Showing posts with label शायद. Show all posts
Showing posts with label शायद. Show all posts

October 07, 2021

एक बंजर गर्म रेगिस्तान में

कविता : 07-10-2021

---------------©-------------

हाँ इस एक बंजर गर्म रेगिस्तान में, 

मैं तो उगाने जा रहा हूँ कमल! 

हाँ ये सच है, वक्त लगना है ज़रूर,

फिर भी करने जा रहा हूँ मैं अमल! 

पहले बदलूँगा मैं मौसम यहाँ का, 

एक टुकड़े पर उगाऊँगा मैं घास, 

और वह टुकडा़ बडा़ करते हुए,

एक जंगल बनाने का है प्रयास!

और उस जंगल को भी बड़ा करके,

बंजर जमीन यह उपजाऊ बनाऊँगा,

इस भूमि की मिट्टी को भी दूँगा बदल! 

जब ये जंगल फैल जाएगा क्षितिज तक,

मौसम, हवा भी बदल जाएँगे, दूर तक! 

आने लगेंगे जब यहाँ पंछी भी हर ओर से,

उड़कर के चहचहा के, कलरव करेंगे जोर से, 

गूँजने लगेंगे यह धरती, गगन उस शोर से

देख लूँगा धरती अपने सजल नेत्र-छोर से!

वही नेत्र जो आज तक थे तप्त रेगिस्तान में,

शुष्कप्राय, अश्रुसिक्त, हो उठेंगे फिर सजल!

और फिर है क्या अचंभा, सरोवर भी यहाँ होगा,

और उस पर पल्लवित पुष्पित भी होंगे कमल! 


***  





April 24, 2021

शायद (कविता)

©Vandana Goel 


© Vandana Goel,
---
ज़िन्दगी ख्वाब है क्या? 

---------------©---------------

मैं शायद मर जाता कल ही,

लेकिन बाक़ी थे ख्वाब अभी!

इसीलिए पर जिन्दा हूँ मैं, 

बाक़ी हैं कुछ ख्वाब अभी!

कल भी जिन्दा रह सकता हूँ,

शायद बाक़ी हों ख्वाब अगर,

शायद जिन्दा होने से ही,

होते हों दिल में ख्वाब अगर!

नहीं जानता फिर भी लेकिन,

ख्वाबों से कोई होता है,

या उसके जिन्दा होने से ही,

होते हैं उसके ख्वाब मगर!

***

पैन्टिंग्स : सौजन्य ---- वन्दना गोयल

--