Showing posts with label सनातन. Show all posts
Showing posts with label सनातन. Show all posts

April 06, 2025

The Year 2025 / 2082

श्रीराम जन्मोत्सव रामनवमी 2025 / 2082.

हिन्दू विक्रम संवत् का प्रारंभ शक या ईस्वी संवत् से 57 वर्ष पहले उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने किया था। हिन्दू विक्रम संवत् के 2000 वर्ष, ईस्वी सन् 1943 में पूर्ण हुए थे। और यह विवादास्पद र विचारणीय भी है कि स्वतंत्र भारतवर्ष का राष्ट्रीय संवत् विक्रम संवत् के बजाय शक संवत् क्यों सुनिश्चित किया गया!

जो भी हो, इस श्रीरामनवमी पर राष्ट्रीय विक्रम संवत् के राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य हैं और भगवान् श्री राम के आज के जन्म का दिन रविवार भी इसका ही सूचक है कि यह वर्ष विक्रम संवत् 2082 इसलिए सनातन वैदिक धर्म के उत्थान का द्योतक होगा। 

जय श्री राम !

सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ!

***


February 09, 2025

The Unichord

इकतारा

--

यहाँ आते ही उन्होंने काम शुरू कर दिया था। वे आदिम तो थे लेकिन अंतिम नहीं सनातन थे। जब वह आया था तो उसके हाथों में एक इकतारा था जिसमें बकरी या भेड़ की त्वचा से बने ताँत की एक डोरी थी, जो दो सिरों पर दो खूँटियों पर कुछ कस कर बँधी हुई थी। बस वैसा ही एक वाद्ययंत्र था वह जिसे बहुत बदलने के बाद तानपूरा या सितार के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त हुई। सुघड़ लौकी या ऐसे ही दूसरे किसी फल जैसी वनस्पति की बेल पर लगे फल के पककर सूख जाने पर उसे साफकर उस पर यह ताँत की डोर बाँकी जाती थी। इसी फल को दूसरे तरीके से काटकर कमंडल भी बनाया जाता था जिसमें पीने का जल भी संचित कर लिया जाता था।

जब वह यहाँ आया था तो उसके कंधे पर यही वाद्ययंत्र टँगा हुआ था। और भी बहुत सारा सामान बाद में यहाँ वे लोग धीरे धीरे ले आए थे। तब उन दोनों के बीच परिचय और प्रेम हुआ था जो फिर अंतरंग और घनिष्ठ होता चला गया था।

कभी कभी जब वह बहुत प्रसन्न होता तो उस वाद्ययंत्र को हाथों में लेकर ताँत की उस डोरी को उंगली से कंपित कर उससे ध्वनि उत्पन्न करता। धीरे धीरे सतत अभ्यास और अन्वेषण, प्रयोग और अनुसंधान से उसने ध्वनि को इस प्रकार सिद्ध और शुद्ध कर लिया कि उस पर संगीत की कोई धुन अर्थात् सात सुरों के विशेष और व्यवस्थित  क्रम में बजाता रहता था। इस क्रम का आविष्कार उसने ही किया था। वह बस मंत्रमुग्ध होकर उसे सुनी रहती थी और उसे याद आता रहता था कि कैसे यद्यपि वह स्वयं अपने अकेलेपन में उन स्वरों को गुनगुनाती भी रहती थी, किन्तु उनके क्रम से बनी धुन उसे विस्मृत भी हो जाया करती रहती थी। जब वह एक दिन उसे बतलाए बिना ही अचानक ही कहीं चला गया था तो वह उस वाद्ययंत्र को लेकर उसे बजाने का प्रयास करने लगी थी, किन्तु उससे अभी कोई ऐसे सुर नहीं निकाल पाती थी जैसा कि वह निकाला करता था।

यह विशुद्ध स्वर थे। नाद जहाँ केवल प्रयोजन था, कोई  शाब्दिक अर्थ नहीं हुआ करता था। शब्दों का वस्तुओं से साहचर्य होने पर ही अर्थ का अविष्कार हुआ था और वे दोनों ही इस तथ्य के साक्षी थे। जब सर्वप्रथम उसने स्वयं ही 'अहं' पद का प्रयोग करते हुए स्वयं को इंगित कर उसे इस अर्थ से परिचित कराया था। इस प्रकार 'अहं' पद का अर्थ और प्रयोजन मूलतः एक होते हुए भी एक दूसरे से भिन्न और पृथक् हो गए। यह संयोगवश हुई एक दुर्घटना ही थी, क्योंकि जब तक उन्हें इस दुर्घटना का पता चलता तब तक तक बहुत देर हो चुकी थी। और आज भी उनके वंशजों का न केवल इस पर कभी ध्यान जा सका और न वे इसके दुष्परिणामों को जान सके।















