति आकर्षित कोई भी मनुष्य केवल इस प्रमाद (In-attention) के ही कारण निरन्तर पापरत और पुण्य से विरत होता है।

दूसरी ओर प्रमादरहित मनुष्य का ध्यान सांसारिक सुखों, वस्तुओं और अनुभवों आदि की क्षणिकता की ओर जाने पर उसमें जागरूकता (Watchfulness) उत्पन्न होती है। जैसे जैसे वह इस पर और अधिक ध्यान देने लगता है, उसमें अनायास एक दिव्य प्रेरणा आकर्षित करती है और यही आध्यात्मिकता का प्रारंभ होता है। यह प्रेरणा चिन्तन का रूप ले लेती है - एक ऐसे चिन्तन का रूप जो कोई मानसिक गतिविधि नहीं बल्कि आत्मानुसंधान का ही पर्याय होता है। इसे शब्द या नाम दिया जाना गौण है। किन्तु तब उसे एक सूत्र मिल जाता है,  और एक डोर, जिससे बँधा हुआ वह अपने ही भीतर और भी अधिक गहरे उतर जाता है। जैसे कोई गोताखोर गहरे जल में कुछ खोजने के लिए उतरता है और नेत्र, मुख, कान और नासा-छिद्र भी बन्द कर लेता है और केवल अपने हाथों और पैरों से जल के भीतर गहराई में खोई किसी वस्तु को टटोलता हुआ उसे प्राप्त कर लेता है।

कूपे यथा गाढजले तथान्तः 

निमज्ज्य बुद्ध्या शितया नितान्तम्।। 

प्राणं च वाचं च नियम्य चिन्वन्

विन्देन्निजाहंकृतिरूपमूलम्।।३०।। 

(सद्दर्शनम् महर्षिश्रीरमणकृतम्)

इस प्रकार प्रमाद वह ही एकमात्र पाप है जिसमें मनुष्य जन्म लेता है। इस प्रमाद (In-attention) पर ध्यान जाते ही यही प्रमाद (In-attention) जागरूकता का रूप ग्रहण कर लेता है । वही ऊर्जा अर्थात् जड प्रकृति जो यान्त्रिक प्रक्रिया के रूप में कार्यशील थी, सचेतन हो जाती है यद्यपि और इसीलिए उसका जड अहंकार "मैं'  पिघलकर चैतन्य प्रकाश में बदलने लगता है। और तब भौतिक और मनोपरक जागरूकता (mindfulness) ध्यानपूर्ण सचेतनता (watchfulness) का रूप ग्रहण कर लेती है। जब वह इसमें और अधिक डूबता है तब इस अवधान, ध्यानपूर्वक सचेतनता (watchfulness) में स्थित "मैं" तब पिघलकर साक्षित्व (witnessing) में रूपान्तरित हो जाता है। ऐसा रूपान्तरण जो पदार्थ (matter) का चेतना (consciousness) में होता है। साक्षित्व (witnessing) ही समृद्ध, परिपक्व, परिपूर्ण होकर परम चैतन्य (Awareness) की तरह अभेद एकमेवोऽद्वितीयः की तरह जान लिए जाने पर ज्ञाता और ज्ञेय विलीन हो जाते हैं और तब विशुद्ध ज्ञान ही शेष रह जाता है।


प्रमाद (In-attention) के रहने तक अभ्यास करते रहना ही एकमात्र विकल्प है।

अनवधानता (In-attention) ही एकमात्र पाप है।

अवधान (Attention) ही एकमात्र पुण्य है।

जीवन में सुख दुःख आते जाते रहते हैं और उनके लिए चिन्तित होते रहना व्यर्थ है, जबकि जागरूकता, ध्यान, अवधान, साक्षित्व और चैतन्य जीवन का चरमोत्कर्ष है।

--

अज्ञश्चाश्रद्दधानश्च संशयात्मा विनश्यति।। 

नायं लोकोऽस्ति न परो न सुखं संशयात्मनः।।

***


 

 




 

June 28, 2024

80. आभास-निराभास

Question प्रश्न  80.

Love, Destiny Or Fate? 

प्रेम, प्रारब्ध या नियति ?

