Showing posts with label - नुक्‍ता चीं - अनुक्‍त-चिह्नकोश. Show all posts
Showing posts with label - नुक्‍ता चीं - अनुक्‍त-चिह्नकोश. Show all posts

August 15, 2017

ह - नुक्‍ता चीं -अनुक्‍त चिह्न शब्दकोश

नुक्‍ता चीं -अनुक्‍त चिह्न शब्दकोश
--
ह
--
हक़ (उचित, वाजिब, न्याय्य, अधिकार),
हक़ीक़त (सच्चाई, यथार्थ, तथ्य, रहस्य),
हक़ीक़तन (वास्तव में),
हक़ीक़ी (अपरिहार्य, सच्चा), [इश्क़ हक़ीकी -ईश्वरीय प्रेम (लौकिक प्रेम 'इश्क़े-मज़ाजी' की तुलना में)],
हक़ीर (गर्हित, तुच्छ),
हज़म (पचना, खा जाना),
हज़रत (महामहिम, महान),
हज़ार (संख्या १०००),[संस्कृत - स-ह-स्र],
हज़ारहा (हज़ारों), [सहस्रशः],
हज़ारा (जिसमें हज़ार’ बहुत से हिस्से हों),
हज़ारी (हज़ार से संबंधित),
हज़ारी-बाज़ारी (फ़ौजी और तिजारती -सैनिक और व्यापारी),
हफ़्ता (सप्ताह),
हमक़ौम (एक ही जाति / देश / स्थान / संस्कृति के),
हमख़ियाल (एक समान विचारधारा के),
हमज़बान (एक ही भाषा बोलनेवाले),
हमज़ाद (जुड़वाँ),
हमज़ात (एक ही क़िस्म के),
हम-ज़ुल्फ़ (साढ़ू),
हममज़हब (एक ही परंपरा के),
हमराज़ (एक-दूसरे के रहस्य जाननेवाले),
हमसफ़र (सहयात्री),
हर-फ़न-मौला,
हरगिज़ (कदापि, क़तई, बिलकुल -’नहीं’ के साथ प्रयुक्त होता है),
हरफ़ / हर्फ़ (वर्ण, -विशेष रूप से अरबी या फ़ारसी भाषा में लिखा जानेवाला),
हरफ़नमौला (हर-फ़न-मौला),
बहरफ़ (शब्दशः, अक्षरशः, जैसे का तैसा, यथावत्),
हर्फ़ (हरफ़),
हर्राफ़ (चतुर, तीक्ष्णबुद्धिवाला),
हलक़ (गला, कंठ),
हलक़ा (सीमित क्षेत्र, पटवारी, तहसीलदार का हलक़ा), [हलका -वज़न में कम],
हलफ़ (शपथ),
हलफ़नामा (शपथपत्र),
हलालख़ोर (जो विधिसम्मत अन्न का सेवन करता है),
हलालख़ोर (सफ़ाई कर्मचारी),
हाज़मा (पाचन),
हाज़िम (पाचक, पच जानेवाला),
हाज़िर (प्रस्तुत, उपस्थित),
हाज़िरजवाब,
हाज़िरी,
हाफ़िज़ (रक्षा करनेवाला, जिसे क़ुरान कंठस्थ है), [मुहाफ़िज़ -शरणार्थी, बही-ख़ाता रखनेवाला, महफ़ूज़ - सुरक्षित],
हिक़ारत (घृणा, नफ़रत),
हिफ़ाज़त (रक्षा, सुरक्षा),
हिफ़ाज़ती (सुरक्षा से संबंधित, रक्षात्मक),
हिमाक़त (मूर्खता, धृष्टता, उद्दंडता),
हीलाबाज़ (चालबाज़),
हुक़्क़ा,
हुक़्केबाज़,
हुक़्क़ा-पानी,
हुज़ूर (मालिक, मुख्य व्यक्ति या स्थान, हुज़ूर तहसील),
हुज़ूरी - (सेवा, ख़िदमत), [जी-हुज़ूरी (चापलूसी)],
हैज़ा (विषूचिका, कॉलेरा),
हैफ़ (खेद, अफ़्सोस),
--

स - नुक्‍ता चीं -अनुक्‍त चिह्न शब्दकोश

नुक्‍ता चीं -अनुक्‍त चिह्न शब्दकोश
--
स  
--
सक़्क़ा (जल-सींचने का पात्र) [संस्कृत - सिच् > सेक, अभिसिच् > अभिषेक],
सख़्त (कठोर, ठोस, सशक्त) [संस्कृत -शक्त, शक्तिः, शक्ती - सख़्ती],
सख़्ती,
सज़ा (योग्य, लायक़, दण्ड), [संस्कृत - सज्, सज्ज, सज्जित],
सज़ायाफ़्ता, [संस्कृत - सज्जायाः आप्तो ,यः सज़ावार],
सदक़ा (दान, अर्पण, समर्पण), [सदक़े जाना],
सफ़र (यात्रा),
सफ़री (यात्रा, यात्रा से संबद्ध),
सफ़हा (किताब का पृष्ठ, पाना),
सफ़ा (साफ़, स्वच्छ),
सफ़ाया (निवारण, समाप्ति),
सफ़ाई,
सफ़ीर (दूत),
सफ़ेद,
सफ़ेदपोश,
सफ़ेदा (खड़िया मिट्टी, चूना),
सफ़ेदी.
सबक़ (पाठ),
सब्ज़ (हरा, ताज़ा),
सब्ज़बाग़ (दिखाना),
सब्ज़ा (हरापन, हरीतिमा, हरियाली) [उग आया है दरो-दीवार पर सब्ज़ा ग़ालिब],
सब्ज़ी (हरापन, हरीतिमा, हरियाली, पत्तीदार, तरकारी),
सब्ज़ी-फ़रोश,
सरग़ना (नायक, प्रमुख),
सर्दी-ज़ुकाम,
सर्फ़ (ख़र्च करना, होना),
सर्राफ़,
सर्राफ़ा,
सलीक़ा (रीति, विधि, तरीका, रूढ़ि, परिपाटी),
साक़ी (मदिरा का प्याला देनेवाला, प्रिय), [संस्कृत -साक्षी],
साज़ (वाद्ययन्त्र),
साज़-संगीत,
साज़ो-सामान,
साज़िंदा (वादक, संगीतकार),
साज़िश (षड्यंत्र),
साज़िशी,
साफ़ (स्वच्छ, स्पष्ट, सफ़ेद),
साफ़ी (सफ़ाई करने का कपड़ा),
साबिक़ (पूर्व, पहले),
साबक़ा (सुदीर्घ परिचय, व्यवहार),
सिफ़त (प्रकृति, गुण, स्वभाव, चरित्र, आदत),
सिफ़र (शून्य), न-कुछ,
सिफ़ारत (दूत से संबंधित, मध्यस्थता),
सिफ़ारत-ख़ाना (दूतावास),
सिफ़ारिश (अनुशंसा, किसी के पक्ष में किया जानेवाला अनुरोध),
सिफ़ारिशी,
सिर्फ़ (मात्र, केवल),
सीख़ (पतली तारनुमा डंडी) [सीख-कबाब],
सीख़चा (खिड़की में लगी छ्ड़ें),
सीख़िया (सीख़ पर बना / भुना),
सुख़न (भाषण, वक्तृता), [हमसुख़न -एक सी भाषा बोलनेवाले],
सुराग़ (संकेत),
सुर्ख़ (गहरा या चमकदार लाल),
सुर्ख़ी (लालिमा, लाली),
सूफ़ी (सूफ़ी इस्लामिक आचार-विचार),
सूराख़ (छिद्र, छेद),
सैक़ल (कल-पुर्ज़ों को सुधारना, स्वच्छ करना)
सैक़लगर,
सोख़्ता (सोखनेवाला काग़ज़), [स्याही-सोख़्ता],
सोफ़ता (उचित अवसर, फ़ुरसत, प्रासंगिक),
--

