Showing posts with label God. Show all posts
Showing posts with label God. Show all posts

April 22, 2025

Who is Your God?

कौन है आपका ईश्वर?

ऋषि शौनक ने अपने लिए यह उपनाम शायद इसलिए चुना क्योंकि इसकी प्रेरणा उन्हें अपने पारमार्थिक सत्य की खोज में संलग्न रहते हुए जिस श्लोक से प्राप्त हुई, वह एक नीतिवाक्य :

विद्याविनयसंपन्ने ब्राह्मणे हस्तिनि गवि। 

शुनि चैव श्वपाके च पण्डिताः समदर्शिनः।।

इस प्रकार से था। शायद इस वाक्य का उल्लेख बाद में श्रीमद्भगवद्गीता में महर्षि वेदव्यास ने किया होगा। चूँकि वैदिक ज्ञान सनातन शाश्वत् और नित्य है इसलिए ऋषि किसी वैदिक वचन या उक्ति के अपने द्वारा रचित किए जाने के भ्रम से ग्रस्त नहीं होते।

मुण्डकोपनिषद् के प्रारंभिक छः सात मंत्रों में उल्लेख है कि वही ऋषि शौनक महाशाल, जो किसी विश्वविख्यात विश्वविद्यालय का संचालन करते थे, अपने विश्वविद्यालय में समस्त लौकिक और भौतिक ज्ञान अपने शिष्यों को दिया करते थे। विधिवत् ऋषि अङ्गिरा / अङ्गिरस् के पास समिधा हाथों में लिए दीक्षा प्राप्त करने की कामना और अभिलाषा से पहुँचे और उनसे प्रश्न किया :

भगवन् वह (विद्या) क्या है जिसकी शिक्षा प्राप्त करने से, जिसे जान लेने से समस्त ज्ञान प्राप्त कर लिया जाता है?

तब महर्षि अङ्गिरा ने उनसे कहा :

समस्त विद्याएँ दो ही प्रकार की होती हैं अपरा और परा। अपरा विद्या वह है जिसे सीख लेने पर समस्त लौकिक ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है जैसे वेद, पुराण, ज्योतिष, व्याकरण, इतिहास आदि। दूसरी ओर, परा विद्या वह है जिसे ब्रह्मविद्या कहते हैं। 'परा' शब्द का अर्थ बौद्धिक या जिसे स्मृति में संचित किया जा सकता है वह जानकारी नहीं, बल्कि वह उपाय है जिसके माध्यम से पारमार्थिक सत्य का बोध प्राप्त किया जा सकता है।

जब ऋषि शौनक महाशाल पश्चिम से पूर्व की दिशा में लौटे और इस प्रकार ऋषि अङ्गिरा से उन्होंने विधिवत् उनसे दीक्षा ग्रहण करने की प्रार्थना की तब ऋषि अङ्गिरा ने उनसे प्रश्न किया  :

"वत्स! तुम्हारा गोत्र क्या है?"

तब ऋषि शौनक ने कहा :

"भगवन् मेरा प्रचलित लौकिक नाम महाशाल है, क्योंकि यह मेरी कुल परंपरा से मुझे प्राप्त हुआ है। और मेरे कुल की परंपरा में ऋषि श्वान प्रथम थे, जिन्हें उनका यह नाम  वात्सल्य और प्रेम से उनके द्वारा पाले गए श्वान के एक शावक के उनके साथ रहने से मिला था, और इसलिए मुझे भी पर्याय से यह नाम प्राप्त हो गया।

यही मेरा गोत्र है।"

तब ऋषि अङ्गिरा ने उन्हें कहा :

"वत्स! मनुष्य लोक में जन्म लेनेवाले समस्त मनुष्यों के दो ही गोत्र होते हैं - वे हैं ब्रह्मा की चार मानसिक संतानों और सात ऋषियों की संतानों से होनेवाले समस्त वैदिक गोत्र, तथा इनसे भिन्न क्षत्रिय कुल-विशेष में उत्पन्न अन्य सभी। इन्हें ही द्विज कहा जाता है।

क्षत्रिय कुल विशेष में उत्पन्न वाजश्रवा, उशनस् आदि ऋषि, भृगु की परंपरा में होने से भार्गव कहे जाते हैं और ये काठकीय परम्परा अर्थात् कठोपनिषद् की शिक्षाओं का अनुशीलन करते हैं। और शौनक भी इसी परम्परा में हैं। इनसे भिन्न दूसरे अर्थात् वैदिक परम्परा के छान्दोग्य उपनिषद् की परम्परा के हैं इसलिए यजुर्वेद के अनुसार यजन करनेवाले। 

