Showing posts with label अगर. Show all posts
Showing posts with label अगर. Show all posts

June 22, 2024

साँसों को नींद आए तो,

कविता / 22062024

--

हो गए हो अगर बड़े,

तो बड़े रहो! 

एकाग्र दृष्टि लक्ष्य पर,

हो तो जड़े रहो!

संकल्प दृढ़ हो अगर,

तो बस अड़े रहो! 

वृक्ष जैसे धरती पर,

हो तो खड़े रहो!

साँसों को नींद आए तो,

बस पड़े रहो!!

***

April 24, 2021

शायद (कविता)

©Vandana Goel 


© Vandana Goel,
---
ज़िन्दगी ख्वाब है क्या? 

---------------©---------------

मैं शायद मर जाता कल ही,

लेकिन बाक़ी थे ख्वाब अभी!

इसीलिए पर जिन्दा हूँ मैं, 

बाक़ी हैं कुछ ख्वाब अभी!

कल भी जिन्दा रह सकता हूँ,

शायद बाक़ी हों ख्वाब अगर,

शायद जिन्दा होने से ही,

होते हों दिल में ख्वाब अगर!

नहीं जानता फिर भी लेकिन,

ख्वाबों से कोई होता है,

या उसके जिन्दा होने से ही,

होते हैं उसके ख्वाब मगर!

***

पैन्टिंग्स : सौजन्य ---- वन्दना गोयल

--