August 14, 2017

श - नुक्‍ता चीं - अनुक्‍त चिह्न शब्दकोश

--
श -- नुक्‍ता चीं - अनुक्‍त चिह्न शब्दकोश
--
श
--
शख़्स, शख़स (व्यक्ति),
शख़्सियत (व्यक्तित्व),
शख़्सी (व्यक्तिगत, वैयक्तिक),
शग़ल (फ़ुरसत, समय बिताना, गतिविधि),
शग़ला, शग़ल,
शगूफ़ा (फूल की कली, छिड़ना, छेड़ना, शुरू होना) [शगूफ़ा खिलना, छोड़ना],
शफ़क़, शफ़क़त (सुबह-शाम को होनेवाली आकाश की लालिमा),
शफ़ा (चिकित्सा, इलाज, उपचार),
शफ़ाख़ाना (दवाख़ाना, अस्पताल),
शरीफ़ (सभ्य),
शरीफ़ा (सीताफल),
शर्क़ी (पूर्व दिशा का, [मशरिक़ -पूर्व दिश],
शाख़ (डाली, शाखा),
शिगाफ़ (दरार, टूटना, कटने से हुआ घाव),
शिग़ाल (सियार) [संस्कृत - श्रगाल],
शिगूफ़ा, शिगूफ़ा,
शीराज़ा (ग्रथन, पुस्तक की जिल्द बाँधना), [शीराज़ा खुलना, टूटना, बिखरना],
शुग़ल, शग़ल,
शेख़ (गणमान्य, विशिष्ट), [शेख़-चिल्ली - कल्पना-लोक में विचरनेवाला],
शेख़ी (झूठी शान), [शेख़ी जताना, हाँकना, मारना],
शेख़ीबाज़ - शेख़ी जतानेवाला,
शोख़ (प्रसन्न, ख़ुश, चंचल, सनकी, शैतान, अधीर, चमकीला -रंग),
शोख़ी (रूमानी मिज़ाज)
शौक़ (इच्छा, रुचि, पसन्द होना), [शौक़ रखना, शौक फ़रमाना],
शौक़िया (प्रेमपूर्ण, प्रेमवश, लगाव होने से),
शौक़ीन (रुचि रखनेवाला),
शौक़ीनी,
--
   

ल, व, - नुक्ता चीं -अनुक्त चिह्न शब्दकोश

ल - नुक्ता चीं -अनुक्त  चिह्न शब्दकोश
--
ल
--
लक़दक़ (निराश, अर्थहीन),
लक़दक़ (प्रखर, तेजस्वी),
लक़लक़् (एक पक्षी),
लक़वा (पक्षाघात, लू या ठंड लग जाना),
लख़लख़ा (सुगंधित द्रव्यों का मिश्रण),
लख़्त (लख़्ते-जिगर, लख़्ते-दिल, अत्यन्त प्रिय),
लताफ़त (नज़ाकत, मृदुता, कोमलता, लावण्य),
लतीफ़ (सौम्य, मृदु),
लतीफ़ा (चुटकुला, हास्य पैदा करनेवाला),
लतीफ़ेबाज़ (मनोरंजक),
लफ़ज़ी (शाब्दिक),
लफ़्ज़ (शब्द), [अलफ़ाज़],
लफ़्फ़ाज़ (वाचाल),
लवाज़मा (साथ रखने की ज़रूरी चीज़ें),
लहज़ा (दृष्टि, नज़र, क्षण, प्रसंग), [लहजा -उच्चारण, ध्वनि, शैली],
लाहौल बिला क़ूवत (चिन्ता, असहमति, भय, रोष व्यक्त करने के लिए प्रयुक्त किए जानेवाले शब्द),
लाज़िम (ज़रूरी, अपरिहार्य),
लाज़िमी (लाज़िम, ज़रूरी), [लाज़िमी तौर पर],
लिफ़ाफ़ा,
लिफ़ाफ़िया (दिखावटी, ऊपरी),
लिहाज़ (ध्यान, शिष्टचार, शालीनता, सम्मान),
लिहाज़ा (अतः, इसलिए),
--
व
--
वक़अत (वज़न, बल, दबाव),
वक़ूफ़ (ज्ञान, समझ), [वाक़िफ़, बेवक़ूफ़, नवाक़िफ़, वक्फ़],
वक़्त (समय, घड़ी, प्रसंग, क्षण), [बवक़्त, बेवक़्त, वक़्त गुज़ारना],
वक़्फ़ (धर्मार्थ दान आदि),
वक्फ़ा (अवधि, अंतराल, दौरान),
वग़ैरह (इत्यादि),
वग़ैरा, वग़ैरह,
वज़न (भार), [वज़नी, वज़नदार],
वज़ा (स्वभाव, स्थिति, दशा),
वज़ारत (वज़ीर का कार्यालय, कार्यक्षेत्र या कार्य),
वज़ीफ़ा (छात्रवृत्ति),
वज़ीर (मन्त्री, अमात्य),
वज़ीरी,
वज़ू (प्रार्थना से पहले पानी से शरीर की शुद्धि करना -इस्लामी विधि),
वफ़ा (प्रेम, स्नेह, निष्ठा),
वफ़ाई (प्रेम),
वफ़ात (मृत्यु) [वफ़ात पाना -मरना],
वरक़ (पँखुड़ी, पत्ती, धातु की पतली पत्ती, सोने-चांदी का वरक़),
वरक़ा (आवरण-पृष्ठ, पुस्तक का),
वरग़लाना (उकसाना, बहकाना, फ़ुसलाना),
वाक़ई (वास्तव में, सचमुच),
वाक़फ़ियत (जानकारी, सूचना), [वक़ूफ़ -ज्ञान, समझ],
वाक़िफ़,
--
 

August 12, 2017

य -नुक्‍ता चीं -अनुक्‍त चिह्नकोश

य -नुक्‍ता चीं -अनुक्‍त चिह्नकोश
--
य 
--
यक़ीन (निष्ठा, भरोसा),
यख़नी (पुलाव),
--
Note :
इस अनुक्‍त चिह्नकोश में  संग्रहीत हिंदी-शब्दों के लिए सन्दर्भ की औपचारिकता तथा सरलता के लिए आधार-रूप में
The OXFORD HINDI-ENGLISH DICTIONARY (R.S.McGregor 1993),
ISBN 0-19-563846-8
1993 Edition, Thirteenth impression 2003
को लिया गया है । इसलिए शब्दों के प्रचलित रूप और यहाँ दिए गए प्रकार में अंतर होना संभव है।
इस सूचना को इसलिए भी दिया जा रहा है कि पाठक इन शब्दों को स्वयं भी वहाँ से देख सकता है और अपनी संतुष्टि कर सकता है ।
यहाँ यह कार्य शुद्धतः हिंदी की सेवा की भावना से किया गया है इसलिए जिन शब्दों को यहाँ उद्धृत, संशोधित किया गया है, संपादित किया गया है, उन के लिए किसी प्रकार से किसी का कोई बौद्धिक अधिकार (Intellectual Property Rights) है ऐसा मैं नहीं समझता । न ही मेरा ऐसा कोई बौद्धिक अधिकार (Intellectual Property Rights) है।
यह सूचना इसलिए भी दी जा रही है कि किन्हीं कारणों या परिस्थितियों से अगर मैं इसे पूरा न कर सकूँ तो जिसकी भी रुचि हो वह इसे अपने तरीके से पूरा कर सकता है।
--  


   

