Showing posts with label प्रगति का दंभ. Show all posts
Showing posts with label प्रगति का दंभ. Show all posts

January 14, 2023

उठता-धँसता हिमालय

जोशीमठ

पिछले दो सप्ताह में जोशीमठ 9.4 सेंटीमीटर धँस चुका है और वहाँ स्थित सभी इमारतें धीरे धीरे धरती के भीतर उतर रही हैं। हिमालय की ऊँचाई पिछले कुछ वर्षों में कुछ सेंटीमीटर बढ़ गई है। जैसा कि मैंने अभी हिन्दुस्तान टाइम्स की खबरों में नेट पर पढ़ा। सभी भू-वैज्ञानिक जानते हैं कि हिमालय भूकम्प-सक्रिय क्षेत्र है अर्थात् वहाँ धरती के नीचे स्थित टेक्टोनिक प्लेट्स अभी सुस्थिर नहीं हुई हैं। और इसलिए हिमालय के इस क्षेत्र में विशेष रूप से जहाँ जोशीमठ है, और पूरे हिमालय-क्षेत्र में किसी भी प्रकार का निर्माण-कार्य नहीं किया जाना चाहिए। भारतवर्ष में, सदियों से यात्रा करने की यह परंपरा ही रही है कि वह तीर्थाटन के उद्देश्य से की जाती रही है। अब यात्राएँ टूरिज्म या एड्वेंचर-टूरिज्म के रूप में की जाने लगी हैं। सभी तीर्थस्थलों पर उन्नति और टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से व्यावसायिक स्तर पर सड़कें और भवन, होटलें और सर्वसुविधाओं से युक्त स्थान निर्मित और विकसित किए जा रहे हैं, अब विभिन्न तीर्थस्थानों की यात्रा करना बहुत आसान हो गया है सुदूर और दुर्गम स्थानों तक सुविधाओं का विस्तार और जाल फैला हुआ है और किसी स्थान की यात्रा अब अधिकतर पर्यटन और मनोरंजन के उद्देश्य से ही की जाती है, न कि धार्मिक या आध्यात्मिक प्रेरणाओं के कारण। इस प्रकार की यात्राओं को करनेवाले लोगों का विश्वास और आस्था भी उन्हीं टेक्टोनिक प्लेट्स की तरह अस्थिर होते हैं जो कि हिमालय की धरती की गहराई में स्थित हैं। बहुत पहले तीर्थयात्राएँ अनेक कष्ट उठाकर की जाती थीं, जिनमें उन कष्टों को सहन करने को तप ही माना जाता था। किन्तु अब तप की यह भावना ही हमारी दृष्टि से ओझल हो चुकी है और हम किसी तीर्थ की यात्रा यदि करते भी हैं तो इसीलिए ताकि उसका प्रचार कर गौरव का अनुभव करें। इससे पुण्य मिलता है या नहीं, यह तो अपनी अपनी मान्यता और विश्वास है, किन्तु हमें यह सन्तोष अवश्य हो जाता है कि हमारा एक महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो गया।किन्तु यह प्रश्न तो फिर भी अनुत्तरित ही रहा कि हम इसके लिए जो मूल्य दे रहे हैं वह कहाँ तक उचित है? प्रकृति की व्यवस्था और कार्य में हस्तक्षेप किया जाना कहाँ तक उचित है। इस प्रश्न की उपेक्षा यदि की जाती है तो इसके परिणामों से बचा भी नहीं जा सकता।

***

June 23, 2022

पाषाणकाल / Stone-Age.

क्या समय पीछे लौटता है? 

---------------©--------------

मानवता : प्रगति, उन्नति और विकास

--

हम कितनी जल्दी शब्दों से प्रभावित हो जाते हैं! 

उपरोक्त प्रश्न पूछे जाते ही, थोड़ा सा भी बुद्धिमान व्यक्ति तुरंत ही कहने लगेगा :

"क्या समय कभी पीछे लौट भी सकता है? यह तो असंभव है, समय तो हमेशा आगे ही आगे जाता है, मतलब, भविष्य की दिशा में ही। समय भला पीछे कैसे लौट सकता है?"