इसे पेठा कहते हैं "पेठा" वैसे तो आगरा का प्रसिद्ध है, किन्तु आगरा और पेठा की व्युत्पत्ति कैसे हुई यह जानना रोचक है। आगरा तो संस्कृत भाषा के "अग्र" से व्युत्पन्न हुआ और क्रमशः "अगर" तथा  augur  में परिणत हो गया। उपनिषद् का एक वचन / सूत्र है :

सदेव सोम्येदमग्रमासीत्।।

या, 

सत् एव सोम्य / सौम्य इदं अग्रं आसीत्।।

वही अद्वैत श्रेष्ठ सद्वस्तु जब जगत् के रूप में अभिव्यक्त होती है और अपने आपको पुनः आभासी और दृग्दृश्य के रूप में द्वैत रूप में स्वयं ही जानती है तो जिस प्रकार से यह "जानना" होता और संप्रेषित किया जाता है, उसे ही "प्रेष्ठ" कहा जाता है। और इसी "प्रेष्ठ" का तद्भव रूप है "पेठा"। जिसे पुनः और भी परिष्कृत कर जिस मिठाई का रूप प्रदान किया जाता है उसे भी पर्याय से "पेठा" कहा जाने लगता है।

यह हुआ भाषा का इतिहास और इतिहास की भाषा।

आगे और पढ़ते रहिए!

***



January 26, 2025

On The Other Side Of The Hill.

पर्वत के उस पार

जब वह पहली पर्वत के उस पार से इस पार आया था तो उसने उसे देखा था। दूर पर स्थित वह स्त्री आकृति, जो पहाड़ी पर किसी समतल भूमि पर बैठी हुई थी और जो किसी कार्य में इतनी अधिक निमग्न थी कि उसे उसके आने का आभास तक नहीं हो पाया था,  इसलिए थोड़ी देर प्रतीक्षा करने के बाद वह वहाँ से लौट पड़ा था। जब वह उससे काफी दूर जा चुका था तब उस स्त्री का ध्यान उस पर गया था और वह कौतूहल, उत्सुकता, भय और रोमांच से व्याकुलतापूर्वक उसकी दिशा में खिंचती चली आ रही थी। शायद उसने उसे पुकारा भी होगा ऐसा उसे प्रतीत हुआ। फिर बहुत दिनों तक उसे पर्वत के इस पार, इतनी दूर तक आने का साहस नहीं हुआ। प्रतिदिन वह इस तरफ आने के बारे में स्मरण तो करता रहता, किन्तु कुछ सोच पाने में अक्षम था। क्योंकि कुछ सोच सकने के लिए कोई भाषा और सार्थक शब्दों का आधार होना आवश्यक होता है। उसके समूह में ऐसे कोई शब्द और कोई भाषा अभी अस्तित्व में आए ही कहाँ थे! वे लोग केवल आँखों और मुखमुद्राओं से अपनी भावनाओं को व्यक्त और ग्रहण करते थे। उन्हें अग्नि का ज्ञान था और धनुष बाण तथा गदा इत्यादि चलाने में भी वे निपुण थे। उनकी संस्कृति में यद्यपि विवाह नामक संस्था की कोई कल्पना या अवधारणा तो नहीं थी, किन्तु पुरुष-स्त्री के परस्पर संबंधों में बारे में वे सभी संकोचशील, लज्जालु, निश्छल और निष्कपट थे। प्रेम की पवित्रता उनकी दृष्टि में सर्वाधिक महत्वपूर्ण थी और यौन संबंध अपेक्षाकृत गौण वस्तु थी। इसलिए स्त्रियाँ हों या पुरुष सभी प्रायः परस्पर समर्पित भावना से युक्त होते थे। हंस उनके लिए ऐसे आदर्श थे जिन्हें वे आध्यात्मिक समर्पणयुक्त प्रेम का के सर्वोच्च उदाहरण की तरह देखते थे और इस प्रकार का प्रेम उनके स्वभाव में उसी प्रकार अन्तर्निहित ही था जैसा उन्हें हंस-युगलों में भी दिखलाई देता था। इसलिए स्त्री-पुरुष के यौन संबंधों में छल कपट या दुराचार आदि उनमें ग्लानि और क्षोभ उत्पन्न कर देता था, और हंसों की ही तरह वे भी एकनिष्ठा के व्रती थे। यह उनका धर्म ही था, न कि सामाजिक नैतिकता के मूल्यों या बाध्यताओं आदि से परिभाषित भय और लोभ, अधिकार,  प्रतिष्ठा और प्रतिस्पर्धा पर आधारित कृत्रिम चरित्र। संभवतः कुछ लोग, कुछ स्त्रियाँ और कुछ पुरुष भी, अपवाद भी  होते होंगे और ऐसा करने के लिए यद्यपि स्वतंत्र भी, होते होंगे, चूँकि इससे उनके मन में स्वयं के प्रति ग्लानि और क्षोभ भी उत्पन्न होता होगा, न तो कोई किसी की निन्दा करता था, न किसी को हेय दृष्टि से देखता होगा। समय के साथ हर कोई स्वयं ही परिपक्व हो जाता होगा। न तो समाज उसे कोई दंड देता था न उसका उपहास, निन्दा या भर्त्सना करता था। शायद यही कारण रहा होगा कि उस "आदिम" समाज में हर स्त्री को पूर्ण सम्मान और  आदर प्राप्त था, जहाँ हर मनुष्य ही उन सारे मनोरोगों, यौन कुंठाओं तथा ग्रन्थियों से मुक्त रहता होगा जो आज के हमारे तथाकथित सभ्य, उन्नत और प्रगतिशील समाज में सर्वत्र विद्यमान हैं। तब स्त्री पुरुष एक दूसरे के भोग की विषय नहीं प्रेम, स्नेह और मैत्री का आधार थे। और दाम्पत्य इसी प्रेम की नींव पर निर्मित भवन या मन्दिर भी था।

