Showing posts with label चार कविताएँ. Show all posts
Showing posts with label चार कविताएँ. Show all posts

July 28, 2018

चार कविताएँ, फ़ुरसत में ...

चार कविताएँ, फ़ुरसत में ...
--
कुछ गरज़ते हैं, पर बरसते नहीं,
कुछ बरसते हैं, पर गरज़ते नहीं,
कुछ गरज़ते हैं, बरस भी पड़ते हैं,
बारिशें झेलती रहती हैं सब-कुछ !
बारिशों से बादलों का साथ,
जैसे थामे हों हाथ में हाथ,
कभी तो छूट जाता है,
कभी छोड़ भी जाता है ।
--
कुछ भी ...
जब हम बिज़ी होंगे,
कैसे इज़ी होंगे?
अच्छा है लेज़ी होना,
अच्छा है क्रेज़ी होना !
--
सवाल !?
दुआएँ किसको दूँ मैं,
दुआएँ किससे लूँ मैं,
दुआएँ किससे माँगूँ,
किसके लिए मैं ?
जो माँगने पर भी न दे उससे?
जो बिन माँगे देता रहा है, उससे?
उसे मालूम है किसे क्या चाहिए,
क्यों परेशां करूँ खामखाँ उसको?
--
 कुप्पा ...
अपनी तारीफ़ सुन मैं हुआ फूलकर कुप्पा,
डर है फूलकर फूट ही न जाऊँ कभी,
हे प्रभो अगले जनम न बनाना इन्सां,
इन्सां के बदले बना देना भले ही कपि...
--