और, यह भविष्य क्या है? जिसे भविष्य कहा जाता है, क्या वह सदा अज्ञात ही नहीं हुआ करता है? क्या भविष्य कल्पना में ही नहीं हुआ करता? भविष्य के रूप में जिसकी कल्पना की जाती है, वह अनुभवगम्य भविष्य होता है या बस केवल एक विचार, -अर्थात् भविष्य का विचार होता है?

सवाल यह भी है : किसका भविष्य?

आप किसी खगोलीय पिंड का या ज़मीन पर पड़ी किसी चट्टान का भविष्य जानने, तय करने या बदलने का भी दावा कर सकते हैं, कि आप उसके संबंध में क्या करने जा रहे हैं। और इस दृष्टि से यह भी मान लिया जा सकता है, कि तमाम भौतिक वस्तुओं का भविष्य जान पाना (और उसे बदल पाना) संभव है। क्योंकि आपका विचार भी सतत बदलता रहता है।

किन्तु हमारे अपने या हम जैसे किसी और मनुष्य के भविष्य के बारे में क्या ऐसा कोई दावा किया भी जा सकता है? जैसा कि कहा गया, भविष्य हमेशा अज्ञात ही रहता है, चाहे हम कल्पना में उसे कितना भी खींच तान कर वर्तमान में लाने का यत्न क्यों न करें। और मनुष्य या व्यक्ति विशेष से हमारा क्या मतलब हो सकता है? किसी भी दृष्टि से किसी भविष्य का अनुमान लगाना इसलिए भी असंभव है, क्योंकि भविष्य का अनुमान कितने ही सन्दर्भों में किया जा सकता है। भविष्य को पुनः बचपन, शिक्षा, जवानी, शिक्षा, बुढ़ापा, स्वास्थ्य, मृत्यु जैसी प्रत्यक्ष घटनाओं, या प्रेम, विवाह, सन्तान, संबंध, समाज, परिवार, भाषा, संस्कृति, सफलताओं या विफलताओं, चिन्ताओं, संभावनाओं, खुशियों, दुःखों, उद्विग्नताओं, आशाओं-आशंकाओं जैसी काल्पनिक या अमूर्त घटनाओं की तरह भी तो सोचा जा सकता है।

जहाँ तक सुविधाओं और असुविधाओं का प्रश्न है, तथाकथित भौतिक समृद्धि और संपत्ति आदि साधनों को प्राप्त कर लेने को ही विकास माना जाता है। अर्थात आपके स्वामित्व, क्षमताओं और उपभोग करने की शक्ति में वृद्धि होने को ही उन्नति और संपन्नता समझा जाता है।

दूसरी ओर, किसी रोमांचक दुनिया के अनुभवों को प्राप्त करने को भी इसी तरह उन्नति का द्योतक समझा जाता है। और केवल भौतिक ही नहीं, किसी तथाकथित या वास्तविक, काल्पनिक या आध्यात्मिक अनुभूति से तो हम इसी प्रकार और भी अधिक अभिभूत हो उठते हैं!

युद्ध के सामूहिक महाविनाश के भयानक अस्त्रों शस्त्रों आदि के निर्माण और प्रदर्शन में भी एक अनिर्वचनीय जोश हममें पैदा हो जाया करता है। और प्रायः सभी देश किन्हीं न किन्हीं शत्रुओं से अपने अस्तित्व, स्वतंत्रता, सार्वभौम सत्ता, की रक्षा का तर्क देकर इस दिशा में डटे रहते हैं। उनका आग्रह होता है कि यदि वे ऐसा नहीं करेंगे तो उनकी संस्कृति, सभ्यता, अस्मिता पर संकट खड़ा हो जाएगा।

क्या यह मनुष्य की सामूहिक / वैश्विक मूर्खता ही नहीं है?