तब उसका समाज गौवंश और कृषि कार्य पर आधारित समाज था जिसमें ज्ञान के सभी क्षेत्रों का समावेश होना अपरिहार्यतः आवश्यक था। ज्ञान ही सदैव उनके इस सतत परिवर्तनशील दृश्य-विश्व का अदृश्य और अमूर्त अधिष्ठान था और कृषि उसका व्यक्त प्रकट रूप। कृषि कर्म था और ज्ञान ही शक्ति था। और कर्म और ज्ञान, उन दोनों की प्रेरणा थी चेतनता अर्थात् जीवन और जीवन का उत्स जो जिसकी पराकाष्ठा था एकमात्र उत्सव। इस उत्सव की अभिव्यक्ति असंख्य रूपों में हुआ करती थी। यह था सनातन उत्सव जो उनका धर्म ही था। यह समाज की परंपरा भी था। धर्म और परंपरा अनन्य और अभिन्न तथा परस्पर आश्रित वास्तविकता और अनन्य निष्ठा थे। वे जीवन में सतत अनुसन्धान करते हुए उसके सौन्दर्य में अनायास ही सदा अभिवृद्धि किया करते थे इसलिए उस समाज में आक्रोश के लिए कहीं स्थान ही न था। न तो असंतोष, न आक्रोश, न कुंठा, न प्रतियोगिता, और न ही प्रतिशोध। इस एकनिष्ठा का दर्शन ही एकमात्र प्रेरणास्रोत था और इसलिए दाम्पत्य भी इतना ही पवित्र और आदर्श धर्म और चरित्र भी था। जो अनायास ही उनके हृदय से उमंग की तरह उमड़ता रहता था। यह द्वैत में अद्वैत तथा अद्वैत में द्वैत का प्रत्यक्ष प्रमाण और उदाहरण भी था। यही उनकी वह' अलिखित जीवन चर्या / unwritten code of conduct  था जिसे वे सहज ही व्यवहार में लाते थे और इसलिए उन्हें आचरण में नैतिकता क्या है और अनैतिकता क्या है, सभ्यता, शिष्टता, आत्मीयता, आदर क्या है यह समझने के लिए बौद्धिकता पर निर्भर होने की आवश्यकता ही नहीं होती थी।   

