Showing posts with label दर्द. Show all posts
Showing posts with label दर्द. Show all posts

February 24, 2022

जब दर्द बयाँ होता है!

कविता : 24-02-2022

--------------©-------------

हर बार ही नया होता है, 

जब भी दर्द बयाँ होता है,

लेकिन यह मालूम नहीं, 

दर्द किसे, कहाँ होता है!

भीतर होता है, या बाहर,

यहाँ-वहाँ या कहीं नहीं,

दर्द होता है, अहसास क्या, 

अहसास, क्या दर्द होता है!

किसी व्यतीत की पीड़ा, 

किसी भविष्य की आशंका, 

या कि, वर्तमान का ही दंश,

दर्द यूँ, ऐसा भी, होता है!

धुन्ध जैसा बिखरता है,

रौशनी जैसा निखरता है, 

अँधेरे जैसा फैलता हुआ,

कौंध के जैसी प्रखरता है!

***

August 01, 2021

तिलिस्म

कविता 01-08-2021

---------------©--------------

अचरज / कौतूहल 

जिस्म में है दर्द लेकिन, वो जिस्म को होता नहीं, 

जिसको होता है वो लेकिन, -दर्द नहीं, जिस्म नहीं!

है ये आखिर एक यह, सवाल क्या, कितना अबूझ,

ये भी क्या तिलिस्म है, ऐसी तो कोई किस्म नहीं!

***



April 19, 2021

दर्द दिल का!

कविता / गीत / 19-04-2021

--------------------©----------------

जब वक्त मेहरबान,

कुछ कुछ होता है ।

दर्द दिल में तब,

रुक रुक होता है।

प्यार ऐसे ही तो,

छुप छुप होता है।

सजदा ईमान का,

झुक झुक होता है।

***

August 06, 2017

रंग कायनात का,

आज की कविता
--
रौशनी,एक ही तो रंग है, कायनात का,
रंग ही एक ही तो जिस्म है हयात का,
रौशनी बिखरती है फूट-फूट ज़र्रों से,
किरणें जगाती हैं एक जादू रंगों का,
किरच-किरच टूट जाती है यूँ हयात,
ये जादू भी आख़िर को टूट जाता है,
कहीं कुछ भी नहीं, कहीं कोई भी नहीं,
न रौशनी न अंधेरा, न कायनातो-हयात,
अपनी पुरसुकून ज़ात में लौट जाते हैं हम ।
--
दर्द
--
कहाँ होता है ख़त्म,
कहाँ से होता है शुरू?
भटकती रहती है रूह!
यह जिस्म भी तिलिस्म है,
ज़िन्दगी जीना और मर जाना,
ग़मे हयात की ही रस्म है !
जिस्म और रूह भी,
दर्द की ही क़िस्म है !
--