उत्तर :

कहते हैं शनि पूरे राशिचक्र को पार करने के लिए करीब 29 वर्ष का समय लेते हैं। शनि सूर्य (आदित्य) के पुत्र हैं। वैदिक ज्ञान के अनुसार सूर्य की दो पत्नियाँ हैं, पहली है : भगवान् विश्वकर्मा की पुत्री संज्ञा। 

संज्ञा का अर्थ है : चेतना।

संज्ञा से भगवान् सूर्य (विवस्वान्) के पुत्र यम, अश्विनौ तथा पुत्री यमुना हुए। जब संज्ञा (निराभास ज्ञान, वैश्विक चेतना) सूर्य के प्रचंड उत्ताप से व्याकुल हो उठी तो उसने अपनी एक सापेक्ष स्थूल और साभास प्रतिमा का सृजन किया जो अक्षरशः संज्ञा की ही प्रतिलिपि थी और उससे इतना अधिक सारूप्य रखती थी कि भगवान् सूर्य, यम और यमुना भी उसे संज्ञा ही समझ बैठे। संज्ञा ने छाया से उसके सृजन का प्रयोजन कहा और बोली : बहन! तुम भगवान् सूर्यदेव और बच्चों का ध्यान रखना, मैं उनके असहनीय ओर प्रचंड उत्ताप से व्याकुल होने के कारण पिता के घर जा रही हूँ। और यह रहस्य किसी को मत स्पष्ट करना कि तुम संज्ञा नहीं छाया हो।

"और जब मेरे प्राणों पर संकट ही आ जाए तो?"

छाया ने प्रश्न किया। 

"हाँ, तब तुम अवश्य इसके लिए स्वतंत्र हो।"

जब संज्ञा पिता के घर पहुँची तो पिता ने उससे पूछा - तुम अकेली ही कैसे चली आई! भगवान् सूर्य कहाँ हैं?  तब संज्ञा ने उनसे इसका कारण कह दिया। पिता बोले :

"बेटी! स्त्री तो पति के ही घर रह सकती है, तुम लौटकर वहीं जाओ।"

तब संज्ञा वहाँ से तो चली गई किन्तु पति के घर न जाकर उस घोर वन में  (मनो नाम महाव्याघ्राः यत्र वसन्ति) जहाँ रहते हैं, जहाँ विवेकशील पुरुष नहीं जाते, वहाँ चली गई और अश्विनी (घोड़ी) का रूप धारण कर चरती रही। 

इधर छाया से भगवान् सूर्य को तीन संतानें शनि, सावर्णि मनु और तापी नदी के रूप में प्राप्त हुई। 

संज्ञा निराभास शुद्ध चेतना है जबकि छाया भौतिक और इन्द्रिय मनोबुद्धिगम्य चेतना है।

जैसे प्रकाश और छाया सदैव साथ साथ रहते हैं, वैसे ही मनुष्य आदि जीवों में शुद्ध ज्ञान / निराभास चेतना और साभा / अशुद्ध / मलिन चेतना साथ साथ रहती है। प्रथम निराभास के प्रकाश से ही साभास की सृष्टि होती है।

किसी दिन भगवान् यम और यमुना का ध्यान इस ओर गया कि छाया (जिसे वे अब तक संज्ञा ही समझा करते थे), शनि, सावर्णि मनु और तापी से तो लाड़-प्यार करती है लेकिन यम और यमुना की उपेक्षा करती है। यम तो ठहर क्रोधी, उन्होंने पाया पर लात से प्रहार कर दिया। तब छाया ने उन्हें शाप दिया। तब यम पिता के पास जा पहुँचे और उनसे पूरा वृत्तान्त कहा।

भगवान् सूर्य ने छाया से पूछा तो उसने प्राणों पर संकट आया देखकर उनसे सब कुछ सत्य सत्य कह दिया। तब भगवान् सूर्य संज्ञा की खोज में चल पड़े। पहले वे उसके पिता के घर गए तो उन्हें ज्ञात हुआ कि संज्ञा कहीं और चली गई है। तब उन्होंने उसकी खोज सहस्त्र नेत्रों अर्थात् अपनी किरणों के माध्यम से की और उन्हें स्पष्ट हो गया कि संज्ञा कहाँ है और क्या कर रही है। तो उन्होंने उस घोर वन में प्रवेश किया जहाँ संज्ञा अश्विनी के रूप में चर रही थी। यह एक रोचक तथ्य है कि अश्विनी ही राशिचक्र का प्रथम नक्षत्र है। तब भगवान् सूर्य ने अश्व का रूप ले लिया और वे भी उस घोर वन में अश्विनी रूपी संज्ञा के साथ भ्रमण करने लगे। वहीं उनसे अश्विनौ  equinox  की उत्पत्ति हुई।