August 09, 2017

ब - नुक्‍ता चीं -अनुक्त चिह्नकोश

- नुक्‍ता चीं -अनुक्त चिह्नकोश
--
ब
--
बख़ुद (स्वगत, स्वतः),
बख़ुद आना ( होश में आना),
बख़ुशी (ख़ुशी से),
बख़ूबी (अच्छी तरह से),
बख़ैर (सुरक्षित रूप से),
बग़ैर (के बिना),
बज़रिया (के माध्यम से),
बज़ोर (बलपूर्वक),
बतारीख़ (इस तिथि को),
बदिक़्क़त (कठिनाई से),
बराए-ख़ुदा, बराय-ख़ुदा (भगवान के लिए!),
बवक़्त (के समय में),
बक़ा (निरंतरता, अमरता, सनातन, शाश्वत), [बाक़ी, बक़ाय],
बक़्क़ाल (अनाज-व्यापारी),
बख़रा (पट्टी, पट्टीदार; कृषि-भूमि में),
बख़री (पट्टी),
बख़रैत,
बख़िया (सिलाई, टाँका लगाना), [उधेड़ना],
बख़ियाना (कपड़ा सिलाई या रफ़ू करना),
ब-ख़ैरियत,
बख़्त (हिस्सा, भाग्य, सौभाग्य),
बख़्तर (कवच) [बख़्तरबंद],
बख़्श (दान देना),
बख़्शना,
बख़्शिश, बख़्शीश,
बख़्शी (वेतन देनेवाला),
बग़ल (पार्श्व, पास, बाज़ू),
बग़लगीर-होना (गले मिलना),
बग़ावत (विद्रोह),
बग़िया / बगिया,
बग़ीचा (बाग़ीचा, उध्यान),
बग़ैर (के बिना),
बज़रिआ (ब-ज़रिया),
बज़ोर (ब-ज़ोर),
बज़्म (सभा, समूह, एक साथ होना),
बनफ़शा (violet),
बरक़रार (जारी, सतत),
बरख़ास्त (नौकरी से निकाल देना),
बरख़िलाफ़ (विपरीत, के विरुद्ध, से स्पर्धा में),
बरज़ोर (बलपूर्वक), [बरजोरी],
बरतरफ़ (हटाना, निकालना),
बरख़ुरदार (समृद्ध, भाग्यवान),
बरक़ (आकाशीय बिजली), बर्क़,
बर्फ़, बरफ़-ख़ाना (बर्फ़ रखने का डिब्बा),
बर्फ़बारी (हिमपात),
बर्फ़ानी (बर्फ़ीला),
बर्फ़ी (मावे की मिठाई),
बर्राक़ (तेजस्वी, शानदार, शुभ्र),
बलाग़त (ब-लाग़त, स्पष्टता),
बाक़ी (शेष, सतत, घटाने की क्रिया),
बाक़ी-साक़ी (बचा हुआ, अवशिष्ट),
बाग़,
सब्ज़बाग़ (दिखाना),
बाग़कारी (माली का काम),
बाग़दार, बाग़बान, बाग़-बाग़ होना,
बाग़ाती (बाग़ से संबद्ध),
बाग़ी (विद्रोही) [बग़ावत, बाग़ में खर-पतवार भी होते हैं],
बाग़ीचा,
बाज़ (श्येन),
बाज़ आना (रुकना, बंद करना), [संस्कृत बाध् बाधा, बाधित करना],
बाज़ (कतिपय) [बाज़ लोग],
बाज़ (जाँबाज़, हवाबाज़, खलाबाज़),
बाज़ार,
बाज़ारी,
बाज़ारू,
बाज़ी (खेल, शर्त), [संस्कृत वाजि, वाजिन् (घोड़ा)],
बाज़ू (भुजा, बाहु), [बाज़ूबंद, भुजबंध, बाहुबंध],
बाफ़ता (बुना हुआ कपड़ा),
बुक़चा (गठरी, गुच्छा), (अंग्रेज़ी ’bouquet', bucket, box),
बुग़्ज़ (द्वेष, मालिन्य),
बुज़दिल (कायर),
बुज़ुर्ग (बड़े-बूढ़े), [बुज़ुर्गवार, अंग्रेज़ी bourgeois , जर्मन् berg  / बुर्ज्  Heidelberg अरबी / फारसी
बुर्ज़ संस्कृत ’√वृ’ ’√वृध्’ ’√वर्त्’], [ख़ुर्द-बुज़ुर्ग, क्षुद्र ख़ुदरा],
बुर्क़ा, बुरक़ा,
बुर्राक़, बर्राक़,
बूज़ा (चाँवल, जौ या मक्का से बनी शराब),
बेअक़्ल,
बेइंसाफ़,
बेइख़्तियार (अनधिकृत),
बेइज़्ज़त,
बेइत्तफ़ाक़ (मतभेद),
बेक़द्र (महत्वहीन),
बेक़रार, बेक़सूर, बेक़ुसूर, बेक़ाबू, बेक़ायदा, बेक़ीमत,
बेख़बर, बेख़ुद, बेख़ुदी,
बेग़म, बेग़रज़, बेग़ैरत (निर्लज्ज),
बेज़बान, बेज़मीन, बेज़ार (अप्रसन्न),
बेतकल्लुफ़,
बेदख़ल,
बेनज़ीर (अनुपम, बेमिसाल), बेनियाज़ (आत्मनिर्भर),
बेपरहेज़,
बेफ़ायदा, बेफ़िकर,
बेबाक़,
बेमज़ा, बेमौक़ा,
बेरुख़ी, बेरोज़गार, बेरौनक़,
बेलिहाज़,
बेवक़ूफ़, बेवक़्त, बेवफ़ा,
बेसाख़्ता (निस्संकोच, त्वरित),
--

