Showing posts with label The First and The Last Love. Show all posts
Showing posts with label The First and The Last Love. Show all posts

January 21, 2026

The First and The Last Love.

हिन्दी कविता

विस्मृति-मुग्ध

--

It's nice, whatever it is!

--

गंध भी मत छूना मन,

पहचान भी बनाना मत,

देख लेना सिर्फ छवि,

स्मृति में तुम बसाना मत!

फिर फिर मिलेगा वह तुम्हें,

जैसे मिला हो पहली बार,

सोचना, कहना भी मत,

यह था मेरा पहला प्यार!

***