Showing posts with label व्यस्तता. Show all posts
Showing posts with label व्यस्तता. Show all posts

March 14, 2022

नई जीवन-दृष्टि

व्यावहारिक यथार्थ 

----------------------

आज अचानक एक नई दृष्टि से देखा / सोचा तो अनुभव किया,  कि किसी से पैसे, धर्म और अध्यात्म के बारे में बातें न करना ही बेहतर है । खेल, कला, फ़िल्मों, राजनीति, तथा साहित्य आदि के बारे में बातें करते हुए समय अच्छा कट जाता है, और व्यर्थ की बातों से बचा भी जा सकता है ।

हाँ, इसमें यह जरूर है कि जो लोग संस्कृति, समाज, देश, धर्म / मजहब / भाषा / रिलीजन या किसी राजनीतिक वाद के कट्टर पक्षधर हैं उन्हें शायद यह बात गवारा न हो!

एक और अच्छा तरीका है, - अपने मोबाइल पर व्यस्त रहना !

***

July 27, 2021

उपलब्धियाँ

कविता : 27-07-2021

----------------©---------------

अनुपलब्धियाँ

***

एक दिन फिर और ऐसा बीत गया,

सुबह से शाम तक की व्यस्तता,

शाम से रात तक की व्यर्थता, 

और फिर रात को सो जाना थककर,

सुबह होते ही नया ऐसा ही दिन, 

एक दिन फिर और बीत जाएगा, 

सुबह से शाम तक की व्यस्तता, 

शाम से रात तक की व्यर्थता,

और फिर रात को सो जाना थककर,

सुबह होते ही नया ऐसा ही दिन!

***