Showing posts with label मोह. Show all posts
Showing posts with label मोह. Show all posts

September 28, 2021

संशय, भ्रम और मोह

ग्रीक दर्शन और भारतीय दर्शन

----------------©------------------

किसी ग्रीक चिन्तक ने कहा था :

मनुष्य ने विवाह अवश्य करना चाहिए। यदि स्त्री भली मिली तो  मनुष्य का जीवन सुखी हो जाएगा, यदि स्त्री कर्कश मिली तो मनुष्य विचारक हो जाएगा। 

इसलिए ग्रीक दर्शन विचार का अतिक्रमण नहीं कर पाता। 

भारतीय दर्शन विचार का अतिक्रमण कर उस चेतना के बारे में अनुसंधान करता है, जहाँ से विचार का आगमन और पुनः जहाँ विचार का लय हो जाया करता है। 

उपरोक्त ग्रीक विचारक को पुरुषवादी चिंतक कहा जा सकता है। किन्तु भारतीय दर्शन के अनुसार वैसे तो मनुष्यमात्र जन्म से ही सम्मोह से, अर्थात् भ्रम और मोह की बुद्धि से युक्त होता है, किन्तु फिर भी पुरुष की बुद्धि प्रधानतः संशय से युक्त और स्त्री की बुद्धि मोह से युक्त होती है। गीता के अध्याय ७ के अनुसार :

इच्छाद्वेषसमुत्थेन द्वंद्वमोहेन भारत ।

सर्वभूतानि सम्मोहं सर्गे यान्ति परन्तप ।।२७।।

इसलिए विवाह का सुख-दुःख से कोई निश्चित संबंध है, ऐसा नहीं कहा जा सकता। विवाह की वैदिक अवधारणा या विधान का प्रयोजन है सृष्टि के कार्य के यंत्र के रूप में प्रजा की सतत वृद्धि को सुनिश्चित करना। एक ओर अपनी जाति और वर्ण की शुद्धता तो दूसरी ओर वर्णाश्रम धर्म के अनुसार जीवन का श्रेय प्राप्त करना। इस प्रकार विवाह कर्तव्य-बुद्धि से किया जानेवाला कार्य है, न कि केवल कामोपभोग के उद्देश्य से किया जानेवाला कोई कार्य।

गीता के इसी अध्याय ७ के एक श्लोक में इसे भी स्पष्ट किया गया है  :

बलं बलवतां चाहं कामरागविवर्जितम् ।

धर्माविरुद्धो भूतेषु कामोऽस्मि भरतर्षभ ।।११।।

***

 

April 20, 2021

नेट / संजाल

कविता / 20042021

--------------©------------

संजाल का यह जाल,

जैसे सर्प का है व्याल,

घेरता देह को क्रमशः,

पर है तभी मालूम होता,

जब छीन लेता नेह को,

दृष्टि पर चढ़ता हुआ जब, 

दृश्य को करता विलुप्त, 

सर्प तब रहता जागता,

संसार से ओझल, सुषुप्त,

त्याग देता केंचुली को, 

लिपटे हुए उस व्याल को,

भूल जाता जाल को, 

संजाल को, जंजाल को,

एक फिर केंचुल नयी,

हर समय बढ़ती हुई, 

है घेरती रहती उसे,

और फिर वह एक दिन, 

अन्ततः है यह देखता, 

देखना, मुमकिन नहीं अब, 

उस व्याल को वह छोड़ता,

श्लोक याद आता है उसे तब, 

वासांसि जीर्णानि यथा विहाय,

नवानि गृह्णाति नरोऽपराणि ।

तथा शरीराणि विहाय जीर्णानि

अन्यानि संयाती नवानि देही।।

नहीं जान पाता पर वह,

यह देह ही तो व्याल है, 

संसार ही तो संजाल है, 

मोह ही तो जंजाल है,

इसका कहाँ कब अन्त है,

यह मोह ही विषदन्त है!

अपने ही लिए नहीं,

दूसरों के भी लिए,

त्याग देता है उसे वह,

त्याग देता देह भी, 

और होकर वह अकिंचन,

जान लेता नेह भी! 

***