Showing posts with label प्राण. Show all posts
Showing posts with label प्राण. Show all posts

September 01, 2025

THE SHADOW-LIFE.

छाया-पुरुष की अभिलाषा

--

इतना तो करना स्वामी,

जब प्राण तन से निकलें!

देह-मिट्टी मिट्टी से मिले, नीर से नीर मिले,

अगन से अगन मिले, पवन से समीर मिले,

महाप्राण में प्राण मिलें, चित्त चेतना से मिले,

जीव मिले शिव से, शक्ति, शिवा से मिले,

माया मायापति से, पुरुषोत्तम से पुरुष मिले,

मृत्यु मिले अमृत में, आत्मा, परमात्मा से मिले!

इतना तो करना स्वामी, जब प्राण तन से निकलें!!

***




July 14, 2025

PHASE-RULE

 ब्रह्मा और  विश्वकर्मा

विश्वकर्मा ब्रह्मा के मानस-पुत्र हैं।

और यह कहा जा सकता है कि ब्रह्मा स्वयं भी भगवान् श्रीमहाविष्णु श्रीहरि के मानस-पुत्र हैं।

ब्रह्मा और विश्वकर्मा नित्य, नित्य-अनित्य, और सनातन भी हैं और सतत सृष्टिकर्ता भी हैं। ऐसे ही किसी समय पर ब्रह्मा के मन से कल्पित अतीत में, कल्पना के रूप में विश्वकर्मा का जन्म हुआ और विश्वकर्मा ने उन्हें प्रणाम करने के बाद प्रश्न किया :

पिताजी मेरे लिए क्या आज्ञा है जिसका मैं पालन करूँ!

तब ब्रह्मा ने उनसे कहा :

वत्स! तुम्हें पता ही है कि तुम मेरे ही अंशावतार हो और अब मेरे द्वारा स्थूल महाभूतों की सृष्टि करने के बाद तुम इनके असंख्य रूपाकारों में प्राण प्रतिष्ठपना करो ताकि उनमें से प्रत्येक में व्यष्टि चेतना जागृत हो।

तब विश्वकर्मा ने प्रश्न किया :

किन्तु पिताजी! प्राण भी सर्वत्र व्याप्त हैं और चेतना भी इसी तरह सर्वत्र व्याप्त है। अर्थात् चूँकि सब कुछ चेतना और प्राण में व्याप्त है और चेतना और प्राण सबमें इसी प्रकार से, तो व्यष्टि- प्राण और व्यष्टि-चेतना का संयोजन भिन्न भिन्न रूपाकारों में किन किन  भिन्न भिन्न प्रकारों में करना उचित होगा जिससे कि पूरे संसार का कल्याण हो न कि विनाश?

ब्रह्मा ने कहा :

तुम्हें द्यु-लोक और पितृ-लोक अर्थात् द्यु-पितरौ इन दोनों की सहायता से ऐसा करना होगा। द्यु लोक द्युति अर्थात् वैद्युत् और पितृ प्राण और रयि का अधिष्ठान सूर्यलोक है, जिसका अंश बृहस्पति है। रयि चन्द्र है और पृथ्वी-तत्व भूमि है। इन सब तत्वों का भिन्न भिन्न प्रकार से संयोजन करने पर जीव-सृष्टि प्रकट होगी और प्रत्येक रूपाकार में पृथक् पृथक् व्यष्टि-चेतना व्यक्त होगी। इन असंख्य जीवों का ज्ञान अज्ञान से आवरित हो जाने के कारण उनमें से प्रत्येक में अपने कर्मों के स्वतंत्र और पृथक् कर्ता, और अपने सुख दुःखों के स्वतंत्र भोक्ता होने का, अपने शरीर, मन, बुद्धि, प्राणों तथा अन्य सभी लौकिक वस्तुओं के स्वामी होने का एवं इसी प्रकार इस मिथ्या ज्ञान से उत्पन्न अभिमान के पृथक् और स्वतंत्र ज्ञाता होने की कल्पना का जन्म होगा। यह सब नियति से ही तय है और नियति में ही प्रसुप्त तथा अप्रकट रहता है और काल की गति के साथ व्यक्त और पुनः अव्यक्त होता रहता है। यही शं और प्रशम् है। शं का अर्थ है शमन शान्तभाव और प्रशम् का अर्थ है प्रशान्ति, जो सृष्टिक्रम के साथ साथ चलनेवाला गतिविधि होती है। प्रशस्ति, प्रश्यः, प्रथ्यते, प्रथमः इति प्रशान्तिः।

