Showing posts with label मेहमान. Show all posts
Showing posts with label मेहमान. Show all posts

April 18, 2021

मेहमान

बस एक ख़याल था वो मेरे मेहमान सा, 

लेकिन बदल गया वो शख्स बेईमान सा!

अंदाज हर किसी का हुआ करता है अलग,

फ़िर ईमान भी होता है, हरेक इंसान का।

दुनिया के रंग-ढंग सब रहते हैं बदलते,

क्या यक़ीन हम करें ऐसे ज़हान का। 

--


December 25, 2015

आज की कविता / 25 / 12 / 2015.

आज की कविता 
--
© विनय वैद्य / 25/12/2015.
मेहमान 
दर्द मेहमाँ था मेरा चन्द रोज़,
जैसे आया था, लौटा वापिस भी,
किसी शरीफ़ से मेहमाँ जैसा,
और अब याद उसकी है मेहमाँ !   
--
इतनी ठंड में ....
कोयले से आग लिखो,
आग से लिखो उम्मीद,
और उम्मीद से लिखो मेहनत,
फ़िर लिखो मेहनत से तक़दीर अपनी ।
--