August 08, 2017

प, फ / फ़ - नुक्‍ता चीं -अनुक्त चिह्नकोश

नुक्‍ता चीं -अनुक्त चिह्नकोश
--
प 
--
परहेज़ (संयम), [संस्कृत -प्रतिषेध, परिषेध]
परहेज़ी,
पाकीज़गी (पवित्रता, शुद्धता),
पाकीज़ा (पवित्र, शुद्ध),
पैग़ंबर (संदेशवाहक, अब्राहम की परंपरा में मसीहा मूसा, ईसा, मोहम्मद),
पैग़ंबरी (पैग़ंबर से संबद्ध),
पैग़ाम (संदेश),
--
फ / फ़
--
फ़क़ीर (भिखारी, मुस्लिम फ़क़ीर, अत्यन्त निर्धन),
फ़क़ीराना, फ़क़ीरी,
फ़ख़्र (झूठा गर्व, अकड़),
फ़जर (भोर, बहुत सुबह), [फ़जर की नमाज़],
फ़ज़ल (कृपा, मेहर),
फ़ज़ीलत ( निपुणता, दक्षता, प्रवीणता, विद्वत्ता, कौशल) [आलिम-फ़ाज़िल],
फ़ज़ीहत (अपमान, बदनामी),
फ़ज़ीहती (अपमानित),
फ़ज़ूल (व्यर्थ, ग़ैर-ज़रूरी),
फ़तवा (मुस्लिम क़ायदे के अनुसार दिया गया आदेश, निर्णय),
फ़तह (जीत),
फ़तीला (पलीता),
फ़तुही (फ़तूही),
फ़तूर (दोष, ख़ामी, सनक),
फ़तूरी (शरारती, उपद्रवी, ख़ुराफ़ाती),
फ़न (हुनर, कौशल),
फ़ना (विलुप्त, मृत्यु होना),
फ़रक़ (अंतर, भेद, भिन्नता),
फ़रज़ंद (बेटा, पुत्र, संतान),
फ़र्ज़ी (वज़ीर, अमात्य),
फ़रज़ी (ऐवज़ी, नक़ली),
फ़र-फ़र (फ़ौरन, धाराप्रवाह),
फ़र्मा (साँचा, प्रमाण),
फ़रमाइश, फ़ररमाइशी,
फ़रमान (आदेश),
फ़र्माना (आदेश देना),
फ़रलांग फ़र्लांग (दूरी का नाप),
फ़रवरी (महीना),
फ़रश, फ़र्श (तल, भूमि),
फ़रशी, फ़र्शी,
फ़राख़ (उदार),
फ़राग़त (राहत, से फ़ुरसत होना), [फ़ारिग़],
फ़रामोश (कृतघ्न) [एहसान-फ़रामोश],
फ़रामोशी (कृतघ्नता),
फ़रार (भगौड़ा),
फ़रारी (भागा हुआ),
फ़रासीस (फ़्रेन्च), [Pharaoh pharisaic फ़ारसी, Paris पैरिस],
फ़रासीसी (फ़्रांसीसी),
फ़राहम (एकत्र, संग्रहीत, उपलब्ध किया गया),
फ़राहमी,
फ़रियाद (शिकायत, मदद माँगना),    
फ़रियादी,
फ़रेब (धोखाधड़ी, छल),
फ़रेबी,
फ़रो (फ़रो-गुज़ाश्त में, उपेक्षित, वंचित),
-फ़रोश (विक्रेता), किताबफ़रोश, सरफ़रोश,
फ़र्ज़ (कर्तव्य, लागू करना, कहना या मनना), [फ़र्ज़ (टैक्स अदा करना), फ़र्ज़ करें कि ...],
फ़र्राश (कामगार, नौकर),
फ़र्राशी,
फ़र्श, फ़र्शी,
फ़लक (आकाश, स्वर्ग),
फ़लसफ़ा (फ़िलॉसफ़ी, वैचारिक-सिद्धान्त),
फ़लसफ़ी (सैद्धान्तिक),
फ़लाँ (अमुक),
फ़लाना (फ़लाँ),
फ़लीता (बत्ती, बाती),
फ़सल (ऋतु, मौसम, पैदावार),
फ़सली (मौसमी),
फ़साद (भ्रष्ट होना, झगड़ा),
फ़सादी,
फ़साना (अफ़साना, कथा, कहानी),
फ़साहत (स्पष्ट और सही भाषा),
फ़सील दीवाल, [फ़ासला],
फ़स्द (शिरा से ख़ून बहना, बहाना),
फ़स्साद (शिराच्छादन, सर्जरी करना, करनेवाला),
फ़हम (समझ), [आम-फ़हम, ग़लतफ़हमी, फ़हमीद, फ़हमीदा],
फ़ाक़ा (भूखे रहना), फ़ाक़ाकशी,
फ़ाख़्ता (क़बूतर),
फ़ाज़िल (विद्वान, अतिरिक्त), फ़ाज़िल-बाक़ी (खाते में जमा-शेष),
फ़ातिहा (प्रारंभिक, क़ुरान का पहला अध्याय),
फ़ातिहा पढ़ना,
फ़ानी (नश्वर),
फ़ानूस (दीप-घर, झाड़-फ़ानूस),
फ़ायदा (लाभ),
फ़ायर (करना बन्दूक से),
फ़ार्मुला (सूत्र),
फ़ारसी,
फ़ारिग़ (निवृत्त),
फ़ालतू (बेकार, व्यर्थ),
फ़ालिज (लक़वा),
फ़ालूदा (सत्तू),
फ़ाश (रहस्य खुलना), [पर्दाफ़ाश],
फ़ासला (दूरी),
फ़ासिद (भ्रष्ट, कुटिल),
फ़िकर (चिन्ता, दुःख, शोक),
फ़िक़रा (कसना) फ़िक़रेबाज़,
फ़िज़ूल, फ़ज़ूल,
फ़ितना (दुर्भाग्य, दुर्दैव),
फ़ितना-अंगेज़ (उपद्रवी, ख़ुराफ़ाती),
फ़ितरत (प्रकृति, स्वभाव),
फ़ितरती (प्राकृतिक, स्वाभाविक),
फ़ितूर, फ़तूर,
फ़िदा (त्याग, बलिदान, क़ुर्बान),
फ़िरंग (फ़्राँस, यूरोप),
फ़िरंगी),
फ़िरक़ा, फ़िर्क़ा (विभाजित समुदाय),
फ़िरक़ापरस्त (संप्रदायवादी),
फ़िरक़ी (चक्कर, घुमाव),
फ़िरदौस (बाग, उद्यान, स्वर्ग),
फ़िरनी (व्यञ्जन-विशेष),
फ़िराक़ (अलगाव, दूरी, विरह),
फ़िलफ़ौर (फ़िल-हाल, फ़ौरन),
फ़िलहाल (वर्तमान में),
फ़ी (प्रति) [फ़ीसदी (प्रतिशत)],
फ़ीता (तस्मा, डोरी) [लालफ़ीताशाही],
फ़ीरोज़ा (फ़ीरोज़ा, turquoise),
फ़ीरोज़ी (आसमानी रंग का),
फ़ील (शतरंज में rook मोहरा),
फ़ीलपाँव ('हाथीपाँव' Elephantiasis)
फ़ुरसत,
फ़ुर्सत,
फ़ेल (क़ायदा),
फ़ेहरिस्त (सूची),
फ़ैज़ (उदारता, दया, कृपा),
फ़ैयाज़ (उदार),
फ़ैयाज़ी (उदारता),
फ़ैलसूफ़ (दार्शनिक, शातिर बदमाश),
फ़ैसला (निर्णय),
फ़ोता (अंडकोश, ज़मीन का टैक्स),
फ़ौज (सेना),
फ़ौजी,
फ़ौरन,
फ़ौलाद,
फ़ौलादी,
फ़ौवारा,
फ़्रांसीसी (भाषा, लोग),
--

August 07, 2017

न - नुक्‍ता चीं -अनुक्त चिह्नकोश

नुक्‍ता चीं -अनुक्त चिह्नकोश 
न 
--
नक़द (रोकड़, नगद), [रुक्म (स्वर्ण), रुक्मिणी, रक़म],
नक़दी,
नक़ल (प्रतिलिपि), [नक़लनवीस, नक़ल-बही, नक़लबाज़, नक़लची, नक़ली],
नक़ाब (मुख को ढाँकनेवाला छिपानेवाला आवरण), [नक़ाबपोश],
नक़ीब (सहायक),
नक़ीर (तुच्छ, महत्वहीन),
नक़्कारख़ाना (जहाँ ढोल-नगाड़े बजाए जाते हैं, जैसे महल का द्वार),
नक़्कारची (नगाड़ा बजानेवाला),
नक़्क़ारा (नगाड़े की आवाज़),
नक़्क़ाल (नक़लची),
नक़्क़ाली,
नक़्क़ाश (नक़्श, आकृति बनानेवाला),
नक़्क़ाशी (उत्कीर्ण करना, उकेरना),
नक़्श (आकृति, रूप),
नक्शा (मानचित्र),
नख़रा (नक़ली प्यार जताना), नख़रेबाज़, नाज़-ओ-नख़रा,
नख़ल (खजूर), नख़लिस्तान (मरुद्यान),
नख़ास (पशुओं का बाज़ार),
नग़मा (मधुर गीत या संगीत),
नज़दीक (समीप, पास),
नज़दीकी (पास का),
नज़म (काव्य, पद्य),
नज़र (दृष्टि),
नज़रबन्द (नज़रक़ैद),
नज़र -करना (उपहार या भेंट देना),
नज़राना (उपहार),
नज़रिया (दृष्टिकोण),
नज़ला (ज़ुकाम),
नज़ाकत (मृदुता, कोमलता),
नज़ारा (दृश्य),
नज़ीर (उदाहरण, मिसाल),
नफ़र (नौकर, कर्मचारी, कारिंदा),
नफ़रत (घृणा),
नफ़री (दिन भर का काम या मज़दूरी),
नफ़स (साँस, प्राण),
नफ़सानियत (काम-वासना),
नफ़सानी,
नफ़ा (लाभ, फ़ायदा), [नफ़ा-नुक़्सान],
नफ़ीरी (बाजा),
नफ़ासत (सुचारुता, सौष्ठव), [नफ़ीस],
नफ़्स (नफ़स),
नबज़ (नाड़ी),
नमाज़ (इस्लाम), [संस्कृत नमस्य, नमस्यित],
नमाज़ी (नमाज़ से संबंधित),
नवाज़ (दयालुता)
-नवाज़ ( -करनेवाला), [बंदानवाज़, ग़रीबनवाज़, ज़र्रानवाज़, हमनवाज़]
नवाज़िश (दया, सौजन्य),
नवाज़ी (दयालुता),
नसतालीक़ (फ़ारसी-अरबी लिखने की विशिष्ट शैली),
नाक़िस (दोषयुक्त, बिगड़ा हुआ), [नाकिस लागू (कर्फ़्यू, पाबन्दी)],
नाख़ुन, नाखून,
नाख़ुना (मिज़राब, वॉयलिन या गिटार  बजाने की),
नाख़ून (नख),
नाज़ (नक़ली प्यार की भाव-भंगिमा, अनुरोध),
नाज़ों-पला,
नाज़िम (प्रशासक),
नाज़िर (नज़र रखनेवाला, निरीक्षक),
नाज़ुक (कोमल, मृदु),
नाफ़ (मध्य, नाभि),
नाफ़ा (कस्तूरी),
निज़ा (मतभेद),
निज़ाम (व्यवस्था, संस्था),[संस्कृत नियामक],
निज़ामत,
निज़ार (पतला, दुर्बल),
 निस्फ़ (आधा),
निस्फ़ानिस्फ़ (आधा-आधा),
निस्फ़ी (आधा भाग),
नुक़ता (बिन्दु) [नुकता, नुकता-चीन, नुकताचीनी],
नुक़रा (चांदी, पिघली हुई चांदी, श्वेत या शुभ्र अश्व),
नुक़्सान (हानि, क्षति),
नुक़सानी,
नुक़्स (दोष, कमी),
नुसख़ा (उपाय, उपचार),
नेफ़ा (पेटी, कमरबन्द, नाड़ा),
--