तब विश्वकर्मा ने उन असंख्य रूपाकारों में वायु के द्वारा प्राणों का संचार किया। प्राणों का वायु के साथ शरीर में संचार होते ही उनमें विद्यमान समष्टि चेतना व्यष्टि चेतना में सीमित और बद्ध हो गई और उस सीमित प्राण-चेतना के सक्रिय होते ही श्वास के आवागमन से प्राण-चेतना को 'अत्ता' या श्वास ग्रहण और विसर्जित करनेवाला अर्थात् "आत्मा" नाम प्राप्त हुआ। श्वास की गति के साथ साथ तंत्रिका तंत्र की तीन प्रमुख नाड़ियों में प्राणों का प्रवाह प्रारंभ हो गया जिन्हें क्रमशः इडा, पिंगला और सुषुम्ना कहा गया। उन समस्त रूपाकारों के लिए व्यष्टि-जीवन जीने हेतु यह पर्याप्त था।

प्रत्येक व्यष्टि-जीवन या व्यक्ति में तब उसके अपने लोक में निरंतर सुख प्राप्त करते रहने की लालसा और दुःखों से भय का जन्म हुआ। क्रमशः बुद्धि परिष्कृत, परिपक्व और स्थिर होने पर नित्य क्या है और अनित्य क्या है इस ओर ध्यान आकर्षित हुआ और दीर्घकाल तक अनुसंधान करते हुए उसने अपने भीतर नित्य विद्यमान अविकारी आत्मा का साक्षात्कार कर लिया।

***

 


July 04, 2022

गुहां प्रविश्य तिष्ठन्तम्

कठोपनिषद्, अध्याय २,

--

वल्ली १,

प्राणिमात्र के हृदय में विद्यमान परमेश्वर --

यः पूर्वं तपसो जातमद्भयः पूर्वमजायत।।

गुहां प्रविश्य तिष्ठन्तं यो भूतेभिर्व्यपश्यत।। एतद्वै तत्।।६।।

यः पूर्वं तपसः जातं अद्भयः पूर्वं अजायत। गुहां प्रविश्य तिष्ठन्तं यः भूतेभिः व्यपश्यत।। एतत् वै तत्।।

अर्थ --

जो सर्वप्रथम (परमात्मा) के तप से उत्पन्न हुआ, जो जल आदि पञ्चमहाभूतों से भी पूर्व उत्पन्न हुआ। जो अप्रकट और अदृश्य रहकर गुह्य होकर छिपा हुआ, भूतमात्र के भीतर अवस्थित है, और उन भूतों के माध्यम से इस जगत् को जिसने देखा। यही है वह (परमात्मा)।

यस्तु सर्वाणि भूतान्यात्मन्येवानुपश्यतः।।

सर्वभूतेषु चात्मानं ततो न विजुगुप्सते।।६।।

(ईशावास्योपनिषद्)

--

या प्राणेन संभवत्यदितिर्देवतामयी।।

गुहां प्रविश्य तिष्ठन्तीं या भूतेभिर्व्यजायत।। एतद्वै तत्।।७।।

या प्राणेन संभवति अदितिः देवतामयी। गुहां प्रविश्य तिष्ठन्तीं या भूतेभिः व्यजायत।। एतत् वै तत्।।

प्रश्नोपनिषद् -- प्रश्न २,

देवानामसि वह्नितमः पितृ'णां* प्रथमा स्वधा।।

ऋषीणां चरितं सत्यमथर्वाङ्गिरसामसि।।८।।

(*जैसा कि यह शब्द गीता 10/29 में है, यहाँ उसे यथावत् शुद्ध रूप में मुद्रित करना मेरे लिए संभव नहीं है।) 

इन्द्रस्वत्वमसि प्राण तेजसा रुद्रोऽसि परिरक्षिता।।

त्वमन्तरिक्षे चरसि सूर्यस्त्वं ज्योतिषां पतिः।।९।।

या ते तनूर्वाचि प्रतिष्ठिता या श्रोत्रे या च चक्षुषि।।

या च मनसि सन्तता शिवां तां कुरु मोत्क्रमीः।।१२।।

प्रश्न ३ --

अथ हैनं कौसल्याश्चायनः पप्रच्छ भगवन्कुत एष प्राणो जायते कथमायात्यस्मिञ्शरीरे आत्मानं वा प्रविभज्य कथं प्रातिष्ठते केनोत्क्रमते कथं बाह्यं अभिधत्ते कथं अध्यात्ममिति।।१।।

तस्मै स ह्योवाचातिप्रश्नान्पृच्छसि ब्रह्मिष्ठोऽसीति तस्मात्तेऽहं ब्रवीमि।।२।।

आत्मन एष प्राणो जायते यथैषा पुरुषे छायैतस्मिन्नेतदाततं मनोकृतेनायात्यस्मिञ्शरीरे।।३।।

अर्थ -- 

संदर्भ --

देवी-अथर्वशीर्षम् :