यही तर्क औद्योगिक, यांत्रिक, तकनीकी, आर्थिक और खेलों, कला-कौशल आदि तथा मनोरंजन के अनगिनत प्रकारों के नए नए आविष्कारों के क्षेत्र में प्रीति या उन्नति के पक्ष में भी दिया जा सकता है। मनुष्य के स्वास्थ्य, नीरोगता की चिन्ताओं, अमर होने की महत्वाकांक्षाओं के औचित्य को भी सिद्ध करने के लिए दिया जा सकता है। किन्तु मृत्यु को पराजित कर भी दिया जाए तो भी मनुष्य अवश्य ही कभी न कभी इस सब के प्रयोजन और सार्थकता पर प्रश्न करेगा ही। लंबे समय तक जीते रहने और सुखों का अमर्यादित उपभोग करते रहना वैसे भी संभव ही नहीं है, और यदि संभव हो भी तो भी क्या इससे मनुष्य और अधिक संवेदनशील होगा, या उसमें पाशविकता ही और  भी बढ़ेगी? क्या इससे हम अधिक सभ्य संवेदनशील, प्रेमपूर्ण, उत्कृष्ट और सुसंस्कृत हो सकेंगे, क्या इससे हममें विद्यमान भय, घृणा, क्रोध, लोभ, आदि की भावनाएँ, और ऐसे पाशविक संवेग समाप्त हो जाएँगे?

क्या यही विकास, उन्नति या प्रगति का मापदंड है? 

जब तक हममें सहज स्वतःस्फूर्त प्रेम, निश्छलता, स्वाभाविक शान्ति नहीं जागृत होते हैं, और हम पशुओं जैसा, या उनसे भी अधिक निकृष्ट जीवन जी रहे होते हैं, तो क्या हम पाषाणकाल में ही नहीं जी रहे होते हैं! यह तथ्य भी पुनः व्यक्ति, समूह या समाज या संपूर्ण मानव जाति के सन्दर्भ में भिन्न भिन्न प्रकार से देखा जा सकता है। 

ऐसे पाषाण-युग के समय में जीते हुए क्या हम समय में पीछे की ओर ही नहीं लौट रहे होते हैं?

क्या इसे ही समय का पीछे लौटना नहीं कहा जा सकता? 