वह भी इसी प्रकार की रुचि रखनेवाला एक मनुष्य था, जिसे वे "ब्राह्मण" कहा करते थे। एकनिष्ठता के व्रत पर आधारित वंश-परंपरा की शुद्धता के कारण उस समाज में शेष लोग भी व्यवसाय, आजीविका और उससे जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रकृति के अनुसार चार मुख्य वर्णों से अपनी पहचान स्थापित करते थे, और यद्यपि एक ही वंश में उत्पन्न कोई भी मनुष्य किसी दूसरे वर्ण का कार्य अपनी रुचि के अनुसार आजीविका और व्यवसाय के लिए कर सकता था, किन्तु इससे किसी को किसी और से अधिक या कम श्रेष्ठ नहीं समझा जाता था। यह एक अलिखित आचरण-पद्धति (unwritten code of behavior and conduct) था, और प्रत्येक और सभी इसे स्वीकार करते थे।

वह अभी युवा ही था कि संयोगवश पर्वत के उस पार से इस पार चला आया था जहाँ उसने इस युवती को देखा था और दोनों के बीच प्रेम का पदार्पण हुआ।

वह भी उसकी ही तरह रोमांचित और विस्मित था। "ब्राह्मण" होने पर भी उसने इस स्त्री के वंश और माता पिता के बारे में कोई प्रश्न नहीं उठाया और वस्तुतः तो उसे इस सबकी कल्पना तक नहीं थी। क्योंकि तब वहाँ 'विवाह' की कोई औपचारिकता या बाध्यता का भी प्रश्न नहीं था।

जब उससे पहली बार उसकी भेंट हुई थी, तो अवश्य ही अपरिचय के कारण संकोच और भय, विस्मय आदि थे, किन्तु एक बार एक दूसरे से परिचय होने के बाद दोनों ही एक दूसरे के आत्मीय हो गए थे।

तब वे केवल भाव-भंगिमाओं और नेत्रों से ही संवाद करते थे जिसका प्रभाव तुरन्त ही होता था! जैसे वह उसकी अनुगामिनी थी, वह भी वैसे ही उसका अनुगामी था और दोनों ही बिना शाब्दिक संवाद के वैसे ही एक दूसरे के मनोभावों को समझ लेते थे जैसे वह अब तक पशु पक्षियों और यहाँ तक कि वृक्षों तक की भावनाएँ समझती रही थी। बहुत बाद में इसी आधार पर तंत्र विकसित हुआ और फिर यंत्रों तथा मंत्रों से इस विद्या का शास्त्रीय तकनीकी स्वरूप सामने आया। इस बारे हम अगले पोस्ट में विस्तार से विचार करेंगे। 

***

 

October 02, 2024

Question / प्रश्न 111

खुशबुएँ / Scents

--

What is Science? 

विज्ञान क्या है? 

गन्ध

किसी को कहीं से कहीं ले जा सकती हैं, जीवन को बुरी तरह से बरबाद या खुशहाल भी बना सकती हैं। 

बदबुएँ शायद ही किसी को अपनी ओर खींच सकती हों, खुशबुओं के आकर्षण से बच पाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता। यह तो बहुत बाद में पता चलता है कि कोई खुशबू कितनी ही मोहक क्यों न हो, परिणाम की दृष्टि से वास्तव में भी हमारे लिए हितकर है या नहीं, या कि अत्यन्त ही हानिकर तो नहीं है जो कि अन्ततः तो हमारा सर्वनाश भी कर सकती है।

खासकर किसी समय, स्थान, तिथि विशेष, अमावस्या या पूर्णिमा के दिन। लेकिन शायद ही किसी का ध्यान इस पर कभी जाता है।

यही बात खाने पीने की वस्तुओं पर भी लागू होती है। खाने पीने की कोई भी वस्तु जैसे कि स्वादिष्ट मिठाई या और कुछ भी यद्यपि बहुत सफाई से बनाई गई हो, खाने के कुछ समय बाद ही उसके अच्छे या बुरे प्रभाव का पता चलता है। कभी कभी तो बरसों बाद तक भी पता नहीं चल पाता।