August 06, 2017

' द' - नुक्‍ता चीं -अनुक्त चिह्नकोश

नुक्‍ता चीं -अनुक्त चिह्नकोश
--
द 
--
दक़-लक़ (निर्जन, एकाकी, सुनसान, मैदान, रेगिस्तान),
[लक़दक़ - उत्साहित,  ख़ुश), [लक़लक़ -एक पक्षी ’लगलग’],
दक़ियानूस (रूढ़िवादी),
दक़ीक़ा (क्षुद्र, तुच्छ, महत्वहीन),
दख़मा (पारसी समुदाय में शव की अन्त्येष्टि के लिए बना ऊँचा स्थान),
दख़ल (प्रवेश),
दख़ल-अंदाज़ी (हस्तक्षेप),
दख़ील (प्रविष्ट, स्वीकृत),
दग़दग़ा (उद्विग्नता, दहशत, घबराहट),
दग़ना (ग़रम लोहे से दाग़ा जाना),
दग़ल (धोखा), [दग़ा],
दग़ली (धोखेबाज़),
दग़ा (धोखा, छल),
दग़ीला (चिह्नित), दाग़दार,
दग़ोलिया (नक़ली, ठग, झूठा),
दफ़्तर, दफ़तर (कार्यालय),
दफ़न, दफ़्न, दफ़नाना,
दफ़ा (बार, बार-बार, वैधानिक नियम की धारा,)
दफ़ा (पलायन कर जाना, भगा देना),
दफ़ीना (भूमि में दबा ख़ज़ाना),
दग्तर दफ़तर (कार्यालय, कार्यस्थल),
दफ़्तरी (दफ़्तर से संबंधित कार्य या कार्मचारी),
दफ़्ती (मोटा गत्ता),
दबीज़ (मोटा मज़बूत कपड़ा या चीज़),
दरख़ास्त, दरख्वास्त (निवेदन, प्रार्थना),
दरगुज़र (के पास से होकर गुज़रना),
दरज़ी (वस्त्र सिलनेवाला), [जो कपड़े का नाप दर्ज़ करता है],
दरयाफ़्त, दरियाफ़्त (पता लगाना, जानकारी लेना),
दरवाज़ा (द्वार),
दराज़ (लंबा, फैला होना), [फ़र्नीचर (मेज़ या अलमारी में) बना आला], ड्रॉअर,
दराज़-दस्त (हाथ भर की लंबाई का),
दराज़ी (विस्तार),
दरेग़ (इनकार, न देना, रोक लेना),
दरेज़ (रंग या आकृति से छपाई किया कपड़ा),
दरोग़ (झूठ, मिथ्यावचन, कपट),
दरोग़गोई (झूठ बोलना),
दरोग़ हलफ़ी (झूठा शपथ-पत्र), [दारोग़ा],
दहलीज़ (देहरी, दरवाज़े की चौख़ट),
दाख़िल (प्रविष्ट, दर्ज़),
दाख़िला (प्रवेश),
दाख़िली (आंतरिक, भीतरी),
दाग़ना (चिन्हित करना),
दाग़ी (चिन्हित, निन्दित),
दारोग़ा (पुलिस प्रमुख या निरीक्षक),
दारोग़ाई,
दिक़ (परेशान, त्रस्त), [दिक़्क़त],
दिक़्क़त (मुसीबत),
दिमाग़ (मस्तिष्क, मिज़ाज),
दिमाग़ी,
दोज़ख़ (नरक), दोज़ख़ी,
--

