Showing posts with label Question प्रश्न 109. Show all posts
Showing posts with label Question प्रश्न 109. Show all posts

September 09, 2024

Question / प्रश्न 109

क्या महाभारत युद्ध समाप्त हो गया? 

मुझे नहीं लगता कि महाभारत युद्ध समाप्त हो गया था। मुझे लगता है कि वह अभी तक समाप्त नहीं हुआ है। अब भी अघोषित रूप से चल ही रहा है। यदि आज की स्थितियों का अवलोकन करें तो यह समझना कठिन नहीं होगा कि भारत पर विदेशियों के आक्रमण का इतिहास उसी क्रम का हिस्सा था। और हर मनुष्य, वर्ग, समुदाय, मजहब, रिलीजन की भूमिका यद्यपि बहुत अलग जान पड़ती है, शायद ही किसी की बुद्धि इस माया से मोहित न हो!  

आज वह युद्ध और भीषण हो चला है और हर मनुष्य ही उसमें इस या उस पक्ष की ओर से युद्ध लड़ रहे हैं। केवल अर्जुन की ही बुद्धि मोहित हुई हो ऐसा नहीं, बल्कि हम सभी की बुद्धि कम या अधिक मोहित है और विडम्बना यह है कि हमें इसका आभास या इसकी कल्पना तक नहीं है! 

दैवी ह्येषा गुणमयी मम माया दुरत्यया।।

मामेव ये प्रपद्यन्ते मायामेतां तरन्ति ते।।

यह मोहित बुद्धि उस माया का ही परिणाम है।

***