अंग्रेजी शब्द "God", तथा ग्रीक और जर्मन भाषाओं में प्रयुक्त "Gott" का उद्भव भी मूलतः संस्कृत "गोत्र" से ही हुआ है। कालान्तर में इसे "ईश्वर" की तरह और उस अर्थ में भी ग्रहण किया जाने लगा।

इससे बहुत बाद में यह प्रश्न  उत्पन्न हुआ -

ईश्वर है या नहीं?, या 

ईश्वर का अस्तित्व है या नहीं? 

और इस प्रकार 'ईश्वर' के अस्तित्व को माननेवाले और न माननेवाले, इस प्रकार के दो मत बाद प्रचलित हो गए। इन दोनों मतों के माननेवालों को क्रमशः आस्तिक और नास्तिक कहा जाने लगा। 

आस्तिक अर्थात् ईश्वर के अस्तित्व में विश्वास करनेवालों में पुनः यह प्रश्न पूछा गया :

'ईश्वर' एक है या अनेक?

इस प्रश्न के उत्तर में आस्तिकों में पुनः दो प्रकार के मत, और उनके मतावलम्बी दो वर्गों में बँट गए।

इस प्रकार आस्तिक एकेश्वरवाद और वैदिक एकेश्वरवाद  को भ्रमवश भिन्न भिन्न मान लिया गया, जबकि वस्तुतः वे दोनों एक दूसरे से भिन्न नहीं हैं।

वैदिक एकेश्वरवाद में उसी एवमेव अद्वितीय पारमार्थिक सत्ता को आध्यात्मिक, आधिदैविक और अधिभौतिक इन तीन रूपों में ग्रहण किया जाने पर वैदिक देवताओं के अस्तित्व की मान्यता स्थापित हुई, जिसका प्रयोजन और अर्थ है उस एकमेव अद्वितीय परमेश्वर की उपासना इन तीनों ही स्तरों पर की जा सकना।

चूँकि यज्ञ के माध्यम से ही उन देवताओं को प्रसन्न किया जा सकता है जिससे संतुष्ट होने पर वे मनुष्यों को उनके इष्टभोगों की प्राप्ति करने में सहायक होते हैं और जो भी उन्हें, उन देवताओं को प्रसन्न किए बिना उनकी सहायता से प्राप्त हुए उन इष्टभोगों का अनधिकृत रूप से उपभोग करता है, वह ईश्वरीय विधान का उल्लंघन करता है, पाप का भागी होता है और नियत समय तक नरक में रहने के लिए बाध्य होता है। वेदसम्मत ईश्वरीय विधान का पालन करना सभी का स्वाभाविक परम आवश्यक कर्तव्य है।

इस प्रकार :

ईश्वर क्या है? 

इस मौलिक प्रश्न की उपेक्षा कर 

ईश्वर है या नहीं?

ईश्वर एक है अनेक? 

जैसे कृत्रिम प्रश्नों को अधिक और अनावश्यक महत्व दिया गया जिससे मनुष्यमात्र का न केवल बहुत अहित ही हुआ बल्कि मनुष्यों के बीच परस्पर मतभेद, ईर्ष्या द्वेष और वैमनस्य भी पैदा हुआ। मताग्रह विशेष के प्रति कट्टरता और दूसरे मतावलम्बियों के प्रति असहिष्णुता का ही परिणाम है आज के संसार की अराजकता और अशान्ति, हिंसात्मक उपद्रव और बढ़ता असन्तोष। 

***



July 14, 2024

88. Out-reach and Over-reach.

Question  /  प्रश्न 88

What kind of relationship, harmony one could maintain with the living beings, and with the lifeless things, in the world?

क्या संसार के सजीव, चेतन प्राणियों और निर्जीव जड वस्तुओं के साथ सामञ्जस्यपूर्ण और प्रेमपूर्ण व्यवहार कर पाना संभव है?