बहरहाल, बात तरह तरह की खुशबुओं की हो रही थी। 

बचपन से ही मैं इस मामले में  over-sensitive  या  hyper-sensitive  रहा हूँ। पहले मैं स्वयं भी सोचता था कि यह मेरा वहम है, लेकिन कुछ घटनाओं के कारण मुझे इस ओर ध्यान देना पड़ा। पिछली गर्मियों में, और बारिश के दौरान मैं जिस जंगल-हाउस में ठहरा था, वहाँ पर बिजली कभी दो-दो दिनों तक गुल रहती थी, लेकिन बरसात के कीड़े अवश्य ही शाम होते ही कमरे में इकट्ठा हो जाते थे, और तब मोमबत्ती या मोबाइल की लाइट में भी खाना खाना तक दुश्वार हो जाता थ। और इसीलिए मैं सूरज डूबने से पहले ही शाम का भोजन कर लिया करता था। मच्छरदानी को अच्छी तरह से बंद कर उसके भीतर पड़ा रहता था। फिर भी कभी कभी कोई न कोई कीड़ा शरीर पर रेंगता तो उसे पकड़कर बाहर फेंक देता था। प्रायः तो कोई कीड़ा या पतंगा कभी काटता नहीं था लेकिन कुछ कीड़े बहुत बुरी तरह काटते थे जिनकी मुझे पहचान हो गई थी। इसलिए उन्हें पकड़ने के लिए मुझे बहुत सावधानी रखनी होती थी। मैं उन्हें प्लास्टिक की शीशी में बंद कर बाद में बाहर जाकर खुले में छोड़ देता था। सबसे अधिक परेशानी छोटे-बड़े काले कीड़ों से थी जो बहुत बदबूदार होते थे। उन्हें मैं कागज में लपेट लेता था ताकि उनकी बदबू हाथों तक न पहुँच सके। हैरत की बात यह कि ऐसे भी कीड़े थे, जिनसे हल्की सी सुगंध भी आती थी। ये कीड़े बिलकुल किसी पत्ती की तरह चपटे और उसी आकार के होते थे, और यद्यपि वे भी पेड़ की ही तरह बिलकुल हरे, पीले, काले या भूरे भी हो सकते थे लेकिन कभी काटते नहीं थे। इन सभी तरह के कीड़ों से किसी को एलर्जी भी हो सकती है, लेकिन सावधानी से उन्हें छूने से उनसे बचा भी जा सकता है।

तो मैं सोचने लगा कि कोई भी और कैसी भी गन्ध कहाँ से पैदा होती है? गीता में एक सूत्र प्राप्त हुआ -

पुण्यो गन्धः पृथिव्यां ...

यह हमारा दुर्भाग्य और प्रमाद ही था / है कि युगों युगों से जिस सनातन ज्ञान को ऋषियों ने :

तपःस्वाध्यायेश्वरप्रणिधानानि क्रियायोगः।।

के माध्यम से उद्घाटित किया और उस की परम्परा को और अधिक अनुसंधान से परिपुष्ट और समृद्ध भी किया उसे हमने अपनी निष्क्रियता और आलस्य से विस्मृत कर दिया, इतना ही नहीं विदेशी आक्रान्ताओं ने हमारी बुद्धि को और अधिक मोहित तथा भ्रमित भी कर दिया।

किन्तु अपने अध्ययन और अनुसन्धान से मैंने पाया कि सनातन अर्थात् धर्म का मार्ग सदा से ही ऋषियों अर्थात् सत्य के जिज्ञासुओं को प्रत्यक्षतः दिखाई देता रहा है। और उन्होंने सनातन अर्थात् धर्म के उस मार्ग और उसकी स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उसे जिस भाषा में व्यक्त किया, वह भाषा (संस्कृत) भी उसी तरह चिर नूतन, सनातन, शाश्वत और नित्य है जिसका पुनः पुनः आविष्कार किया जा सकता है, यदि किसी में उपयुक्त जिज्ञासा और उत्कंठा हो।

आधुनिक 

Science / विज्ञान की चकाचौंध और आक्रान्ताओं की निरन्तर दासता की मानसिकता से प्रभावित होकर हमारा सतत अधोपतन होता रहा लेकिन सनातन वृक्ष लगभग पूरी तरह से सूख कर नष्टप्राय हो गया। किन्तु उसकी जड़ें हमारी मनोभूमि में गहरी पैठी होने से उसका पुनरुज्जीवित होना अपरिहार्यतः अवश्यंभावी ही है।