August 04, 2017

'च' से 'ज' / 'ज़' तक - नुक्‍ता चीं - अनुक्‍त-चिह्नकोश

'च' से 'ज' / 'ज़' तक -नुक्ता
--
च
चक़मक़ (पत्थर),
चख़, चख़-चख़ (वाक्युद्ध),
चटख़ारा (स्वाद लेकर),
चपड़क़नाती (चिकनी-चुपड़ी बातें),
चरख़ा (सूत कतने का, चक्र, पहिया),
चरख़ी (कुम्हार का चाक, कोल्हू, धागा या डोरी लपेटने का पहिया),
चाक़ (काटना, चाक़-जिगर, चाक़-दामन),
चाक़-चौबन्द (चुस्त-दुरुस्त),
चारख़ाना (चौकड़ीदार, वर्गाकृति),
चिराग़ चराग़ (दीपक),
चिराग़-गुल (होना), (बुझना, अंधेरा होना),
चिराग़-दान (दीप-स्तंभ),
चिलग़ोज़ा (चीड़वृक्ष का फल),
चीख़ (डर या दर्द से मुँह से मिकलनेवाली ऊँची आवाज़),
चीख़ना,
चीज़ (वस्तु) [संस्कृत चि > चयित > चुनी हुई, अंग्रेज़ी choice, choose],
चुग़द (उल्लू, मूर्ख),
चुग़ल (ख़ोर),
चुग़ली,
चूज़ा (मुर्ग़ी का बच्चा),
--
छ
--
ज / ज़
--
ज़ंग (लोहे में लगना),
जंग (युद्ध, लड़ाई),
ज़ँगाना (ज़ंग लगना),
ज़ँजीर (श्रँखला),
ज़ंजीरी,
ज़ईफ़ी (कमज़ोरी, बुढ़ापा),
ज़क (हार, पराजय),
ज़कात (कर, टैक्स, दान),
ज़ख़म (घाव),
ज़ख़मी (घायल),
ज़ख़ीरा (संग्रह, भंडार),
ज़ख़्म (ज़ख़म),
ज़ख़्मी (ज़ख़मी),
ज़चा / ज़च्चा (प्रसूता),
जज़बात (भावनाएँ),
जज़िया (जिज़िया : इस्लाम के अनुसार ग़ैर-इस्लामी लोगों पर लगाया जानेवाला कर),
जज़ीरा (द्वीप),
जज़्ब (सोखना),
जज़्बा (भावना, भावुकता),
जज़्बात / जज़बात (भावनाएँ, भावुकताएँ),
ज़न (स्त्री),
ज़नख़दाँ (ठुड्डी),
जनख़ा (नपुंसक),
जनाज़ा (शव, अरथी),
ज़नानख़ाना (रनिवास),
ज़नाना (स्त्री, स्त्रियों से संबंधित),
ज़नानापन (स्त्रैण),
जफ़ा (निष्ठुरता, अन्याय, कठोर व्यवहार),
ज़फ़ीर (सीटी जैसी ध्वनि),
ज़फ़ील (सीटी की आवाज़),
ज़बर (बलशाली),
ज़बरदस्त,
ज़बह (पशुवध),
ज़बान (जिह्वा, वाणी, वचन),
ज़बानी (मौखिक),
ज़बून (अशक्त, दुर्बल),
ज़ब्त (रोकना, निग्रह, अधिकार में रखना),
ज़ब्ती (ज़ब्त किया गया सामान),
ज़मज़म (मक्का स्थित प्रसिद्ध कुआँ),
ज़मानत , ज़मानतन,ज़मानती,
ज़माना (समय, काल-विशेष),
ज़मीं (ज़मीन, भूमि),
ज़मींक़न्द, ज़मींदार,
ज़मीन, ज़मीनी,
ज़मीर (दिल, मन, विचार),
ज़र (सोना-चाँदी, ज़ेवर-ज़ेवरात, अंग्रेज़ी जेवेलरी),
ज़रद (पीले रंग का),
ज़रदा (तम्बाखू),
ज़रदी (पीलापन, अंडे का पीला अंश),
ज़रब (धक्का, आघात, गुणा),
ज़रबीला (प्रभावशाली),
ज़रर (हानि, क्षति),
ज़रा (थोड़ा सा),
ज़राफ़त (हाज़िरजवाबी, तत्कालबुद्धि),
ज़री (ज़र, सोना-चाँदी, ज़ेवर-ज़ेवरात, अंग्रेज़ी जेवेलरी),
ज़रूर (अवश्य),
ज़रूरत,
ज़रूरियात (ज़रूरी बातें),
ज़र्द (पीले रंग का),
ज़र्दा (ज़रदा, तमाखू),
ज़र्दी / ज़रदी (पीलापन, अंडे का पीला अंश),
ज़र्रा (कण, कंकड़,ज़लज़ला (भूकम्प),
ज़लालत (घटियापन, दुष्टता, नीचता, अपमान),
[जलाल - शानदार, महिमापूर्ण],
ज़लील (अपमानित, बेइज़्ज़ती करना),
ज़वाल (ढलता हुआ, क्लेश, दरिद्र, दीन-हीन होना, विपन्नता),
ज़हमत (असुविधा, परेशानी, तकलीफ़),
ज़हर (विष),
ज़हरी / ज़हरीला,
जहाज़ जहाज़ी,
ज़हीन (बुद्धिमान, प्रतिभाशाली),
जहेज़ (दहेज),
ज़ाकिर (स्मरण में) [ज़िक्र, मज़कूर (जिसका उल्लेख किया जाए), मुज़ाक़िर],
ज़ात (मूल चरित्र, प्रकृति, प्रकार, स्वरूप, स्व),
[मैं अपनी ज़ात में नीलाम हो रहा हूँ क़तील ,
ग़मे-हयात से कह दो ख़रीद लाए मुझे],
ज़ाती (आन्तरिक, निजि, व्यक्तिगत), [ज़ाती ममला],
ज़ाफ़रान (केसर),
ज़ाफ़रानी (केसरिया, नारंगी), केसरयुक्त,
जाफ़री (बाँस की जाली या पर्दा),
जफ़ा (वृद्धि), [इजाफ़ा, संस्कृत एध, एधमान > बढ़ता हुआ, ईन्धन अग्नि],
ज़ाबित (स्व-निग्रह, आत्म-संयम),
ज़ब्ता (प्रक्रिया, विधि, ज़ाब्ता-ए-हिन्द),
ज़ायक़ा (स्वाद),
जायज़ (वैध),
जायज़ा (जाँच, परीक्षा, पड़ताल),
ज़ामिन (ज़मानत देनेवाला),
ज़ार (ज़ार-ज़ार रोना), फूट-फूटकर, बिलख-बिलखकर रोना,
ज़लिम (क्रूर), [ज़ुल्म],
ज़ालिमाना (क्रूरतापूर्ण),
ज़लिमी (क्रूर, क्रूरतापूर्ण),
ज़हिद (समर्पित),
ज़ाहिर (स्पष्ट, खुला),
ज़ाहिरा (स्पष्टतः, साफ़ तौर पर),
ज़ाहिरी (ज़ाहिर),
ज़ाहिल (लापरवाह), [जाहिल - असभ्य, अनपढ़, गँवार],
ज़िन्दगानी (ज़िन्दगी, जीवन),
ज़िन्दा (जीवित),
ज़िक्र (उल्लेख),
जिज़िया (जज़िया),
ज़िद (हठ),ज़िदियाना (हठ करना),
ज़िद्द (ज़िद, हठ),
ज़िबह ज़बह (वध / बलि),
ज़िम्मा (दायित्व),
ज़िम्मादार ज़िम्मेदार ( जिस पर दायित्व है),
ज़िम्मावार, ज़िम्मेवार, ज़िम्मेदारी, ज़िम्मेवारी,
ज़ियाफ़त (आतिथ्य, अतिथि-सत्कार),
ज़िरह (संदेश-श्रँखला), ज़ँजीर (श्रँखला),
ज़ियारत (तीर्थयात्रा) [संस्कृत -यायावरत, यायावरी],
ज़िला (राजस्व-क्षेत्र),
ज़िलादार, ज़िलावार,
ज़िल्लत, ज़लालत (अपमान, तिरस्कार),
ज़िहन ज़ेहन (बुद्धि, मन, दिमाग़, समझ),
ज़ीन (बैठने के लिए घोड़े पर लगाई जानेवाली काठी),
ज़ीन (बहुत मोटा सूती कपड़ा),
ज़ीनत (सौन्दर्य, शोभा, अलंकार),
ज़ीना (सीढ़ियाँ),
ज़ीर, ज़िरह, (संदेश-श्रँखला),
ज़ीरा (जीरा),
ज़ुकाम (सर्दी-ज़ुकाम),
जुज़ (हिस्सा, टुकड़ा, अंश),
जुज़ो-कुल, जुज़बन्दी (ग्रन्थ की जिल्द बाँधना),
ज़ुलुम, ज़ुलम, ज़ुल्म, ज़ुल्मियत (अत्याचार, अन्याय, क्रूरता),
ज़ुल्फ़ (केश, बाल),  
ज़ुल्फ़ी (बालों का),
ज़ुल्म ज़ुलम ...,
ज़ेर (निम्न-स्तर का),
ज़ेवर (गहना),
ज़ेवरात,
ज़ेहन, ज़िहन (बुद्धि, मन, दिमाग़, समझ),
ज़ोम (पूर्वाग्रह, आक्रामकता, डिठाई),
ज़ोर (ताक़त, बल),
ज़ोहरा (शुक्र ग्रह),
ज़ौक़ (स्वाद, आस्वाद, रस), [ज़ौक़-शौक़],
ज़्यादती (आधिक्य, अधिकता, दमन करना, ज़ोर-ज़बर्दस्ती),
ज़्यादा (अधिक), [संस्कृत -ज्यायतः, ज्येष्टता],
--