--

Answer  /  उत्तर  :

संसार की समस्त जड वस्तुओं और चेतन प्राणियों से व्यवहार करते समय जिस किसी से हमारा संपर्क होता है, चाहे वह कोई इन्द्रियगम्य विशेष आकार-प्रकार की द्रव्य-वस्तु हो या भौतिक, अनुभवगम्य आकार-प्रकार से रहित मनोगम्य हो, उस नामरूप से युक्त या नाम-रूप से रहित भावगम्य वस्तु  abstract object  से परिचय / acquaintance  (संस्कृत - अकुतं च - का अपभ्रंश) - cognate) कर लिया जाना स्वाभाविक है। परिचय का अर्थ यह है कि उससे संपर्क होने पर उसका हम पर जो प्रथम प्रभाव First Impression हम पर पड़ता है वह वैसे तो उसका यथार्थ होता है, किन्तु जैसे ही बाद में पुनः उससे होनेवाली क्रिया-प्रतिक्रिया (Interaction) की स्मृति उस यथार्थ को प्रतीति (Perception) में परिवर्तित कर देती है। सजीव और इसलिए ऐसे चेतन प्राणियों के प्रति हमारी संवेदनशीलता का प्रकार हमारी उस संवेदनशीलता से भिन्न होता है जो निर्जीव और जड / प्राण और चेतना से रहित वस्तुओं के प्रति हममें होती है। उदाहरण के लिए एक चट्टान, कंकड़ या पत्थर और एक छोटे या बड़े पौधे या वृक्ष के प्रति जो संवेदनशीलता हममें होती है वह अलग अलग तरह की होती है, और जिस पर शायद ही कभी हमारा ध्यान गया होगा। वैसे ही एक पौधे या वृक्ष के प्रति हमारी जो संवेदनशीलता होती है, उसका प्रकार किसी चींटी, बकरी, मछली या चिड़िया के प्रति हमारी संवेदनशीलता के प्रकार से भिन्न होता है, जबकि यह संवेदनशीलता मूलतः वैसे तो सदा ही सर्वत्र और एकमेव, अद्वितीय Single, Unitary और एक जैसी Uniform and Unique ही होती है। साथ ही, यह संवेदनशीलता - Quality and attribute of sensitivity  ही वह चेतना / consciousness  है जिसे ईश्वरीय चेतना Divine Consciousness  कहा जा सकता है क्योंकि सभी जड वस्तुएँ और समस्त चेतन प्राणी उससे ही अधिशासित होते हैं। इसलिए इस रूप में इसके दर्शन हो जाने या कर लिए जाने का अर्थ है ईश्वर के या अपनी निज वास्तविक आत्मा के दर्शन कर लेना या हो जाना। 

श्री महर्षि रमण कृत उपदेश-सारः में एक श्लोक यह है :

ईशजीवयोर्वेषधीभिदा।

सत्स्वरूपतः वस्तु केवलम्।।

तात्विक दृष्टि से यह सत् (अस्तित्वमात्र / होना) ही चित् (भान / बोध / शुद्ध जानना) है और यह चित् ही सत् है। क्योंकि जिसे भी जाना जाता है वह जानने पर आश्रित होता है और होना ही सत् है। इस प्रकार सत् और चित् अन्योन्याश्रित होने से स्वरूपतः एक हैं किन्तु उन दोनों का रूप और कार्य भिन्न भिन्न प्रतीत होता है। 

Though Existence and Knowing are one and the same Reality, their expression and functioning appears to be different.

Existence is : सत्

Knowing is : चित्

Perception / knowing through memory of the experience is : प्रतीति

Coming into contact with anything with no earlier memory or experience of the object of knowing / acquaintance : परिचय 

So There is this subtle difference between the two.

यह प्रेम है, जो कि निर्वैयक्तिक चेतना, सत् भी और चित् भी है।

This is all permeating all pervading Love and it knows itself just because there is nothing else that exists apart from itself. 

This Love is verily and Indeed The Only and Unique God.

इसलिए इसे ईश, ईशिता या ईश्वर भी कहा जाता है। जब इसे द्वैत की दृष्टि से देखा जाता है तो यह स्वामी के अर्थ में होता है। जैसे जगदीश, गिरीश, हरीश। और जब इसे अद्वैत की दृष्टि से देखा जाता है, यह विशुद्ध प्रेम अर्थात् विशुद्ध आनन्दमात्र होता है जिसमें प्रिय और प्रेमी दोनों रूप विलीन होकर केवल बोधमात्र होते हैं जो पुनः चित् अर्थात् सत् मात्र है।

और यह प्रेम ही है :

एकमात्र नित्य संबंध

The Ever-abiding Love.