ते देवा अब्रुवन् -- नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नमः।। 

नमः प्रकृत्यै भद्रायै नियताः प्रणताः स्म ताम्।।८।।

तामग्निवर्णां तपसा ज्वलन्तीं वैरोचनीं कर्मफलेषु जुष्टाम्।।

दुर्गां देवीं शरणं प्रपद्यामहेऽसुरान्नायित्र्यै ते नमः।।९।।

देवीं वाचमजनयन्त देवास्तां विश्वरूपाः पशवो वदन्ति।।

सा नो मन्द्रेषमूर्जं दुहाना धेनुर्वागस्मानुप सुष्टुतैतु।।१०।।

कालरात्रीं ब्रह्मस्तुतां वैष्णवीं स्कन्दमातरम्।।

सरस्वतीमदितिं दक्षदुहितरं नमामः पावनां शिवाम्।।११।।

महालक्ष्म्यै च विद्महे सर्वशक्त्यै च धीमहि।।

तन्नो देवी प्रचोदयात्।।१२।। 

अदितिर्ह्यजनिष्ट दक्ष या दुहिता तव।।

तां देवा अन्वजायन्त भद्रा अमृतबन्धवः।।१३।।

दैवी, देवतामयी प्राणमयी यह जो अदिति है, और देवताओं द्वारा जिसका पुनः सृजन किया जाता है, वह अदिति जिसका प्रयोग पशुओं के द्वारा वाणी के रूप में किया जाता है (धेनुर्वाक्) और वही अदिति, जो पुनः देवताओं का संस्कार करती है, जिससे वे यज्ञ की आहुतियों को प्राप्त कर अपनी भूमिका का वे निर्वाह करते हुए अपना अपना कार्य करते हैं। वह अदिति ही भूतों में बसती हुई संचरती और विचरती है। 

यही वह (परमात्मा / परमेश्वरी) है।। 

पुनः कठोपनिषद् अध्याय २,

वल्ली १,

अरण्योर्निहितो जातवेदा गर्भ इव सुभृतो गर्भिणीभिः।।

दिवे दिव ईड्यो जागृवद्भिर्हविष्मद्भिर्मनुष्येभिरग्निः।।

एतद्वै तत्।।८।।

अरण्योः निहितः जातवेदा गर्भ इव सुभृतो गर्भिणीभिः। दिवे दिव ईड्यः जागृवद्भिः हविष्मद्भिः मनुष्येभिः अग्निः। एतत् वै तत्।।

अर्थ -- जिस प्रकार से गर्भिणी स्त्रियाँ अपनी भावी सन्तान को गर्भ में सुरक्षित रखते हुए उनका पोषण करती हैं, और वह गर्भ दिन प्रतिदिन अभिवृद्धि को प्राप्त करता है, वैसे ही जागृत और हवन सामग्रियों से उस अग्नि को मनुष्यों द्वारा अनुष्ठान-उपासना से क्रमशः परिपुष्ट और परितुष्ट किया जाता है, और जो मनुष्य में वैसे ही अन्तर्भूत है, जैसे कि वह अग्नि दो अरणियों के मध्य में भी अप्रकट रहते हुए विद्यमान होती है। यह (अग्नि) ही वह परमात्मा है। 

यतश्चोदेति सूर्योऽस्तं यत्र च गच्छति।। 

तं देवाः सर्वे अर्पितास्तु नात्येति कश्चन।। एतद्वै तत्।।९।।

यतः च उदेति सूर्यः अस्तं यत्र च गच्छति। तं देवाः सर्वे अर्पिताः तु न-अत्येति कश्चन। एतत् वै तत्।। 

अर्थ --

जिस दिशा (स्थान) से सूर्य उदय होता है, और अस्त होते समय  जिस दिशा (स्थान) की ओर सूर्य जाता है, उसी स्थान (धाम) में समस्त देवता समर्पित हैं, और कोई भी उसका अतिक्रमण नहीं करता। यही वह (परमात्मा) है।।

***



March 08, 2022

देह इंजन

कविता / 08-03-2022

--------------©------------

देह से बाहर जाने के लिए, 

प्राणों को राह नहीं मिलती,

श्वास-प्रश्वास पुनः पुनः फिर, 

भरती है वायु, -फुफ्फुस में,

करती है प्रज्वलित अग्नि को,

अग्नि जो प्राणाग्नि है, -प्राण,

चक्र चलता है देह में सतत, 

प्राण से चेतना, चेतना से प्राण,

प्राण से मैं, मैं से प्राण पुनः,

चक्र चलता है देह में सतत, 

एक संसार, -वहाँ देह में,

एक देह, यहाँ संसार में, 

होते हैं बिम्बित-प्रतिबिम्बित,

परस्पर एक-दूसरे में!

जीवन-चुम्बित प्राण, 

प्राण-चुम्बित जीवन,

जीवन-चुम्बित चेतना, 

चेतना-चुम्बित जीवन, 

खेलते रहते हैं सभी, 

परस्पर एक-दूसरे से,

परस्पर एक-दूसरे में!

चढ़ते-उतरते रहते हैं,

मन-यात्री असंख्य अनगिनत,

कोई नहीं जानता किसी को! 

***