ग / ग़ नुक्ता चीं -अनुक्त चिह्नकोश

ग / ग़ नुक्ता चीं -अनुक्त चिह्नकोश
--
गंजीफ़ा (ताश जैसा एक खेल),
ग़च / ग़चू (बच्चे जो छोटा सा गड्ढा बनाते है गुल्ली-डंडा या कंचे खेलने के लिए),
गज़क (तिल-गुड़ का बना)
ग़ज़ब (भयावह, स्तब्धकारी, कठिन, विस्मयप्रद)
ग़ज़ल (उर्दू कविता / पद्य),
गज़ी (मोटा सूती कपड़ा),
ग़टरग़ूँ (कबूतर की आवाज़), (गुटरगूँ),
ग़दर (विद्रोह, राष्ट्रद्रोह),
ग़द्दार, ग़द्दारी,
ग़नी (धनिक, अमीर),
ग़नीमत (सौभाग्य) समझना,
गफ़ (गठा हुआ कपड़ा),
ग़फ़ (---उपरोक्त---),
ग़फ़लत (लापरवाही),
ग़बन (पैसे का),
ग़म (दुःख, रंज),
ग़मज़ (कामुक दृष्टि),
ग़मी (शोक, मृत्यु),
ग़रक़ / ग़र्क़ (डूबा हुआ),
ग़रक़ी (बाढ़ में डूबना),
ग़रग़रा (ग़रारा करना gargling)
ग़रज़ (ज़रूरत), गर्ज़,
ग़रज़मंद (ज़रूरतमंद)
ग़रज़ी (ज़रूरतमंद),
ग़रारा (ग़रारा करना),
ग़रारा (स्त्रियों के पहनने का पाजामा),
ग़रीब (निर्धन),
ग़रीबाना (निर्धनिक, धनहीन, दरिद्र),
ग़रीबी (निर्धनता),
ग़रूर (गर्व),
ग़र्क़ (डूबा हुआ), ग़रक़,
गर्ज़, ग़रज़ (ज़रूरत),
ग़लत (दोषपूर्ण, त्रुटियुक्त, अनुचित),
ग़लती (दोष, त्रुटि, भूल),
ग़लाज़त (गंदगी, अस्वच्छता),
ग़लीज़ (अस्वच्छ, अपवित्र, गंदा),
ग़ल्ला (अनाज, लेन-देन की रोकड़ रखने का ख़ाना), ग़ुल्लक,
ग़श (बेहोशी होना),
ग़शी (बेहोश होना),
ग़ाज़ी (काफ़िरों को हरानेवाला),
ग़ाफ़िल (लापरवाह),
ग़ार (गुफा, गड्ढा, खाईं),
ग़ारत (लूट-मार),
ग़ारतगर (लुटेरा),
ग़ालिब (प्रायः, अकसर),
ग़ालिबन (प्रायशः, अकसर),
गिरफ़्त (पकड़),
गिरफ़्तार (पकड़ लेना, क़ैद),
गिरफ़्तारी,
(गरिफ़्त, गिरिफ़्त भी प्रचलित रूप हैं),
[संस्कृत प्रग्रह > पकड़, अंग्रेज़ी grip],
ग़िलाफ़ (आवरण, जैसे तकिये का ग़िलाफ़),
ग़ुल्ला, ग़ुल (शोरग़ुल),
ग़ुंचा (कली, पुष्प), [संस्कृत -गुच्छं],
गुज़र (गुज़र-बसर),
गुज़रना (से होकर जाना),
गुज़श्ता (अतीत में, बीते हुए समय में),
गुज़ार (बीतना)
गुज़ारना (बिताना),
गुज़ारा (गुज़ारे का साधन),
गुज़ारिश (निवेदन),
गुज़ारी (कार्य, -कारगुज़ारी),
गुफ़्तगू (बातचीत),
गुफ़्तार (अभद्र भाषा, -गाली-गुफ़्तार),
ग़ुबार (फैलाव, ग़ुबार उठना),
ग़ुब्बारा (बुलबुला, बैलून),
ग़ुर्राना (क्रोध से हुंकारना),
ग़ुलेल, ग़ुलेलची,
ग़ुलेला (ग़ुलेल से फेंका पत्थर)
ग़ुल्लक, ग़ल्ला (अनाज, लेन-देन की रोकड़ रखने का ख़ाना),
गुस्ताख़ (आक्रामक, धृष्ट),
गुस्ताख़ी (ढिठाई),
ग़ुस्ल, ग़ुसल (स्नान),
ग़ुस्ल-ख़ाना, ग़ुसल-ख़ाना,
ग़ुस्सा (रोष),
ग़ुस्सैल (क्रोधी),
ग़ैब (गुप्त, अदृश्य, रहस्यमय),
ग़ैबी (रहस्यमय, अदृश्य),
ग़ैर (पराया),
ग़ैरत (लज्जा, हया, संकोच),
ग़ैरतमंद (लज्जालु),
ग़ैरियत (अजनबी होना),
--    


 
       