इस प्रकार यह कथा न केवल ज्योतिषीय, जागतिक सत्य का, बल्कि आध्यात्मिक सत्य का उद्घाटन करती है।

वास्तव में आत्मानुसंधान इसी प्रकार से किया जाता है। 

शनि के राशिचक्र में एक परिभ्रमण करने में अर्थात् 29 वर्ष पूर्ण हो जाने पर किसी भी मनुष्य के जीवन का एक कालखण्ड पूर्ण हो जाता है किन्तु वह प्रारम्भ कैसे और कब होता है यह जानने के लिए अपने जीवन में 29 वर्ष के अन्तराल की बाद घटित होनेवाली घटनाओं पर दृष्टि डालना सहायक हो सकता है।

इसी प्रेरणा से मैंने जब अपने जीवन में घटित घटनाओं के क्रम का अवलोकन किया तो अनुभव किया कि आज 29 वर्षों बाद मैं पुनः उस स्थान पर लौट आया हूँ, जहाँ से उस समय चला था।

वही पुराने परिचित लोग फिर मुझसे मिले लेकिन उनमें से बहुत से लोग जो मुझसे छोटे या बड़े थे आज संसार से विदा हो चुके हैं। कुछ लोग पुनः मिले और उन्हें मुझसे पुनः मिलने में आश्चर्य और खुशी भी हुई। इस बीच हम सभी बहुत कुछ बदल चुके हैं यह भी हमें महसूस हुआ। 

जब वे 29 वर्ष पहले मुझसे मिले थे तो हम लोग विभिन्न विषयों पर आपस में चर्चा किया करते थे जो कभी कभी विवाद, रोष और वैमनस्य का रूप ले लेता था। यद्यपि मैं वहाँ से आगे बढ़ गया किन्तु किन्हीं कारणों से वे अभी इतने मुझ जैसे परिपक्व नहीं हो पाए थे।

मिलते ही बोल पड़े :

"लगता है आप कुछ खास हो गए हैं। हम तो प्रेमवश ही आपसे मिलने आए हैं! लेकिन लगता है आप हमसे बहुत दूर चले गए हैं!"

"देखिए, प्रेम व्रेम क्या होता है मुझे नहीं मालूम। लेकिन लगता है प्रेम, शत्रुता, मित्रता, परिचय, अपरिचय आदि अपनी जगह हैं और मिलने, न मिलने आदि का एकमात्र कारण प्रारब्ध / नियति भी अपनी जगह है।

क्या अघटितघटपटीयसी यही नहीं है? कारण कार्य और उनका क्रम, इस सबके बीच यद्यपि अगणित सिद्धान्तों का अनुमान किया जा सकता है, और संभवतः उनमें से अनेक को शुद्ध भौतिक विज्ञान सम्मत भी सिद्ध किया जा सकता है। इस बारे में आपको क्या लगता है?"

वे चुप हो गए। उन्हें यह भी स्पष्ट हो गया कि अब हमारे बीच बातचीत करने के लिए कोई विषय भी शेष नहीं रह गया है।

"विषया विनिवर्तन्ते निराहारस्य देहिने।।

रसोऽपि रसवर्जं तं परं दृष्ट्वा निवर्तते।।"

वे बोल पड़े।

अब भी कभी कभी रास्ते पर उनसे मुलाकात होती रहती है। वे बस मुस्कुराते भर हैं। और मैं भी उनकी मुस्कुराहट का प्रत्युत्तर इसी प्रकार से दे दिया करता हूँ।

29 वर्षों से जो फाँस उन्हें त्रस्त कर रही थी अब वह दूर हो चुकी है लेकिन यह भी इतना ही सच है कि अब हमारे बीच बातचीत का कोई विषय भी नहीं है।

शनिदेव अब भी अपनी कक्षा में मार्गी या वक्री गति से परिभ्रमण कर रहे हैं।

शायद यह उनका प्रारब्ध / नियति हो! 

***