Science, Sense, Sentience,  इन अंग्रेजी शब्दों की उत्पत्ति संस्कृत भाषा की शस् / शंस् और संश् इन तीनों ही धातुओं से देखी जा सकती है। इसे हम ग्रीक और लैटिन भाषाओं से भी व्युत्पन्न कर सकते हैं। किन्तु वे दोनों भाषाएँ भी संस्कृत के ही भिन्न भिन्न संस्करण हैं इसमें संदेह हो तो इसकी भी परीक्षा की जा सकती है।

ग्रीक शब्द संस्कृत "गिरा" / ग्रृ धातु से निष्पन्न होता है, जिसका प्रयोग गीर्ण, उद्गीर्ण, निगीर्ण, उद्गार आदि शब्दों में दृष्टव्य है। जबकि लैटिन भाषा "ला" धातु से "लाति" के रूप में व्युत्पन्न है। पाणिनी के अष्टाध्यायी के अनुसार  "रा दाने, ला प्रदाने" रा और ला धातुएँ कहने और देने के अर्थ में प्रयुक्त होती हैं।

अरबी, फ्रैंच और बहुत सी अन्य भाषाओं में "ला" शब्द का प्रयोग यहीं से है जैसे "अल्" प्रत्याहार जो "इल" तथा "उल्" में भी परिणत हो गया। वाल्मीकि रामायण के उत्तरकाण्ड, सर्ग 87 में इला (संपूर्ण पृथ्वी) के एक महापराक्रमी नरेश 

"इल" 

का वर्णन है जिसे यक्ष, राक्षस, दैत्य, गंधर्व भी पृथ्वी का एकमेव ईश्वर मानकर जिसकी पूजा और सम्मान करते थे। वह अत्यन्त धार्मिक और महाप्रतापी भी था।

अंग्रेजी भाषा के  All, alright  आदि भी संस्कृत के इसी प्रत्याहार / अव्यय पद "अलम्" के अपभ्रंश हैं, और इसी अर्थ में ग्रहण किए जाते हैं।  "right" उसी प्रकार से संस्कृत शब्द "ऋत्" का पर्याय है जो पुनः "सत्य" का पर्याय है।  although  भी अलम् तः का प्रचलित रूप है।  "Science" इसी तरह "शस्" / "शंक्" / "शंस्" का विस्तार है।

उपरोक्त शीर्षक में दिए गए लिंक को मैंने पूरी तरह से अभी सुना नहीं है क्योंकि अभी ही उस पर दृष्टि पड़ी। एकमात्र दर्शन जो दूसरे शेष दर्शनों से कुछ भिन्न रीति से सत्योद्घाटन के आधार को स्पष्ट करता है तो वह है :

महर्षि पतञ्जलि कृत योग-दर्शन

क्योंकि इसमें "प्रमाण" को भी वृत्ति ही कहा गया है 

वृत्तयः पञ्चतय्यः। 

क्लिष्टाक्लिष्टा।

प्रमाणविपर्ययविकल्पनिद्रास्मृतयः।।

तत्र 

प्रत्यक्षानुमानागमाः प्रमाणानि।।

विपर्ययो मिथ्याज्ञानमतद्रूपप्रतिष्ठम्।। 

शब्दज्ञानानुपाती वस्तुशून्यो विकल्पः।।

अभाव-प्रत्यययालम्बना वृत्तिः निद्रा।। 

अनुभूतविषयासम्प्रमोषः स्मृतिः।। 

इसलिए आज का विज्ञान जो प्रत्यक्ष और अनुमान इन दो प्रमाणों तक सीमित है, विकल्प और विपर्यय से परे "आगम" को छू भी नहीं पाता। 

पातञ्जल योगदर्शन में "ईश्वर" को भी परिभाषित किया गया है :

क्लेशकर्मविपाकाशयैरपरामृष्टः पुरुषविशेषः ईश्वरः।।

तत्र निरतिशयं सर्वज्ञत्व-बीजम्।। 

ईश्वरप्रणिधानाद्वा।। 

(समाधिपाद)

यहाँ अनावश्यक विस्तार से नहीं कहा जा रहा है क्योंकि जिनकी रुचि हो वे स्वयं ही उपरोक्त संदर्भों को खोजकर पुष्टि भी कर सकते हैं।

*** 



 



 


August 22, 2024

अथ धर्मानुशासनम्

 Question प्रश्न 101.

