Showing posts with label खुशबू. Show all posts
Showing posts with label खुशबू. Show all posts

November 25, 2022

खुशबू की तरह,

 ~~दृश्य-अदृश्य~~

-----------©----------

वैसे भी कहाँ जा सकता हूँ, 

वैसे भी कहाँ मैं जाऊँगा!

ये बात और है, तुमको मैं,

नजर आऊँ, या न आऊँगा!!

फ़लक सा निखर जाऊँगा, 

रौशनी और महक की तरह,

ताज़गी और रौनक की तरह,

खुशबू सा बिखर जाऊँगा!!

***


November 06, 2018

आज की कविता / खुशबू

मैं हवा की तरह आया था,
मैं हवा सा लौट जाऊंगा,
तेरी साँसों से तेरे दिल में,
मैं चुपके से उतर जाऊंगा।
नज़र आऊंगा मैं हर तरफ,
लेकिन न देख पाओगे,
हर तरफ क्योंकि मैं तब,
खुशबू सा बिखर जाऊंगा। 
--