एक बार यह स्पष्ट हो जाता है तो फिर सजीव और चेतन प्राणियों और निर्जीव जड वस्तुओं से किस प्रकार से प्रेम हो सकता है यह भी अनायास समझ में आ सकता है।

किंतु इन दोनों के बीच में फँसा हुआ मन सभी संबंधों में सदा ही दुविधा में पड़ा रहता है। 

***



February 09, 2024

C P T S D / हादसे

Question / प्रश्न  62.

What is - Complex Post-Trauma Stress Disorder ?

मन्दिर क्यों जरूरी हैं?

--

Life is such an incidence where one has to face many a challenges, successes and failures. Coming into existence is known as भव / birth in a world.

One never knows if one was ever there or was not before the world where one has come to live one's life in the world. One doesn't even know that if the world known existed before me or if  I'm / I existed before the world existed.

This is the Very First Trauma one has to come face to face as soon as one comes to exist as someone as an individual in the world. Where one finds caught in the primal ignorance about oneself and the world around oneself. After having born in a physical body, what is known as the birth, one can hardly grasp the situation and knows two realities only -

The First and the prominant one is :

I AM, and the Second, the next one is :

I KNOW.

Neither of the above two Realities are known through the senses, the experience, feeling, thought or the logic, but only through perceptions. No book or education, no teacher can give the understanding, intelligence, this spontaneous conviction which never needs any proof, evidence or kind of confirmation any whatever, that could be provided to one here, where one is caught in inattentively, inadvertently, unconsciously and unwarily.

The Third is :

The consciousness of oneself and the world which both appear to happen concurrently in the same moment.

The Fourth is :

The experiencing, the recognition and the memory born of them as the inevitable consequence.

This may be perhaps the essence of the life of an animal. The stage of the animal-life, where still no language has a role, and the consciousness at this stage is of an animal trapped in the conditions around it.

The two prominent conditions that are felt and experienced by such an animal are : Time and Space, and of the two again - a moment and a place are the only direct evidence no one can deny, refute or fight with. Both of the two could however be extended in and according to the faculty of the kind of the imaginative attribute of consciousness alone and that gives rise to Time with no beginning nor end and likewise the Space that too is without a beginning and without an end.

Evolution of the Human mind takes place when in this consciousness of the animal kind, emerges out a word and the word is given a Sense and a meaning. The Sense is sensitivity and depends in the sensibility, while the meaning is a word or set of multiple words put together in some order conventional or just out of necessity. With this animal stage transcended and the consciousness evolved even more, the mind possessing the power of words gets entangled in "thought" and this mind is again the next trap where in human consciousness they devise or discover what is the basics of a Language. Such languages come  out in the beginning of Civilizations. The two prominent kinds of them are The prAkrit and the Sanskrit. One of them, the First is the devised form of any of the so-called many languages, while the another - namely Second, the Sanskrit is the discovered form that is about the structure of a word and it's use for a specific purpose.

It's like Laws of Science. No one one knows who might have ordained the laws but one can somehow discover how the law function and govern the life of the individual, the collective and the totality in all respects.

These Laws are verily therefore the Lords of the Life (and death) too of all the living beings, and the things also because things also follow the Laws and only because of this, the scientist could discover, establish and make of this into a body of the "Knowledge".

What about the consciousness?

Is the consciousness something other than Intelligence? At the individual level this is limited and restricted to the physical body, and also collective as well. The collective is "species".

There are so many of them; known and unknown. Don't they all behave according to their common nature?

This common nature is verily the Sphere of the Lords that govern the animal kingdom and likewise the plant and human too.

They could be approached through and propitiated by means of certain voice-patterns that is called mantra and the Lords are called devatA.

No one of them could be said Lord  Supreme, but the Lord Supreme is also a Reality that governs all these lesser Lords.

The enquiry and research, discovery of all this is what spirituality is all about. 

Therefore the three stages of this are the material / physical, the divine / occult, esoteric and abstruse, and the third the Principle that governs  the whole The one Who rules over all this existence. And this Principle is therefore not a specific individual or a person as such. The Principle or the Law Alone is the Ishwara.

Neither one nor many, because one and many are but attributes of the things and the beings - sentient or the insentient. Neither fractional nor a sum total of its manifeststations.

The Principle alone is the Ultimate.

The Omnipotent, Omniscient and the Omnipresent Intelligence, the Self.

***