August 03, 2017

ख / ख़ - नुक्‍ता चीं - अनुक्‍त-चिह्नकोश

निवेदन :
प्रस्तुत ब्लॉग में केवल उन्हीं शब्दों का संग्रह है जिन्हें लिखने में नुक्ते / नुक़्ते / नुकते / नुक़ते का प्रयोग प्रचलित देवनागरी लिपि में लिखी जानेवाली उर्दू तथा हिंदी में प्रायः पाया जाता है।
यदि किसी शब्द की सही वर्तनी (स्पेलिंग / हिज्जे) क्या है इस बारे में संशय है, तो उस शब्द की वर्तनी (स्पेलिंग / हिज्जे) यहाँ खोजिए ! यदि यह शब्द आपको यहाँ मिल जाता है तो उस शब्द में नुक्ते / नुक़्ते / नुकते / नुक़ते का प्रयोग अवश्य है। और वह शब्द अगर यहाँ नहीं पाया जाता है, तो उसकी सही वर्तनी में भी नुक्ते / नुक़्ते / नुकते / नुक़ते का प्रयोग नहीं होता ।
संक्षेप में, ब्लॉग को अनावश्यक विस्तार देने से बचाने के उद्देश्य से ऐसे तमाम शब्दों को
"नुक्‍ता चीं : अनुक्त चिह्नकोश"
 में स्थान नहीं दिया गया है।
--
ख / ख़
--
ख़ंजर,
ख़ंजरी dagger ,
ख़ंजरी (खंजड़ी),
ख़ंदक़ trench,
ख़च्चर mule,
ख़ज़ांची, ख़ज़ाना,
ख़त,
ख़तना,
ख़तम, ख़त्म, ख़ात्मा,
ख़तरनाक, ख़तरा,
ख़फ़गी, ख़फ़ा, ख़ौफ़,
ख़बर, ख़बरगीर, ख़बरनवीस,
ख़बीस (बुरा, दुष्ट, दुष्ट आत्मा, पिशाच),
ख़ब्त (पागलपन, उन्माद), ख़ब्ती (उन्मत्त),
ख़म (वक्रता, टेढ़ापन, ज़ुल्फ़ का ख़म),
ख़मियाज़ा (भरना, वसूल करना, भुगतना),
ख़मी (धूर्तता),
ख़मीर (उठना),
ख़मीरा (सुगंधित तम्बाकू, गाढ़ा चाशनी जैसा पदार्थ),
ख़मोश, ख़ामोश (चुप, मौन, शान्त),
ख़मोशी, ख़ामोशी,
ख़यानत (विश्वासघात, भरोसा तोड़ना),
ख़याल (विचार, ध्यान, सावधानी, कल्पना, अनुमान,),
ख़यालात,
ख़याली,
ख़र (चंचल), ख़रगोश, ख़र-दिमाग़,
ख़रख़शा (झगड़ा, झड़प, लड़ाई),
ख़रबूज़ा, ख़रबूज़ी (रंग या प्रकार),
ख़राद, ख़रादना (धातुकर्म), ख़रादी (लुहार),
ख़राब (बुरा, बेकार), ख़राबी,
ख़रामाँ (संयत, सभ्य, नपा-तुला)
ख़राश (गले में होना), ख़राशना, ख़ारिश,
ख़रीता (थैली, बटुआ),
ख़रीद, ख़रीदना, ख़रीद-फ़रोख़्त,
ख़रीदार, ख़रीदारी,
ख़रीफ़ (वसंत ऋतु तक होनेवाली उपज), ख़रीफ़ी (फ़सल),
ख़र्च, ख़र्चना, ख़र्चा, ख़र्ची,ख़र्चीला, ख़र्चू,
ख़लक़ (संसार)
[ख़लक़ ख़ुदा का, मुलुक (मुल्क, राज्य) बादशाह का, हुक़ुम (हुक्म) शहर-कोतवाल का...]
ख़लल (बाधा),
ख़लास (मुक्त, मुक्त होना, राहत मिलना, छूटना),
ख़लासी (क़ुली, माल ढोनेवाला श्रमिक),
ख़लिश (गुदगुदी, चुभन), ...
(कोई मेरे दिल से पूछे तेरे तीरे नीमकश को,
ये ख़लिश कहाँ से होती जो जिगर के पार होता... -ग़ालिब)
ख़लीज (खाड़ी) ख़लीज की जंग (खाड़ी-युद्ध),
ख़लीफ़ा, ख़िलाफ़त (उत्तराधिकार), ख़िलाफ़त (शासन), ख़िलाफ़ (विपक्ष, विरोधी),
ख़वातीन (स्त्री, महिला -बहुवचन), ख़ातून (स्त्री, महिला -एकवचन),
ख़वास (सेवक),
ख़शख़श (खसखस, अफ़ीम के डोड़ा का दाना),
ख़स (ख़स के पर्दे, जो ठंडक के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं),
ख़सम (पति),
ख़सरा (पटवारी का कृषि-भूमियों का लेखा-जोखा, ख़सरा-खाता),
ख़सी (ख़स्सी, बधिया),
ख़सीस (नीच, कुटिल, बदमश),
ख़स्तगी (कुरकुरापन),
ख़स्ता (कुरकुरा, भंगुर),
ख़ाँ (ख़ान),
ख़ाक (मिट्टी), ख़ाकी (रंग) ख़ाकसार (नम्रता से शिष्टतावश स्वयं के बारे में उक्ति),
ख़ाका (रूपरेखा),
ख़ातिर (के लिए, सम्मान), ख़ातिरदारी,
ख़ातून (स्त्री, महिला -एकवचन), ख़वातीन (स्त्री, महिला -बहुवचन),
ख़ादिम (सेवक), ख़ादिमा (सेविका),  
ख़ान (खाँ), समुदाय का प्रधान व्यक्ति या उसका वारिस,
ख़ानगी, (घरेलू,व्यक्तिगत, स्त्रीवाची -वैश्या),
ख़ानदान (परिवार, कुल), ख़ानदानी,
ख़ानसामाँ (ख़ान-सामान, भंडारी, बावर्ची, रसोइया),
ख़ाना (हिस्सा, कार्यालय, घर, दवाख़ाना, डाकख़ाना, मुसाफ़िरख़ाना), ख़ाना-ख़राबी (परिवार का नष्ट हो जाना), ख़ाना-जंगी (युद्धविराम), ख़ाना-तलाशी (पता खोजना), ख़ानापूरी करना (जानकारी दर्ज करना), ख़ाना-ब-दोश (बेघर, प्रवासी),
ख़ाब (स्वप्न), ख़्वाब,
ख़ाम (कच्चा, अधूरा), ख़ाम-ख़याली, ख़ामख़्वाह / ख़्वामख़्वाह / ख़ामख़ा (अकारण),
ख़ामी (अभाव, दोष, त्रुटि),
ख़ामोश (चुप),
ख़ार (काँटा)
[इन आबलों से पाओं के घबरा गया था मैं,
दिल ख़ुश हुआ है राह को पुर-ख़ार देखकर, -ग़ालिब]
ख़ारिज (निरस्त करना, होना), ख़ारिश (ख़राश) (संस्कृत क्षरित, क्षारित),
ख़ालसा (ख़ालिस) शुद्ध (संस्कृत प्र-क्षालित),
ख़ाला (मामी),
ख़ालिक़ (सृष्टिकर्ता, विधाता),
(ख़ालिस) (शुद्ध - संस्कृत प्र-क्षालित),
ख़ाली (रिक्त),
ख़ाविंद (पति, स्वामी),
ख़ास (विशिष्ट), ख़ासियत (विशेषता)
ख़ासा (बहुत अधिक, प्रचुर),
ख़ासियत (विशेषता),
ख़ाहमख़ाह (ख़ामख़्वाह / ख़्वामख़्वाह / ख़ामख़ा, -अकारण), बेवजह,
ख़ाहिश (इच्छा), ख़्वाहिश,
ख़िज़ाँ (पतझड़),
ख़िज़ाब (hair-dye),
ख़िताब (पदक), ख़िताबी (स्पर्धात्मक),
ख़िदमत (सेवा), ख़िदमती (सेवक, सेवा से संबंधित),
ख़िराज (कर, टैक्स, अंशदान, हिस्सा),
ख़िलअत (सम्मान),
ख़िलाफ़ (विरुद्ध), [ख़लीफ़ा, ख़िलाफ़त (उत्तराधिकार), ख़िलाफ़त (शासन), ख़िलाफ़ (विपक्ष, विरोधी)],
ख़िलाफ़त (उत्तराधिकार),
ख़ुतबा (पढ़ना), लिखे हुए को पढ़ना,
ख़ुतूत (अक्षर, पत्र, लेख),
ख़ुद (स्वयं),
ख़ुद-इख़्तियार, ख़ुद-कुशी, ख़ुद-ग़र्ज़, ख़ुद-ब-ख़ुद,
ख़ुदरा (थोक / ख़ुदरा भाव),
ख़ुदा (परमेश्वर),
ख़ुदाई (ईश्वरीय),
ख़ुदावंद (ईश्वर),
ख़ुदी (स्वाभिमान),
ख़ुफ़िया (गुप्तचर),
ख़ुम (मदिरा पात्र)
ख़ुमार (नशा, मत्त होना),
ख़ुमारी (नशा, उल्लास),
ख़ुरजी (थैला),
ख़ुरमा (खजूर, मीठा व्यंजन),
ख़ुराक (आहार),
ख़ुराफ़ात (उपद्रव),
ख़ुर्द (छोटा),
ख़ुर्दा (रेज़ग़ी बिक्री या ख़रीद),
ख़ुर्रम (ख़ुश),
ख़ुलासा (विस्तार, स्पष्टता),
ख़ुश (प्रसन्न),
ख़ुशाल, ख़ुशहाल (सकुशल),
ख़ुशी (प्रसन्नता)
ख़ुश्क (सूखा),
ख़ुश्की (सूखापन),
ख़ुसूसन (ख़ासकर),
ख़ुसूसियत (विशेषता), ख़ासियत,
ख़ूँख़्वार / खूँख़ार  (नृशंस),
ख़ून (लहू, रक्त),
ख़ूनी,
ख़ूब,
ख़ूबानी (अंजीर या अख़रोट),
ख़ूबी (विशेषता), बख़ूबी,
ख़ेमा (शिविर, पक्ष),
ख़ैर (कुशल) ... माँगे सबकी ख़ैर,
ख़ैरख़्वाह, ख़ैर-ख़बर,
ख़ैरात (दान),
ख़ैराती (दान से संबद्ध, लेने या देने वाला),
ख़ैरियत (कुशल-मंगल),
ख़ोजा / ख़्वाजा,
ख़ोर (मुफ़्तख़ोर, चुग़लख़ोर),
ख़ौफ़ (भय), ख़ौफ़नाक (भयावह),
ख़्याल (ख़याल),
ख़्वाजा,
ख़्वाब (ख़ाब),
ख़्वार (नीच, घटिया),
ख़्वारी (घटियापन, नीचता),
ख़्वाह (करनेवाला), ख़ैरख़्वाह, ख़ामख़्वाह,
ख़्वाहिश (इच्छा), ख़्वाहिशमंद (इच्छुक),
--