Showing posts with label (स्वरचित ). Show all posts
Showing posts with label (स्वरचित ). Show all posts

May 15, 2015

आज की संस्कृत रचना

आज की संस्कृत रचना
__________________
©

यत्वाऽपि न शक्नोति त्यक्तुम् काकः कर्कशम् ।
कोकिला तु अयत्नेनैव भाषते मधुरस्वरम् ॥
--
yatvā:'pi na śaknoti tyaktum kākaḥ karkaśam |
kokilā tu ayatnenaiva bhāṣate madhurasvaram ||
--
Even if tries so, a crow can't get rid of rough tone,
(In comparison,)
A koel (kokila) sings in sweet tones without any effort!
--

December 16, 2014

क्रिसमस - 2014 ...

क्रिसमस - 2014 ...
सांता क्लाज़ और क्रेसेंट
--
चाँद इतना नुकीला क्यूँ है.
देखकर झर गईं पंखुरियाँ,
-सूरजमुखी की,
ताकता है उदास सूरज,
चाँद को,
और देखता है तुम्हेँ,
-चाँद से खेलते हुए,
प्याज़ की परतों में जमा आँसू,
ठिठककर थम गए हैं,
और ओस की बूँदें,
उड़ रही हैं यूँ,
नाज़ुक बुलबुलों सी,
-कि डरता हूँ,
कहीं टकरा न जाएँ,
चाँद की धारदार किनारी से,
वैसे इस डर से भी सहम गया हूँ,
कि कहीं हो न जाए,
तुम्हारी हथेलियाँ,
लहूलुहान!
--

November 24, 2014

आज की संस्कृत रचना


आज की संस्कृत रचना
__________________

त्रिपथगाम् धारयति शम्भू जटायाम्  वेणीमिव ।
तथापि प्रसरयन्ति ताः व्याप्त्वाखिलाः जगतीः।।
--   
अर्थ : यद्यपि भगवान शम्भू अपनी जटाओं को त्रिपथगा (गंगा) रूपी वेणी में बाँध रखते हैं तथापि वे तीनों लोकों और उनसे भी परे सर्वत्र व्याप्त हैं।
--
रामो हि व्याप्तो तासु रमते केशवो हरिः।
केशिसूदनः केशे शिवो हि सर्व भूतेषु ।।
--

November 18, 2014

आज की कविता : ख़ता

आज की कविता : ख़ता
__________________

(© विनय वैद्य / 18 / 11 / 2014)
___

पहले आती थी हाले-दिल पे हँसी,
अब किसी बात पर नहीं आती।
मौत का दिन है मुअय्यन फिर भी,
नींद क्यों रात भर, .... … …।
--
पहले हर बात पे चौंकता था मैं,
अब किसी बात पर नहीं चौंकता।
पहले हर शख्स पे भौंकता था वो,
मेरा कुत्ता अब किसी पर नहीं भौंकता।
अब किसी से भी नहीं पूछता हूँ वज़ह,
अब किसी को भी मैं नहीं टोकता।
अब न मुज़रिम है कोई और न जुर्म है कुछ भी,
क़ायदा अब किसी को भी कभी नहीं रोकता।
कीजिए खुशी-खुशी से जो भी चाहें करना,
जुर्म करना तो अब है फ़र्ज़, न करना है ख़ता !
और अंत में,
निभाया फ़र्ज़ जो ईमां से मिलेगा ईनाम,
मिलेगी सज़ा भी जो इसमें हुई कोई ख़ता !
--          

February 06, 2014

|| चामुण्डायै नमाम्यहम् ||

|| चामुण्डायै  नमाम्यहम् ||
(स्वरचित) 
__________
(© विनय वैद्य )

उज्जैन में अवस्थित,
माता छत्रेश्वरी चामुण्डा 
को समर्पित,
____________________
********************
मेरी आज की यह रचना 
………..........……………
अम्बरे ललिताम्  द्युतिम् 
क्षणात् प्रकटिताम् लीनाम् । 
नीलाम्बराम् छत्रेश्वरीम् 
चामुण्डायै  नमाम्यहम् ॥ 
..........………….................
--