What is the Discipline of Dharma?

किं धर्मानुशासनम्? 

विवेक-सम्मत धर्म क्या है और धर्म-सम्मत विवेक क्या है?

--

This Question of Dharma!

For whatever reasons;

With the interaction between different cultures and societies, so many  Sanskrit / PrAkrit words entered the collective social consciousness, that has resulted in much confusion about what might be the essential and the salient features of :

 Dharma.

Those who came here in India from the far different and diverse cultures tried to study and because of political interests and influences of those, who sponsored them, interpreted and manipulated this and so many other words of  Sanskrit and PrAkrit - not to speak of all other vernacular languages too.

So let us have a fresh look into how the Sanskrit texts from the very beginning looked at and had a view of :

The Sense and meaning of  Dharma.   

To address this issue we need to see how this word has been used in the Sanskrit  texts throughout the history since the very beginning, when these texts were first written down.

Those who wrote down these texts were the disciples of the RSHi who first of all narrated these texts to them.

These texts especially the Veda were recited and learnt through listening to them which is called श्रुति / श्रवणम् .

Historically though there were many a ways to record this through in the local dialects, and accordingly the influences crept into the written texts.

The only two forms that originated were The देवनागरी / नागरी and the  ग्रन्थ लिपि  and both these forms strictly adhered to the vocal pronunciation of the language in which the Veda-texts  had to be recited, taught and learnt.

Except the தமிழ், the oldest, prevailing and still current till date, all languages maintained this status and structure of those Sanskrit texts, however  தமிழ்  created and adopted a kind of script to preserve this style in the form of  - 

ग्रन्थ लिपि.

The traditional learning of Veda  also ran in a parallel way by applying the diacritical marks so as to preserve and maintain the accuracy of pronouncing the word(s).

This was so precisely accurate that even the  साम / sAma too strictly complied with this. From sAma साम, further evolved the sAmaveda and the  सङ्गीत / samgita - the "muse" /  छन्द . Even the "Muse" was  thus an offshoot of Veda.

Let us now come upon the Dharma.

Essentially, Dharma is synonymous with Sanatana. So fundamentally and basically, there is nothing like : 

सनातन धर्म / sanAtana Dharma.

For Dharma itself is what sanAtana is, and sanAtana is, what Dharma is.

Obviously, neither Dharma and nor the  sanAtana could be restricted to religion. Because religion though be according to and supported by Dharma, it's still kind of a practice which may be according to OR opposite and may be against  विवेक / Conscience.

However, the word conscience could be derived from Sanskrit in the two ways :

शंस्  - शंसयति, to commend, recommend, 

संश् - संशयति, to doubt, to suspect.

The word Science is an example to see how it too could be derived from these above two verb-roots. And still the sense and meaning persists!

So there is :

विवेक-सम्मत धर्म,

And 

धर्म-सम्मत विवेक .

Therefore the word "Dharma" could be what is Just according to Justice; that to according to the :

प्राकृतिक न्याय  / Natural Justice.

Maybe, just for the reference we can see how the word  "Just" itself too could be derived from the Sanskrit verb-root : युक्तं . I'm not going to go in details!! 

Accordingly there is : 

वर्ण-धर्म  / varNa-dharma,

and the : 

The  आश्रम-धर्म / Ashrama-dharma,

and again the  वर्णाश्रम धर्म .

So there is:

ब्रह्मचर्य धर्म, ब्रह्मचर्य आश्रम, गृहस्थ धर्म, गृहस्थ आश्रम, वानप्रस्थ धर्म, वानप्रस्थ आश्रम, संन्यास धर्म and the संन्यास आश्रम.

This whole structure and pattern of the sanAtana has the support /  foundation of the Natural Justice. Nature is Dharma as well as the sanAtana too.

This may help us in understanding what is :

विवेक-सम्मत धर्म  and the धर्म-सम्मत विवेक.

***









May 30, 2024

74 परमात्मा

Question / प्रश्न 74

Does The Divine Incarnate ?

If yes,  in what form and way ? 

क्या परमात्मा अवतरित होता है? यदि अवतरित होता है तो किस रूप और प्रकार में ?

-- क्या परमात्मा अवतरित होता है?