***




May 14, 2021

CHARLIE HEBDO

शॉर्ली हेब्दो 
---------------
फ़्रान्स की इस कार्टून पत्रिका ने भारत के लोक-देवताओं का मजाक उड़ाते हुए पूछा है :
"कहाँ है वे 3.3 मिलियन देवी-देवता जिनकी पूजा भारतीय करते हैं?"
यह तो स्पष्ट है कि इन पत्रकारों, मीडिया, माध्यम या पैपराजी papperaji को न तो भारतीय परंपराओं, धर्म (मजहब या  religion नहीं,  tradition) के बारे में पता या समझ है, न उन आधिदैविक शक्तियों के बारे में, जिनकी पूजा, उपासना और आराधना भारत के लोग हजारों वर्षों से करते आ रहे हैं। 
स्कन्द-पुराण के अनुसार ये देवता, जो "अदिति" के पुत्र हैं, कुल 33 "कोटि" के होते हैं (33 करोड़ नहीं!) और इनका वर्गीकरण जिस प्रकार से किया जाता है उसे "वर्णों की मातृका" (matrix of letters) कहा जाता है।
यह देखना भी रोचक होगा कि इसी 'मातृका' शब्द का सजात,  सजाति, सज्ञात, (cognate) शब्द है 'matrix' भी!
'श्रीलिपि', जिसके आधार पर जिस व्यक्ति ने रूसी (Russian / ऋषि) लिपि का आरंभ किया, वास्तव में वही 'शारदा' अर्थात् सरस्वती ही है, जो पुनः पर्यायतः 'ब्राह्मी' ही है। ब्राह्मी का प्रयोजन लौकिक है जबकि देवनागरी या नागरी का प्रयोजन आधिदैविक है। इसलिए रूसी (जो वैसे भी 'ऋषि' का सजात / सजाति / cognate) है, बहुत संभव है कि इस लिपि को रूसी भाषा के लिए अपनानेवाले उस व्यक्ति (जिसे 'सेन्ट' की उपाधि से विभूषित किया गया था), का नाम 'श्रीलिपि' से, 'सिरिल' / 'Cyril' हुआ हो। 'सेन्ट' / saint  तो स्पष्ट ही संस्कृत संत का अपभ्रंश हे, क्योंकि संस्कृत शब्द की उत्पत्ति का आधार अत्यंत दृढ है, जो कि शब्द के अर्थ को भी स्पष्ट करता है ।
यह सब संयोग नहीं है।
इन 33 वर्णों की मातृका (माता या जननी) होने से ही अदिति को 12 आदित्यों या देवताओं की माता कहा गया। 
संस्कृत व्याकरण का ध्वनिशास्त्र ही सभी वैदिक या अन्य मंत्रों का शास्त्र है। 
वर्ण, जो वाणी का व्यक्त रूप है, मूलतः ध्वन्यात्मक / स्वनिम  (phonetic) होने से प्राण और रयि का संयोग है। वैज्ञानिक भाषा में कहें तो किसी भी मानव या अन्य भी किसी प्राणी द्वारा उच्चारित शब्द में प्राण अर्थात् कंपन (vibration) और चेतना (consciousness) का संयोग (combination) होता है। इस पूरे दर्शन में किसी अवैज्ञानिक मान्यता के लिए कोई स्थान नहीं है। 
जैसे जैसे भारत का तथाकथित "वैज्ञानिक" विकास हुआ, वैसे वैसे जो भी "भारतीय" है, उसे बुरी तरह नष्ट-भ्रष्ट किया गया।
आयुर्वेद, संगीत, कला, संस्कृति, आदि सभी क्षेत्रों को इतना अधिक अपमानित और निन्दित किया गया और 'धर्म' कहकर पाश्चात्य परंपराओं को इतना महिमामंडित किया गया कि आज हम भारतीय भी उन अर्थहीन परंपराओं को गर्वपूर्वक अपनाने लगे हैं।
जहाँ तक देवताओं का मजाक उड़ाने का प्रश्न है, वैदिक और पौराणिक सभी देवता इससे यदि अपमानित अनुभव करते हों, तो इसमें आश्चर्य की क्या बात होगी? 
देवमन्दिरों, देवमूर्तियों को नष्ट-भ्रष्ट करना, वैश्विक स्तर पर पूरी धरती को प्रभावित करता है। 
पिछले 2000 वर्षों से संपूर्ण पाश्चात्य वैचारिकता ने यही किया है। न केवल हिन्दू, बल्कि जैन और बौद्ध मंदिरोंत को भी तोड़ा, लूटा, तथा जलाया जाता रहा है। 
सभी वायरस और बैक्टीरिया 'जीव' अर्थात् 'देवता-तत्व' हैं। 
(एक प्रमुख कारण / प्रमाण यह, कि वे अपने वंश का विस्तार करते हैं, जो जीवन का सबसे महत्वपूर्ण प्रमाण है।)
विभिन्न रेडियो तरंगें उन्हें न केवल प्रभावित करती हैं बल्कि उनमें जैविकीय रूपन्तरण (mutation) भी घटित करती हैं।
वे चाहे G, 2G, 3G, 4G, या 5G ही क्यों न हो! 
यह आधिदैविक स्तर की गूढ गतिविधि है। 
कोरोना का वायरस इस दृष्टि से इसका अत्यन्त प्रामाणिक (prominent) और प्रत्यक्ष उदाहरण है। 
हम कितने भी प्रयास कर लें, इससे लड़ ही नहीं सकते, और विजयी तो कदापि नहीं हो सकते!
कोरोना से युद्ध करने का विचार ही भ्रमपूर्ण और त्रुटिपूर्ण है।
कोरोना तो एक वायरस है, ऐसे अनेक वायरस ओर बैक्टीरिया हैं, जो हमारी वैज्ञानिक हठधर्मिता और दंभ (hype) की पोल खोलते हैं।
'वायरस' और 'बैक्टिरिया भी मूलतः संस्कृत भाषा के शब्द, क्रमशः 'वीर्यस्' और 'वसतिः ईय' के व्युत्पन्न हैं। मैं यहाँ इसके अधिक विस्तार में नहीं जाऊँगा। 
यदि पूरी मनुष्य जाति भी कोरोना से समाप्त हो जाती है तो यह  दुःखद भले ही हो, इसमें आश्चर्यजनक तो कुछ नहीं  होगा।

***