अवतारवाद हिन्दू धर्म में प्रचलित एक धारणा है जिसका आधार गीता में वर्णित श्लोक :

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।। 

अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।। 

परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम्।। 

धर्मसंस्थापनार्थाय संभवामि युगे युगे।। 

हो सकता है -

यहाँ "सृजामि" और "संभवामि" दोनों ही धातुओं /  क्रिया-पदों का प्रयोग उत्तम पुरुष एकवचन में है। 

इससे प्रमाणित होता है कि एक ओर तो यह किसी भी मनुष्य के हृदय में धर्म की संस्थापना के प्रयोजन से परमात्मा के अवतरण का द्योतक है सकता है, तो दूसरी ओर समाज और संसार में भी इसके इस अर्थ में परमात्मा के अवतरित होने का द्योतक हो सकता है जो संभवतः मनुष्य ही नहीं किसी भी अन्य प्राणी के रूप में भी संभव है। 

गीता के अनुसार :

भूतानामस्मि चेतना 

से भी इसकी पुष्टि हो जाती है। 

***


 

 

August 05, 2021

चिरंतन, सनातन,

कविता : 05-08-2021

---------------©---------------

पुरातन, अधुनातन

------------------------

एक कविता पुरातन सी, 

एक कविता चिरंतन सी, 

एक कविता निरंतर सी, 

एक कविता अद्यतन सी! 

भूख लगती है प्यास लगती है, 

ज़िन्दगी पर उदास लगती है, 

रोज ही भूख लगा करती है, 

रोज ही प्यास लगा करती है,

नींद खुलती है, रोज आती है,

जिन्दगी यूँ ही बीत जाती है,

अन्न ही प्राण है, जल भी प्राण है, 

चेतना ही है कि जिसमें भान है,

भान से प्राण, कि प्राण से भान है?

क्या या निपट निरा अनुमान है?

भूख क्यों रोज लगा करती है? 

प्यास क्यों रोज लगा करती है? 

नींद क्यों रोज आती जाती है?

जिन्दगी क्यों उदास लगती है? 

वो जो चेतना जो प्राण भी है,

वो जो प्राण जो है चेतना है,

वो जो चेतना है प्राण, भान,

क्यों सदैव जीना चाहती है?

जन्मते ही शिशु की तरह भी,

बाल या किशोर की तरह भी, 

युवा, फिर प्रौढ की तरह भी, 

क्यों सदा बने रहना चाहती है?

चाह से ही होता है बना रहना या,

या बने रहने से ही चाह होती है!

क्या इसीलिए भूख लगा करती है? 

क्या इसीलिए प्यास लगा करती है? 

क्या इसीलिए जागता है कोई,

क्या इसीलिए नींद आया करती है? 

और यह भी सभी को पता ही है, 

एक दिन सोना है, न उठने के लिए,

क्या इसीलिए फिर अपनी ही, 

प्रतिलिपि की भी तलाश होती है? 

क्या इसीलिए संतति की चाह, 

और क्या इसीलिए निरंतरता,

ताकि मैं निरंतर जीता ही रहूँ,

बेटियों, बेटों की आस होती है?

बेटियों, बेटों के जन्मने के बाद,

बहाने से, उनके ही, जीते रहना, 

क्या इसीलिए भूख लगा करती है?

क्या इसीलिए प्यास लगा करती है? 

क्या इसीलिए नींद आती है पर,

जिन्दगी फिर भी उदास लगती है?

कौन जीता है, देह या फिर मन,

चेतना जीती है, या कि फिर प्राण,

याद जीती है, या कि फिर पहचान,

ज्ञान जीता है, या कि जीता है भान?

क्या पता कब हल होंगे प्रश्न सारे, 

क्या पता कब होगा अंत इनका, 

कब तक भ्रमों की रहेगी ये भीड़,

किस समय होगा समाधान इनका! 

***

(इस कविता की प्रारंभिक दो पंक्तियों :

"भूख लगती है,  प्यास लगती है, 

जिन्दगी पर उदास लगती है। "

को तीस से भी अधिक वर्षों पहले मैंने अपनी किसी कविता में प्रयुक्त किया था। उन्हीं पंक्तियों को प्रस्तुत कविता में विस्तार से नये सिरे से यहाँ व्यक्त किया है।) 

***